न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जितना हो सके कोशिश करें मंगलवार के दिन ना करें ये काम

आज हम आपको वो काम बताने जा रहे हैं जो मंगलवार के दिन नहीं किये जाने चाहिए। इसलिए जितना हो सकें ये काम करने से बचे।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Apr 2018 1:09:43

जितना हो सके कोशिश करें मंगलवार के दिन ना करें ये काम

"आज मंगलवार है, बालाजी का वार हैं। सच्चे मन से जो कोई जाये उसका बेडा पार हैं।।" मंगलवार का दिन अर्थात हनुमान जी का दिन। मंगलवार के दिन सभी लोग हनुमान जी की प्रसन्न करने में लगे रहते हैं ताकि हनुमान जी की कृपा बनी रहें। लेकिन अगर आप शास्त्रों में वर्णन के अनुसार मंगलवार के दिन जो काम नहीं करने चाहिए वो करते हैं तो आपसे हनुमान जी रुष्ट हो सकते हैं। आज हम आपको वो काम बताने जा रहे हैं जो मंगलवार के दिन नहीं किये जाने चाहिए। इसलिए जितना हो सकें ये काम करने से बचे।

* श्रृंगार का सामान न खरीदें : मंगलवार के दिन सौन्दर्यप्रसाधन खरीदने से माना जाता है कि वैवाहिक संबंधों में दरार आ जाती है। अगर सौन्दर्यप्रसाधन खरीदने के लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन ख़रीदे गए मेकअप के सामान से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

tuesday astrology,astrology tips

* धन न लें और न ही दें : शास्त्रों की माने तो मंगलवार के दिन धन न तो देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। माना जाता है ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस दिन पैसों से जुड़ा कोई भी कार्य सही नहीं होता।

* दूध से बनी चीजें न खरीदें : मंगलवार को दूध से बनी मिठाइयां जैसे बर्फी, रबड़ी और कलाकंद नहीं खरीदनी चाहिए। दूध को चंद्रमा का कारक माना गया है। चंद्रमा और मंगल एक दूसरे के धुर विरोधी हैं, इसलिए मंगल के दिन न ही दूध से बनी चीजों का प्रयोग करनी चाहिए और न ही इन्हें दान करना चाहिए।

* शराब का सेवन : मंगलवार को हनुमान जी की पूजा की जाती है। इसीलिए इस दिन सात्विक रहना चाहिए। चाहे आप हनुमान जी की पूजा करते हो या नहीं लेकिन इस दिन मदिरा आदि का सेवन कतई नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से मंगल देव रुष्ट हो जाते है।

* घर में न लाएं लोहे का सामान : इस दिन लोहे का समान खरीदना भी अशुभ माना जाता है। इस दिन किसी भी प्रकार का लोहे का समान नहीं खरीदना चाहिए। स्टील के बर्तन और धारवाली को चीज जैसे नेल कटर, चाकू और कैंची इस दिन नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन नया वाहन आदि खरीदना भी अशुभ माना जाता है। उत्तर-पूर्व दिशा में जंग लगे हुए लोहे के सामान को ना रखें।

* मांसाहार का सेवन : जो लोग मांसाहारी भोजन करते है उन्हें भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए की मंगलवार के दिन वे इस तरह के भोजन का सेवन नहीं करें। क्योंकि ये दिन पवनपुत्र हनुमान को समर्पित है और वो स्वयं एक ब्रह्मचारी है। ऐसे में इस दिन मांसाहार भोजन का सेवन करने से देव रुष्ट हो सकते है। अगर आप चाहते है की आपपर उनकी कृपा बनी रहे तो इस दिन मांसाहार का सेवन न करें।

* दाढ़ी, बाल और नाखून कटवाना :
सप्ताह के दो दिन इन कार्यों को करने की मनाही शास्त्रों में लिखी है। पहला गुरुवार और दूसरा मंगलवार। परम्पराओं के अनुसार माना जाता है की मंगलवार के दिन दाढ़ी नहीं बनवानी चाहिए और बाल नहीं कटवाने चाहिए। ऐसा करने से मंगल दोष भी लग सकता है। माना जाता है इस दिन नाख़ून काटने से घर में अमंगल होने लगता है। इसके अलावा इस दिन नाख़ून काटने से परिवार को बहुत सी समस्यायों का सामना भी करना पड़ सकता है।



राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका