न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हर संकट से उबारेंगे काले तिल, जानें ज्योतिष में बताए गए इनके उपाय

आज हम आपके लिए ज्योतिष में बताए गए काले तिल के उपाय लेकर आए हैं जो आपको हर संकट से उबारेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 04 Jun 2020 8:54:07

हर संकट से उबारेंगे काले तिल, जानें ज्योतिष में बताए गए इनके उपाय

लॉकडाउन की वजह से वर्तमान समय के हालात कुछ ठीक नजर नहीं आ रहे हैं। जहां एक तरफ व्यापार डूब रहे हैं तो दूसरी तरफ लोगों की नौकरियां जा रही हैं। ऐसे समय में लोग कई संकटों से घिरे हुए हैं। आपको इस समय मेहनत के साथ अपनी किस्मत चमकाने की भी जरूरत हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ज्योतिष में बताए गए काले तिल के उपाय लेकर आए हैं जो आपको हर संकट से उबारेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायो के बारे में।

धन की समस्‍या को दूर करने के लिए

अगर आप धन की तंगी से जूझ रहे हैं तो काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्‍यक्ति को दान कर दें। इस उपाय से आपके घर में चल रही पैसों की समस्‍या काफी हद तक दूर हो जाएगी। इसके अलावा मुट्ठी भर काले तिल को परिवार के सभी सदस्‍यों के सिर पर से 7 बार उबारकर घर के उत्‍तर दिशा में फेंक दें। धन की हानि कम होगी और लोगों की तरक्‍की होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrology measures,black mole remedies

बीमार व्‍यक्ति के लिए उपाय

शनिवार को आपको यह करना है कि जौ का सवा पाव आटा लें और साबुत काले तिल मिलाकर रोटी बना लें। अच्‍छी प्रकार से सेकें। यह कच्‍ची नहीं रहनी चाहिए। इस रोटी पर थोड़ा सा तिल का तेल और गुड़ डालकर पेड़ा बनाकर रख लें। फिर इस रोटी को बीमार व्‍यक्ति के सिर से पांव तक 7 बार उबारकर किसी भैंसे को जाकर खिला दें और पीछे मुड़कर न देखें।

इस उपाय से प्राप्‍त होगी सफलता

अगर आप किस जरूरी कार्य से जा रहे हों अपने हाथ में मुट्ठी भर काले तिल लेकर निकलें और रास्‍ते में किसी काले कुत्‍ते के सामने तिल डाल दें और आगे बढ़ जाएं। यदि वह काला कुत्‍ता तिल खाता हुआ दिख जाए तो समझ लें कि कैसा भी कठिन काम हो, आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आपको काला कुत्‍ता न भी मिले तो तिल घर वापस न लेकर जाएं बल्कि उसे जल में प्रवाहित कर दें।

बच्‍चों की नजर उतारने के लिए

अक्‍सर घरों में छोटे बच्‍चे होते हैं और उन्‍हें नजर लगने पर वह दूध उलटने लगते हैं और घर के लोग परेशान होकर यहां वहां दौड़ने लगते हैं। आपको करना यह है कि एक साफ-सुथरा बेदाग नींबू लें और बीच से काटकर दो भाग करें। आधे भाग पर कुछ काले तिल लगाएं और उस पर काला धागा लपेटकर बच्‍चे पर उल्‍टी तरफ से नींबू करके 7 बार उतारें। इसके बाद उस नींबू को घर से दूर किसी ऐसे स्‍थान पर फेंके जहां कोई न हो। बच्‍चा जल्‍द ही स्‍वस्‍थ हो जाएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,astrology measures,black mole remedies

काले तिल से शंकरजी की पूजा

रोजाना तांबे लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें थोड़े काले तिल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय मन ही मन ऊं नम: शिवाय का जप जरूर करें। ऐसा करने से आपकी गरीबी दूर हो सकती है और आपको फिर से भाग्‍य का साथ मिलने लगेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, कार्यक्षेत्र में उनके प्रदर्शन में सुधार होगा और जो व्‍यापार कर रहे हैं उनका काम फिर से पटरी पर आ जाएगा।

शनि दोष से परेशान हैं तो

अगर आप शनि दोष से परेशान हैं या फिर आपको शनि की साढ़ेसाती की वजह से काफी नुकसान हो रहा है तो आपके काले तिल के इस उपाय को आजमाना चाहिए। हर शनिवार को आपको बहते जल में काले तिल प्रवाहित करने चाहिए। आप काले तिल का दान भी कर सकते हैं। इससे राहु-केतु और शनि के बुरे प्रभाव समाप्त हो जाते हैं। इसके अलावा कालसर्प योग, साढ़ेसाती, ढैय्या, पितृदोष आदि में भी यह उपाय कारगर है।

कलह दूर करने के लिए

पीपल के पेड़ में दूध और काले तिल मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपका बुरा समय दूर होगा और आपके घर में फिर से रौनक छाने लगेगी। दूध चढ़ाते समय ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करते रहें। परिवार में अगर कलह चल रहा होगा तो वह भी दूर हो जाएगा और आपसी समझ फिर से बढ़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में तड़के पुलिस की कार्रवाई, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और उदय भानु चिब हिरासत में; CJP के तिरंगा मार्च से पहले सेंट्रल पार्क बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च पर पुलिस की सख्ती, सिर्फ 11 लोगों को तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान की अनुमति; सेंट्रल पार्क दो दिन बंद
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
तिरंगा मार्च: कनॉट प्लेस जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, दिल्ली की इन सड़कों पर पड़ेगा असर
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
CJP Protest Today: आधी रात अभिजीत दीपके ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- दिल्ली पुलिस मुझे उठा सकती है
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
SIR विवाद पर BJP का पलटवार, विपक्ष के आरोपों का जवाब देने के लिए देशभर में चलाएगी अभियान
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
नेहा बोरा को तवज्जो देने पर कांग्रेस में नाराजगी? राहुल गांधी बोले- क्रेडिट चाहिए तो आप गलत पार्टी में हैं
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए ₹125 करोड़, घरेलू कलेक्शन ₹59.70 करोड़
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?