न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनुमान जी की पूजा करतें वक़्त कभी ना करें ये गलतियां

दुनिया का सबसे बड़ा भक्त 'वीर हनुमान जी' को ही बताया जाता हैं। उनकी प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति को कौन नहीं जानता और ऐसे भक्त का भक्त बनना हर कोई चाहता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Dec 2017 5:28:40

हनुमान जी की पूजा करतें वक़्त कभी ना करें ये गलतियां

दुनिया का सबसे बड़ा भक्त 'वीर हनुमान जी' को ही बताया जाता हैं। उनकी प्रभु श्री राम के प्रति भक्ति को कौन नहीं जानता और ऐसे भक्त का भक्त बनना हर कोई चाहता हैं। हनुमान जी को भक्तों का दुखहरण और मंगलकरण करने वाला माना जाता हैं। वेसे तो सप्ताह के सभी दिन भक्ति के लिए उचित हैं लेकिन मंगलवार को हनुमान जी का दिन बताया जाता हैं। कहा जाता है कि इस दिन हम हनुमान जी की पूजा करें तो जल्द ही हर मनोकामना पूरी होती है। कई लोग मंगलवार के दिन हनुमान जी की भक्ति के लिए पूजा एवं व्रत करते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिससे उन्हें भक्ति का उचित फल नहीं मिल पाता। इसलिए आज उन गलतियों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें सुधारकर आप हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन गलतियों के बारे में।

* यदि आप स्त्री है और हनुमान जी की पूजा करने की सोच रहे है तो ऐसा ना करें क्योकि हनुमान जी ने जानकी जी को माता माना है तथा उन्होंने प्रत्येक स्त्रियों को माँ का दर्जा दिया है।यही कारण है की हनुमान जी किसी भी स्त्री को अपने सामने प्रणाम करते नहीं देख सकते बल्कि स्त्री शक्ति को वे स्वयं नमन करते है। परन्तु फिर भी यदि महिलाएं चाहे तो हनुमान जी के चरणों में दिप अर्पित कर सकती है तथा उन्हें प्रसाद अर्पित कर सकती है।लेकिन 16 उपचार जिनमे मुख्यतः हनुमान जी को स्नान करना, चोला चढ़ाना, वस्त्र चढ़ाना ये सब सेवाएं किसी महिला द्वारा किया जाना अथवा उन्हें छूना ये हनुमान जी पूजा में बिलकुल निषेध है।

* भूल कर भी काले या सफ़ेद वस्त्र धारण करके हनुमान जी की पूजा न करें। ऐसा करने पर पूजा का नकरात्मक प्रभाव पड़ता है। हनुमान जी को लाल रंग प्रिय है इसलिए उनकी पूजा लाल, और यदि लाल ना हो तो पीले वस्त्र में ही करें।

worship lord hanuman ji,mythology,lord hanuman ji

* मंगलवार को उनकी पूजा करते समय अपना तन मन पूरी तरह स्वच्छ कर लें। इसका मतलब है कि मांस या मदिरा इत्यादि का सेवन करके भूल से भी ना तो हनुमान जी के मंदिर ना जाये और ना घर पर उनकी पूजा न करें। वरना हनुमान जी कुपित हो भयंकर परिणाम भुगतने का दंड दे सकते है। पूजन के दौरान गलत विचारों की ओर भी मन को भटकने न दें।

* हनुमानजी के पूजन में साफ-सफाई और पवित्रता का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अपवित्रता नहीं होनी चाहिए। जब भी पूजा करें, तब पुरे मन से और तन से पवित्र हो जाना चाहिए।पूजन के दौरान गलत विचारों की ओर मन को भटकने न दें। हनुमान जी की पूजा में चरणामृत का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

* यदि आप का मन अशांत है या आप क्रोध में है तब भी हनुमान जी की पूजा न करें क्योकि हनुमान जी शांतप्रिय व्यक्तित्व के थे और यदि आप क्रोध या अशांत मन से उनकी पूजा करते है तो ऐसी पूजा का कोई भी शुभ फल आपको प्राप्त नहीं होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?