न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीवाली विशेष : जाने क्या है धनतेरस और इस दिन करने वालें टोटके

दीपावली के त्यौहार की धूम आज धनतेरस से ही शुरू हो जाती है। दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Oct 2017 1:28:45

दीवाली विशेष : जाने क्या है धनतेरस और इस दिन करने वालें टोटके

दीपावली के त्यौहार की धूम आज धनतेरस से ही शुरू हो जाती है। दीपावली के दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसी दिन से दीपावली के त्यौहार की शुरुआत होती है। आज ही वर्ष में कोई भी खरीदारी करने का यह सबसे शुभ दिन है। कार्तिक माह की कृष्ण की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इसे धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। आज त्रयोदशी तिथि सुबह 12 बजकर 26 मिनट पर शुरू हो चुकी है। यह 18 अक्टूबर, को सुबह 8 बजे समाप्त होगी।

क्या है धनतेरस

हिंदू मान्यताओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान इसी दिन भगवान धनवन्तरि कलश में अमृत लेकर प्रकट हुए थे। इसी के अनुसार ऐसा माना जाता है कि इस दिन नयें बर्तन और स्वर्ण-चांदी के आभूषण खरीदें जाते है इस दिन आभूषण व बर्तन की खरीददारी से धन में 13 गुना वृद्वि होती है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है।

क्या है मान्यता

इस दिन किसी भी प्रकार का उधार व्यापार नहीं होता है। ऐसा करने पर साल भर धन की देवी लक्ष्मी रुठ जाती है और व्यापार में वृद्वि नहीं होती है। ऐसा भी माना जाता है कि इस दिन उधार व्यापार करने से साल भर उधार का कारोबार ही फलता-फूलता है।

धनतेरस पर क्या करना चाहिए

आज के दिन लोग अपने धरों में भगवान धनवन्तरि और माँ लक्ष्मी की पूजा करते है, साथ ही घरों में दीप जला कर धन्य-धान्य से परिपूर्ण एवं साल भर सुख-समृद्वि की कामना की जाती है।

diwali,diwali 2017,diwali special 2017,dhanteras totke

धनतेरस पर करने वालें टोटके

* धनतेरस या दिवाली पर घर या दुकान के मुख्यद्वार के पास किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डाल दें। पानी और फूल से भरे इस बर्तन को मुख्यद्वार की पूर्व या उत्तर दिशो में रखें। इससे घर के मुखिया को कई फायदे होंगे।

* धनतेरस के दिन सूर्यास्त के बाद 13 दीपक जलाएं। दीपक के पास 13 कौड़ियां रखें। बाद में आधी रात के बाद ये कौड़ियां घर के किसी कोने में मिट्टी के अन्दर दबा दें। ऐसा करने से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

* आप किसी भी लकड़ी की वस्तु पर स्वास्तिक का निशान बनाएं और इसके रोली का प्रयोग करें। उस स्थान पर एक मिट्टी के दिए को रखें। ऐसा करने के बाद उस पर गंगा जल का चारों तरफ छिड़काओं करना चाहिए। इसके बाद आप दिये में थोड़ी चीनी डाले और रोली लगाएं। जल रहे दिए में आप पैसे का सिक्का भी डालें और फूल चढाकर इसको नमस्कार करें।

* धनतेरस या दिवाली पर मुख्यद्वार पर लक्ष्मी के पैर का चिन्ह लगाना बेहद शुभ होता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पैर की दिशा अंदर की तरफ होनी चाहिए। इससे घर में धन्य-धान्य बना रहेगा।

* यदि आपके घर में बराबर पैसों की कमी रहती है या पास में पैसा नहीं टिकता है तो इस धनतेरस से दीवाली के दिन तक माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान एक जोड़ा लौंग चढाएं। लेकिन इस बात का ध्यान रखना है कि लौंग टूटी नहीं हो।

* दिवाली से पहले घर के दरवाजे पर सुंदर और कलरफुल तोरण बांधना चाहिए। यदि तोरण आम की पत्ती, पीपल या अशोक के पत्तों से बनी हो, तो और शुभ होता है। इन चीजों के तोरण बनाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और घर में लक्ष्मीजी निवास करती हैं।

* इस दिन आप किसी मंदिर में जाकर केले का पेड़ या कोई सुगंधित पौधा लगाएं। ये पौधा जैसे-जैसे वृक्ष बड़े होंगे आपको जीवन में उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी। साथ ही आपको नौकरी में उन्नति और बिजनेस मनचाहा तरक्की मिलेगी।

* घर या दुकान के मुख्यद्वार पर ओम का चिन्ह बनाएं या शुभ-लाभ लिखें। ध्यान रखें ये चिन्ह दरवाजे के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही बनाएं। ऐसा करने से घर में कोई बीमारी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाती है। साथ ही घर-परिवार में धन की कभी कोई कमी नहीं रहती।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?