न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावन के दिनों में जानें भगवान शिव की बहन के बारे में, देवी पार्वती क्रोधित हो गयी थी अपनी ननद से

सावन का यह महीना भगवान शिव को अतिप्रिय हैं क्योंकि इस महीने में भगवान शिव का विवाह माँ पार्वती के साथ हुआ था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 22 Aug 2018 3:26:56

सावन के दिनों में जानें भगवान शिव की बहन के बारे में, देवी पार्वती क्रोधित हो गयी थी अपनी ननद से

सावन का यह महीना भगवान शिव को अतिप्रिय हैं क्योंकि इस महीने में भगवान शिव का विवाह माँ पार्वती के साथ हुआ था। आज सावन के इस पवित्र महीने में हम आपको भगवान शिव की बहिन असावरी देवी से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। तो आइये जानते हैं माँ पार्वती और उनकी ननद असावरी देवी के बीच के किस्से के बारे में।

भगवान शिव की एक बहन असावरी देवी भी है। एक पौराणिक कथा के अनुसार जब देवी पार्वती ने भगवान शिव से विवाह किया तो पार्वती जी की अकेलेपन के कारण इच्छा हुई कि उनकी एक ननद होती जिससे उनका मन लगा रहता, भगवान शिव ने देवी पार्वती के मन की बात जान ली। भगवान शिव ने कहा मैं तुम्हें ननद तो लाकर दे दूं लेकिन ननद के साथ आपकी बनेगी नहीं क्योंकि ननद का स्थान उसके अपने घर अपनी ससुराल में होता है मायके में नहीं। लेकिन माँ पार्वती नहीं मानी, तब भगवान शिव ने अपनी माया से एक देवी को उत्पन्न कर दिया। इनका नाम असावरी देवी था।

देवी पार्वती अपनी ननद को देखकर बड़ी खुश हुईं। उन्होंने सोचा की उनकी अपनी ननद से खूब निभेगी, उनका मन लगा रहेगा, लेकिन कुछ ही समय में माँ पारवती अपनी ननद की हरकतों से परेशान होने लगी। असावरी देवी ने स्नान के बाद भोजन माँगा, माँ पारवती ने उन्हें खूब चाव से भोजन बना कर परोसा, लेकिन वह सब खा गयी और उन्होंने फिर से भोजन की मांग की, दोबारा भोजन देने से भी उनका पेट नहीं भरा और वह पार्वती जी के भंडार में जो कुछ भी था सब खा गईं , महादेव के लिए कुछ भी नहीं बचा।

lord shiva,sister of lord shiva,shiv pooja,sawan,sawan 2018

फिर जब देवी पार्वती ने ननद को पहनने के लिए नए सुन्दर वस्त्र दिए तो असावरी देवी जो मोटी थी उनके लिए वह वस्त्र छोटे पड़ गए, पार्वती उनके लिए दूसरे वस्त्र का इंतजाम करने लगीं। असवारी देवी नित्य नए वस्त्र माँगने लगी। असवारी देवी शरारती भी बहुत थी और उनकी शरारत से दूसरे आफत में पड़ जाते थे। उन्होंने माँ पार्वती को परेशान करने का सोचा और ननद रानी ने मजाक में अपने पैरों की दरारों में माँ पार्वती जी को छुपा लिया। पार्वती जी का दम घुटने लगा, उन्होंने बाहर निकलने के लिए आवाज दी लेकिन असावरी देवी नहीं मानी और इधर उधर चलने लगी।

तभी भगवान भोलेनाथ आ गए और माँ पार्वती को ना देखकर उन्होंने जब असावरी देवी से पार्वती जी के बारे में पूछा तो असावरी देवी ने झूठ बोला की उन्हें नहीं मालूम । तब भगवान शिव समझ गए कि यह इसकी बदमाशी है उन्होंने असवारी देवी से पार्वती देवी के बारे में दोबारा पूछा तब असावरी देवी ने हंसने हुए जमीन पर पांव पटक दिया इससे पैर की दरारों में दबी देवी पार्वती बाहर आ गिरीं।

अपनी ननद के व्यवहार से देवी पार्वती क्रोधित हो गयी और उन्होंने महादेव से कहा कि मुझसे बड़ी भूल हुई जो मैंने आपकी बात नहीं मानी अब आप कृपया मेरी ननद को जल्दी से ससुराल भेज दे, इस पर भगवान शिव मुस्कुराये और उन्होंने असावरी देवी को कैलाश से विदा कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग