न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देवी-देवता की आरती करतें वक़्त भूलकर भी न करें ये गलतियां

किसी भी देवी-देवता की पूजा के अंत में, उस देवी-देवता की आरती जरूर की जाती हैं। पूजा के दौरान आरती का विशेष महत्व होता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 15 Dec 2017 9:05:30

देवी-देवता की आरती करतें वक़्त भूलकर भी न करें ये गलतियां

किसी भी देवी-देवता की पूजा के अंत में, उस देवी-देवता की आरती जरूर की जाती हैं। पूजा के दौरान आरती का विशेष महत्व होता हैं। पूजन का समापन आरती से ही होता हैं। ऐसे माना जाता है की अगर पूजन करते समय हमसे कोई गलती हुई हो तो आरती करने से भगवान उन गलतियों को माफ़ कर देते हैं। लेकिन कई लोगों के आरती करने का भी सही तरीका पता नहीं होता जिस कारण से वे आरती में भी गलतियां करते हैं। इसलिये हम आज लेकर आये हैं कुछ ऐसी आरती के दौरान की जाने वाली गलतियां और नियम जिन्हें जानकर आप भगवान को अच्छे से प्रसन्न कर सकें।

* जब भी आरती करें उसमें घंटी और शंख का वादन अवश्य होना चाहिए। इससे जहां वातावरण शुद्ध होता है, आपके घर की सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा इन पवित्र ध्वनियों की गूंज से बाहर हो जाती है और आपकी प्रार्थना बिना किसी बाधा के भगवान तक पहुंचती है।

* थूक के द्वारा मनुष्य अपने शरीर की गदंगी को बाहर करता है। देवी-देवताओं का ध्यान या जप करते समय ऐसी कोई भी क्रिया करना वर्जित माना गया है। मनुष्य को अपने मन के साथ-साथ शरीर को भी पूरी तरह से शुद्ध करने के बाद ही भगवान की पूजा-अर्चना करना चाहिए। यदि पूजा या ध्यान के बीच में शरीर संबंधी कोई भी क्रिया करनी पड़े तो फिर से नहाने के बाद ही देव-पूजा करनी चाहिए।

* इसके अलावा दीपों या बातियों की संख्या में यह अवश्य रखें कि यह एक, पांच या सात के क्रम में हो। अगर आरती के लिए कपूर का प्रयोग कर रहे हों तो उसमें भी यही नियम लागू होगा।

aarti,mythological tips

* आरती के पांच अंग माने गए हैं – पहला दीपक, दूसरा शुद्ध जल या गंगाजल युक्त शंख, तीसरा स्वच्छ वस्त्र, चौथा आम या पीपल के पवित्र पत्ते और पांचवा दंडवत प्रणाम करना। इसलिए आरती चाहे प्रात:काल की हो या संध्याकालीन, या किसी विशेष पूजा की आरती, उसमें इन पांचों विधियों का क्रमानुसार पालन अवश्य किया जाना चाहिए।

* जो मनुष्य सुबह उठने के बाद भी उबासी लेता रहता है या नींद की अवस्था में रहता है, उसे भगवान की पूजा-अर्चना करने की मनाही है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, सुबह जल्दी उठ कर, स्नान आदि काम पूरे करके, आलस-नींद जैसे भावों को मन से दूर करके ही भगवान का ध्यान या जप करना चाहिए।

* शंख में रखे जल को आरती में उपस्थित सभी लोगों पर छिड़काव करना चाहिए। इससे उन्हें पूजा का पूर फल प्राप्त होता है और जीवन की परेशानियां समाप्त होती हैं।

* भगवान की पूजा-अर्चना करने से पहले मनुष्य को अपने मन और अपने तन दोनों की शुद्धि करना बहुत जरूरी होता है। जो मनुष्य शराब पीता या नशा करता है, उसके सभी पुण्य कर्म नष्ट हो जाते हैं और उसे नर्क की प्राप्ति होती है। भगवान का ध्यान या जप करते समय नशे के बारे में सोचना भी महापाप माना गया है।

* आरती करने में दीप घुमाने की संख्या और इसकी विधि भी महत्वपूर्ण है। आरती शुरु करते हुए सर्वप्रथम इसे भगवान के चरणों में चार बार, तत्पश्चात नाभि के पास दो बार घुमाते हुए मुखमंडल पर दीपक ले जाएं और वहां एक बार घुमाएं। इसके पश्चात समस्त अंगों पर कम से कम सात बार या इससे अधिक आरती घुमाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?