न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सावधान, गलती से भी भूल कर कभी न लगाएं घर में ये 6 तस्वीरें

आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन तस्वीरों के बारे में जो घर में नहीं लगनी चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Dec 2017 6:54:18

सावधान, गलती से भी भूल कर कभी न लगाएं घर में ये 6 तस्वीरें

अपना घर सभी को प्यारा होता हैं और सभी अपने घर को अपने ढंग से सजाना चाहते हैं। इसके लिए वे बहुत से विकल्प कोजते हैं जिसमें से एक है खूबसूरत तस्वीरों से घर सजाना। लेकिन कभी-कभार यही खूबसूरत तस्वीरें आपके घर में नकारात्मकता लाती है और गर्त की ओर ले जाती हैं। वास्तु शास्त्र हमें यह बताता हैं की किस तरह से घर में सकारात्मकता बनाये, उसी तरह वास्तु में कुछ तस्वीरों को घर में लगाना अशुभ बताया हैं। अगर आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं तो फिक्र मत करिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन तस्वीरों के बारे में जो घर में नहीं लगनी चाहिए।

astrology,frames,astrology tips

* बहते हुए पानी या झरने की फोटो :
घर में बहते पानी या झरनों की फोटो न लगाएं। बहते पानी की फोटो घर में हो रहे आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती हैं। वास्तु में मान्यता है कि जिस घर में बहते पानी की फोटो होती हैं, वहां पर धन नहीं टिकता।

astrology,frames,astrology tips

* फव्वारे की फोटो :
आमतौर पर फव्वारे और पानी की तस्वीरें बहुत ही सुंदर और आकर्षक होती है। इसी कारण कुछ लोग ऐसी तस्वीरों का घर में भी लगा लेते हैं, लेकिन फव्वारे की फोटो भी घर में नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि जिस प्रकार पानी बह जाता है, ठीक उसी प्रकार हमारा पैसा भी व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकता है। इसी कारण घर में ऐसी तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए।

astrology,frames,astrology tips

* रोते हुए बच्चों की फोटो :
आज-कल मॉडर्न आर्ट के नाम पर कई अजीब तरह की फोटो चलन में हैं। कई लोगों के घर में रोते हुए बच्चों की फोटो भी सजाई जाती हैं। इस तरह की फोटो घर या दुकान में लगाना बहुत ही अशुभ माना जाता है। बच्चों को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। बच्चों की रोती हुई फोटो लगाने से दुर्भाग्य बढ़ता है।

astrology,frames,astrology tips

* डगमगाती हुई नाव :
काफी लोग घर में डूबती या लहरों में डगमगाती हुई नाव का फोटो लगाते हैं जो कि वास्तु के अनुसार अशुभ होती है। घर में हर रोज इस फोटो को देखने पर हमारी सोच पर भी गहरा असर होता है। मान्यता है कि ये फोटो भाग्य संबंधी बाधाएं उत्पन्न करती है। घर परिवार में तनाव बढ़ता है और वास्तु दोष उत्पन्न होता है।

astrology,frames,astrology tips

* हिंसक जानवरों की फोटो :
आज-कल जानवरों की पेंटिंग को घर में लगाना चलन में है। देखने में आकर्षित लगने वाली ये फोटो आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। किसी जंगली जानवर की फोटो या शो-पीस घर पर रखने से घर में रहने वालों का स्वभाव गुस्से वाला होने लगता है। इससे घर में क्लेश और हिंसा बढ़ती है।

astrology,frames,astrology tips

* महाभारत की फोटो :
महाभारत हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथ माना जाता है, इसलिए इसे पूजनीय माना जाता है। पूजनीय होने पर भी इस ग्रंथ को घर में रखना अशुभ माना जाता है, क्योंकि महाभारत पारिवारिक झगड़े और क्लेश की कहानी है। इस ग्रंथ में हुए युद्ध से संबंधित किसी भी फोटो को घर में रखने से घर में तनाव और लड़ाई-झगड़े की स्थिति बनी रहती है। इसलिए इस तरह की फोटो को घर में नहीं रखना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?