न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी भी उपयोग में ना लें दूसरों की ये चीजें, बनेगा आपके आर्थिक नुकसान का कारण

आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु में बताई गई उन वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी दूसरों की इस्तेमाल में नहीं ली जानी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 16 Jun 2020 10:32:14

कभी भी उपयोग में ना लें दूसरों की ये चीजें, बनेगा आपके आर्थिक नुकसान का कारण

वास्तु के अनुसार आपके काम में आने वाली या आपसे जुड़ी हर चीज की एक एनर्जी होती हैं जिसका आपके जीवन पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है। जी हाँ, वस्तुओं से जुड़ी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा भी होती हैं। ऐसे में जब भी कभी हम दूसरों की वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं तो उनसे जुड़ी ऊर्जा भी अपने साथ संचरित होती हैं। इससे तरक्की के रास्ते में रूकावटें आने के साथ आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु में बताई गई उन वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी दूसरों की इस्तेमाल में नहीं ली जानी चाहिए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

कपड़े

वास्तु के अनुसार किसी दूसरे के कपड़े पहनने से उनके अंदर की नेगेटिविटी हमारे अंदर आ जाती है। इसलिए दूसरों के कपड़े पहनने से बचें। खासतौर पर किसी शुभ कार्य में जाने के लिए किसी के कपड़े पहनने की भूल न करें। इससे बनते काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही मानसिक तनाव भी हो सकता है।

vastu tips,vastu tips in hindi,borrow things from others,economic crisis

शंख

शंख शुभता और धन की देवी लक्ष्‍मी का प्रतीक होता है। इसलिए अपना शंख क‍िसी को देने और उनका लेने की गलती न करें। इसके घर से जाने पर घर की सुख-शांति, समृद्धि भी उसके साथ चली जाती है। देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है। ऐसे में पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता। अगर किसी स्थिति में किसी को शंग देना ही पड़ जाए तो उसे वापिस घर लाकर गंगा जल से धोकर ही पूजाघर में रखें। नहीं तो जीवन में एक साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

बेडरूम

वास्तु के अनुसार किसी दूसरे के बेडरूम में नहीं सोना चाहिए। यह वास्तुदोष का कारण बनता है। इससे व्‍यक्ति के जीवन में न‍िराशा बढ़ती है। इसके साथ ही धन संबंधी परेशानी से जुझना पड़ता है। किसी से लिया हुआ कर्ज लौटाना मुश्किल हो जाता है। द‍िन-ब-द‍िन आर्थिक परेशानियों का सामना करना है।

vastu tips,vastu tips in hindi,borrow things from others,economic crisis

घड़ी

अक्सर लोग एक-दूसरे की घड़ी पहनना पसंद करते हैं। मगर ऐसा करने से व्यक्ति की जिंदगी पर असर पड़ता है। असल में घड़ी व्‍यक्ति को जिंदगी में अच्‍छा और बुरा दोनों समय दिखाती है। इसलिए किसी की घड़ी पहनने और किसी को अपनी घड़ी देने की भूल न करें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से उस व्यक्ति की नेगेटिव एनर्जी हमारे अंदर आ सकती है। ऐसे में जीवन में सफलता की जगह असफलता का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में भी परेशान‍ियों के होने की संभावना बढ़ती है।

कलम

अक्सर लोग एक-दूसरे का पेन इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो उस कलम को वापिस नहीं करते। अगर आपके पास भी किसी की कलम है तो उसे तुरंत वापिस कर दें। नहीं तो कारोबार में नुकसान, तरक्की में रूकावटों का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका