न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन आसान उपायों से पाएं ग्रहों की शांति, दूर होगी जीवन की परेशानियां

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से ग्रहों की शांति पाई जा सकती हैं और जीवन की परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 Aug 2020 10:40:40

इन आसान उपायों से पाएं ग्रहों की शांति, दूर होगी जीवन की परेशानियां

ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों का विशेष महत्व माना जाता हैं जिनकी मजबूत स्थिति आपके जीवन को सुगम बनाने का काम करती हैं। वहीँ अगर कुंडली में ग्रह पीड़ित व दोष युक्त हों तो इसका जीवन पर नकारात्मक असर पड़ता हैं और हर कार्य में बाधा उत्पन्न होती हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से ग्रहों की शांति पाई जा सकती हैं और जीवन की परेशानियों को दूर किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

पूजा अनुष्ठान

ज्योतिष में अनिष्ट ग्रहों की शांति का बहुत महत्व होता है। कुंडली परीक्षण के उपरांत अनिष्ट ग्रहों की विधिवत् व शास्त्रानुसार शांति के लिए कई प्रक्रियाएं हैं, जैसे अनिष्ट ग्रह के जाप-अनुष्ठान, हवन आदि इनमें नवग्रह शांति, रुद्राभिषेक, शत चंडी महायज्ञ आदि।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrology measures,grah shanti

मंत्र

ज्योतिष में कुल नौ ग्रह हैं सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि और राहु-केतु जो व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करते हैं। कुंडली मे अगर कोई ग्रह अशुभ फल देते हैं तो उनसे बचने के लिए ग्रहों से संबंधित मंत्रों का जप करना चाहिए। वैदिक ज्योतिष में कुछ ऐसे मंत्र हैं जो कि अत्यंत प्रभावशाली माने गए हैं। जिनमें 9 ग्रहों के 9 बीज मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र:, बगलामुखी मंत्र आदि।

यंत्र

यंत्र एक प्रकार से सुरक्षा कवच हैं और यह कागज पर, भोजपत्र पर या तांबे पर बनाया जाता है। यंत्र-रचना मात्र रेखांकन नहीं है, बल्कि उसमें वैज्ञानिक तथ्य भी हैं। यंत्र देवी-देवताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। जो ग्रह मारक या बाधक हो उस ग्रह की पूजा यंत्र द्वारा करें। यंत्र को मंत्र का रूप माना जाता है। नवग्रह यंत्र, श्री यंत्र, श्री महालक्ष्मी यंत्र, कुबेर यंत्र आदि।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrology measures,grah shanti

दान

सनातन धर्म में दान को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। वैदिक ज्योतिष मे जन्म कुण्डली के विभिन्न ग्रहों को शांत करने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार के दान कर्म किए जाते हैं। जन्मपत्रिका का आंकलन करने के बाद, जीवन में सुख, समृद्धि एवं अन्य इच्छाओं की पूर्ति हेतु दान कर्म करने की सलाह दी जाती है। हर ग्रह का एक मूल स्वभाव है और उसी अनुरूप दान करना चाहिए। दान में अशुभ ग्रहों से संबंधित वस्तुओं का दिया जाए तो उसकी अशुभता व कुप्रभाव कम हो जाते हैं।

उपवास

किसी विशेष उद्देश्य या कामना की पूर्ति के लिए या निष्काम भाव से उपवास करना भगवान की कृपा प्राप्ति का एक सरल साधन है। विधिपूर्वक किए गए व्रत का फल अवश्य मिलता है। ग्रह दोष निवारण के लिए संबन्धित ग्रह का व्रत करना चाहिए।

राशि रत्न

रत्न मुख्यतः नौ प्रकार के होते हैं और सभी रत्नों का उप रत्न भी होता है, जितना अच्छा रत्न होता है। उसका प्रभाव भी उतना अधिक होता है। सभी रत्नों का उनके ग्रहों के अनुसार दिन और अंगुलियां निर्धारित की गई हैं। रत्न का चुनाव हमेशा कुंडली के ग्रहों की स्थिति को देखते हुए करना चाहिए राशियों के आधार पर नहीं। निश्चित माप का रत्न धारण करना ही लाभप्रद होता है, उससे कम या अधिक का नहीं। कुंडली की ग्रह स्थति के विपरीत रत्न धारण से आपको इसका विपरीत परिणाम भी मिलता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?