न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फेंगशुई लाफिंग बुद्धा की अलग-अलग मूर्तियों का प्रभाव

फेंगशुई अर्थात चीनी वास्तु में लाफिंग बुद्धा का बहुत बड़ा महत्व माना जाता हैं। लाफिंग बुद्धा की सौभाग्य का प्रतीक माना जाता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Dec 2017 5:56:52

फेंगशुई लाफिंग बुद्धा की अलग-अलग मूर्तियों का प्रभाव

फेंगशुई अर्थात चीनी वास्तु में लाफिंग बुद्धा का बहुत बड़ा महत्व माना जाता हैं। लाफिंग बुद्धा की सौभाग्य का प्रतीक माना जाता हैं। यह घर में खुशहाली और बरकत लेकर आता हैं। आपने बाजारों में कई तरह के लाफिंग बुद्धा की मूर्ती देखी होगी। हर लाफिंग बुद्धा का अपना अलग महत्व हैं। इसलिए है विशेष प्रयोजन क लिए अलग लाफिंग बुद्धा लिया जाता हैं। आइये हम बताते हैं आपको कौनसा लाफिंग बुद्धा किस काम के लिए शुभ रहता हैं।

* दोनों हाथ ऊपर करके खड़े हुए :

अगर आपका बिजनेस ठीक नहीं चल रहा है या फिर लगातार नुकसान हो रहा है। पैसों की तंगी से लगातार जूझना पड़ रहा है। या फिर घर में भी हाथ तंग है तो ऐसे में दोनों हाथ ऊपर किए लाफिंग बुद्धा को घर, दुकान या ऑफिस में स्थापित करने से आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू हो जाता है।

* लेटे हुए लॉफिग बुद्धा :

लेटे हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति दुर्भाग्य और दरिद्रता को दूर करने वाली मानी जाती है।अगर हर काम में असफलता और दुर्भाग्य का सामना करना पड़ रहा हो तो घर-दुकान में लेटे हुए लॉफिंग बुद्धा की मूर्ति रखना अच्छा होती है। इससे धीरे-धीरे दुर्भाग्य खत्म होने लगता है।

* धन की पोटली लिए लॉफिग बुद्धा :

धन की पोटली अपने कंधे पर टांगें लॉफिग बुद्धा किसी भी घर या ऑफिस के लिए शुभ माने गए हैं। इन्हें रखने से पैसों से जुडी हर परेशानी खत्म होने लगती है और कभी पैसों की तंगी नहीं होती।

* हाथ में पंखा लिए लाफिंग बुद्धा :

ऐसे लाफिंग बुद्धा सुख और खुशी के सूचक माने जाते हैं। माना जाता है कि अपने पंखे को हिलाकर आपकी जिंदगी से सभी समस्याओं को उड़ा देंगे।

different types of laughing buddha statue,feng shui,feng shui tips

* बच्चों के साथ खेलते हुए :

बच्चों के साथ खेलते हुए लाफिंग बुद्धा को लाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इतना ही नहीं आपकी जिंदगी से जुड़े सभी पहलुओं में आ रही बाधाओं को दूर करने में भी मददगार साबित हो सकता है।

* ड्रैगन पर बैठे लॉफिग बुद्धा :

अगर आपके घर पर कोई जादू-टोना करता है या किसी की बुरी नज़र घर के लोगों को लगी है तो ड्रैगन पर बैठे लॉफिग बुद्धा को घर में रख दें। सभी नेगेटिव इफेक्ट इससे खत्म होने लगते हैं।

* हाथ में बाउल लिए लाफिंग बुद्धा :

अगर आप चाहते हैं कि खुशियां आपके घर से कहीं न जाएं तो आपको घर लाने होंगे हाथ में बाउल लिए हुए लाफिंग बुद्धा। इस बाउल में बुद्धा खुशियों को ग्रहण करके गम को दूर भगाते हैं।

* ध्यान करते हुए लॉफिग बुद्धा :

जिस मूर्ति में लॉफिग बुद्धा ध्यान करते हुए दिखाई दे रहे हो, ऐसी मूर्ति रखने से घर-दूकान का माहौल शांतिपूर्ण बना रहता हैं और वहां के लोगों का गुस्सा भी कम होता हैं।

different types of laughing buddha statue,feng shui,feng shui tips

* टोपी पहने लाफिंग बुद्धा :

यदि आप चाहते हैं कि सुख आपके जीवन में निरंतर रहे तो घर लेकर आइए टोपी पहने लाफिंग बुद्धा। माना जाता है कि इनकी टोपी में खुशियों का खजाना भरा रहता है।

* नाव पर बैठे लॉफिग बुद्धा :

नाव पर बैठे लॉफिग बुद्धा को ऑफिस या घर की वर्किंग टेबल पर रखना शुभ होता हैं, इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं। ध्यान रहे नाव कुछ इस तरह रखें कि वो अंदर आती हुई दिखाई दें।

* हाथ में कमंडल लिए लाफिंग बुद्धा :

आपको मेहनत का फल नहीं मिल रहा है या फिर हर बार बना बनाया काम बिगड़ जा रहा है तो हाथ में कमंडल लिए लाफिंग बुद्धा को घर लाने से अवश्य ही फायदा होगा।

* वु लू लिए लॉफिग बुद्धा :

अगर घर में कोई बीमार है लेकिन बीमारी का पता नहीं चल रहा तो हाथ में वु लू लिए बुद्धा को बीमार व्यक्ति के पास रख दें। जल्द ही जांच में बीमारी का पता चल जाएगा। वु लु पीले रंग का चीनी फल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?