न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वास्तु के अनुसार ऐसा रखें घर का फर्नीचर, बनी रहेगी घर की सुख-शांति

फर्नीचर से जुड़ा वास्तुदोष घर की सुख-शांति को तो भंग करता ही है साथ ही इसके कारण आपको आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 7:51:36

वास्तु के अनुसार ऐसा रखें घर का फर्नीचर, बनी रहेगी घर की सुख-शांति

वास्तु का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व माना जाता हैं जिसके अनुसार आपके समीप स्थित हर वस्तु की एक ऊर्जा होती हैं जिसका असर आपके जीवन पर बहुत गहरा पड़ता हैं। ऐसे में घर का फर्नीचर भी अपना महत्व रखता हैं और आपके जीवन के शुभ-अशुभ को प्रभावित करता हैं। जी हां, फर्नीचर से जुड़ा वास्तुदोष घर की सुख-शांति को तो भंग करता ही है साथ ही इसके कारण आपको आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। तो आइये आज हम बताते हैं आपको घर में फर्नीचर लगाते समय वास्तु नियमों के बारे में।

लकड़ी का रखें ध्यान

फर्नीचर खरीदते या बनवाते समय लकड़ी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि कुछ लकड़ियां वास्तु में शुभ और कुछ अशुभ मानी गईं हैं। शीशम, चन्दन, अशोक, सागवान, साल, अर्जुन या नीम की लकड़ी का बना हुआ फर्नीचर खरीदें, यह शुभ फल देने वाले होते हैं। फर्नीचर बनवाते या खरीदते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि फर्नीचर के किनारे ज्यादा नुकीले न हो। इस तरह के फर्नीचर से घर पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,furniture vastu tips

फर्नीचर का डिजाईन

वर्गाकार, आयताकार फर्नीचर वास्तु में शुभ माने गए हैं वही गोल या घुमावदार फर्नीचर लेने से बचना चाहिए। वैसे तो वास्तु में लोहे का फर्नीचर रखने की सलाह नहीं दी गई है पर आपके घर में ऐसा फर्नीचर पहले से ही मौजूद है तो इसे पेंट करवाकर उत्तर या पश्चिम दिशा में रखना लाभ देगा। सकारात्मक ऊर्जा के स्तर में वृद्धि के लिए आप अपनी पसंद के अनुसार फर्नीचर पर शुभ प्रतीक जैसे गाय, मोर, कछुआ, मछली आदि बनवा सकते हैं।

शुभ होता है हल्का फर्नीचर

वास्तु विज्ञान के अनुसार भारी-भरकम फर्नीचर घर में अनेक परेशनियों को लेकर आता है अतः ध्यान रहे वजन में हल्का फर्नीचर ही घर में लगाएं। यदि भारी फर्नीचर घर में पहले से ही है तो उसे घर की दक्षिण या पश्चिम की दीवार की ओर रखें, हल्का फर्नीचर हमेशा उत्तर और पूर्व में रखें। यदि यह बात आप घर में ध्यान नही रखेंगे तो आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। अगर घर में फर्नीचर का काम करवा रहे हैं तो काम दक्षिण या पश्चिम दिशा से शुरू करवाकर उत्तर, पूर्व दिशा में ख़त्म होना चाहिए।

शुभ दिन करें खरीददारी

वास्तु के अनुसार प्रत्येक वस्तु को खरीदने के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित हैं। शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको शुभ दिन एवं शुभ समय का अवश्य ध्यान रखना चाहिए। कभी भी भूलकर शनिवार, मंगलवार और अमावस्या के दिन फर्नीचर की खरीददारी नहीं करनी चाहिए। इसी प्रकार राहुकाल में खरीददारी करना शास्त्र सम्मत नहीं माना गया है। कार्यस्थल या ऑफिस के लिए स्टील के हल्के फर्नीचर का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से वहां सकारात्मकता बनी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्त; छात्र आंदोलन के बीच कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम