न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली स्पेशल : धन-धान्‍य से भरा रहेगा आपका घर, आजमाए ये आसान टोटके

आज हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं जिन्हें दिवाली के दिन आजमाया जाए तो देवी लक्ष्‍मी आपसे अत्‍यंत प्रसन्‍न होगी और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 09 Nov 2020 7:50:42

दिवाली स्पेशल : धन-धान्‍य से भरा रहेगा आपका घर, आजमाए ये आसान टोटके

मां लक्ष्मी की कृपा पाना हर व्यक्ति चाहता हैं ताकि उसके जीवन में कभी भी पैसों की कमी ना आए और उसे आर्थिक परेशानियों का सामना ना करना पड़े। दिवाली का पावन पर्व मां लक्ष्मी को ही समर्पित होता हैं जिनकी पूजा कर घर में धन-धान्‍य का आगमन किया जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं जिन्हें दिवाली के दिन आजमाया जाए तो देवी लक्ष्‍मी आपसे अत्‍यंत प्रसन्‍न होगी और उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा। तो आइये जानते हैं इन आसान उपायों के बारे में।

कमलगट्टे की माला से जपें ये व‍िशेष मंत्र

कहते हैं क‍ि अगर कोई व्‍यक्ति आर्थिक तंगहाली से जूझ रहा हो तो उसे दीवाली के द‍िन महालक्ष्मी के महामंत्र ‘ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद् श्रीं ह्रीं श्रीं ऊं महालक्ष्मयै नम:’ का कमलगट्टे की माला से कम से कम 108 बार जप करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जातक के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती।

astrology tips,astrology tips in hindi,diwali special,diwali 2020,money and prosperity

पीपल के पेड़ के नीचे करें ये व‍िशेष टोटका

दीवाली अमावस्या के दिन पड़ती है। इसलिए इस दिन सुबह-सवेरे पीपल के पेड़ में जल जरूर दें। इससे शनि ग्रह संबंध‍ित सभी दोष तो खत्‍म होते ही हैं। साथ ही कालसर्प दोष भी खत्म हो जाता है। ध्‍यान रखें क‍ि पीपल में सुबह-सवेरे जल चढ़ाने के बाद देर रात सरसों तेल का दीपक जलाना न भूलें। दीपक रखने के बाद चुपचाप अपने घर लौट जाएं। गलती से भी पीछे मुड़कर न देखें।

लक्ष्‍मी पूजन के बाद जरूरी है ये टोटका

दीवाली के द‍िन व‍िध‍ि-व‍िधान से मां लक्ष्‍मी की पूजा करने के बाद घर के सभी कमरों में शंख और घंटी बजाएं। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जातक और पर‍िवार के सभी सदस्‍यों के जीवन से दरिद्रता का नाश हो जाता है। साथ ही देवी लक्ष्‍मी का भी आगमन होता है। इसके अलावा दीवाली के द‍िन प्रथम पूज्य श्रीगणेश को दूर्वा जरूर अर्पित करें। मान्‍यता है क‍ि गणेशजी को दूर्वा की 21 गांठ चढ़ाने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। जीवन में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती।

astrology tips,astrology tips in hindi,diwali special,diwali 2020,money and prosperity

दीवाली के द‍िन जरूर खरीद लाएं यह

दीवाली के द‍िन देवी लक्ष्‍मी की कृपा पाने के ल‍िए यह टोटका काफी पुराना है। लेक‍िन मान्‍यता है क‍ि इसे करने से जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती। इसल‍िए दीवाली के द‍िन एक नई झाड़ू जरूर खरीदें। झाड़ू लाने के बाद उसकी पूजा करके पूरे घर की सफाई करें और झाड़ू को छिपाकर रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी की कृपा म‍िलती है।

लक्ष्‍मी पूजा में इसे रखना न भूलें

धन वृद्धि के ल‍िए दीवाली के दिन होने वाली लक्ष्मी पूजा में एक या फिर दो हल्दी की गांठ रखें। लक्ष्मी पूजा संपन्‍न होने के बाद हल्दी की गांठ को घर में वहां रखें जहां पर आप अपने रुपए-पैसे रखते हों। ऐसा करने से धन में बरकत बढ़ने लगती है।

इससे तो लक्ष्‍मी मां जल्‍दी ही प्रसन्‍न हो जाती हैं

दीवाली के द‍िन कुल देवता और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा व‍िध‍ि-व‍िधान से करें। इसके बाद पीली कौड़‍ियों का टोटका करना न भूलें। इससे देवी लक्ष्‍मी अत्‍यंत शीघ्र प्रसन्‍न होती हैं। इसके ल‍िए लक्ष्‍मी पूजा में पीले रंग की कौड़‍ियां रखें। मान्‍यता है क‍ि इस उपाय से जातक की धन संबंधी सारी परेशानियां हमेशा के लिए खत्म हो जाती हैं। साथ ही रुका हुआ धन भी वापस म‍िल जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?