न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Bhai Dooj 2019: भैया दूज पर टीका लगाने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मान्‍यताएं

रक्षाबंधन की ही तरह भाई दूज (Bhai Dooj) या भैया दूज (Bhaiya Dooj) के पर्व को भी महत्‍ता दी गई। दीपावली के दो दिन बाद यानि कि कार्तिक शुक्‍ल पक्ष की द्वितीय तिथ‍ि को मनाए जाने वाला ये त्‍योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Oct 2019 9:05:59

Bhai Dooj 2019: भैया दूज पर टीका लगाने का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मान्‍यताएं

रक्षाबंधन की ही तरह भाई दूज (Bhai Dooj) या भैया दूज (Bhaiya Dooj) के पर्व को भी महत्‍ता दी गई। दीपावली के दो दिन बाद यानि कि कार्तिक शुक्‍ल पक्ष की द्वितीय तिथ‍ि को मनाए जाने वाला ये त्‍योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उन्‍हें तिलक लगाकर भोजन कराती हैं। वहीं, एक ही घर में रहने वाले भाई-बहन इस दिन साथ बैठकर खाना खाते हैं। बहनें जहां इस दिन अपने भाईयों की लंबी उम्र की कामना से पूजा करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उनका साथ निभाने का न सिर्फ वचन देते हैं बल्कि तोहफे देकर उनके चेहरों पर भी मुस्‍कान बिखरते हैं। इसका यह आशय होता है कि उनकी बहनों का जीवन सदैव सुख-समृद्धि से भरा रहे और वह हमेशा हंसती- मुस्‍कुराती रहें। इस बार यह व्रत 29 अक्‍टूबर यानि आज मनाया जा रहा है। इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इसी वजह से इस पर्व पर यम देव की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार जो यम देव की उपासना करता है, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

भैया दूज की तिथि और शुभ मुहूर्त

भैयादूज / यम द्वितीया की तिथि: 29 अक्‍टूबर 2019

द्वितीया तिथि प्रारंभ: 29 अक्‍टूबर 2019 को सुबह 06:13 मिनट से

द्व‍ितीया तिथि समाप्‍त: 30 अक्‍टूबर 2019 को सुबह 03:48 मिनट तक

भाई दूज अपराह्न समय: दोपहर 01:11 मिनट से दोपहर 03:23 मिनट तक

कुल अवधि: 02 घंटे 12 मिनट

ऐसे करें भाई को टीका

भाई दूज की पूजा हमेशा मुहूर्त देखकर ही करनी चाहिए। सबसे पहले भाई को किसी चौकी या पटरी पर बिठाएं फिर भाई को रोली और अक्षत का टीका लगाएं। इसके बाद भाई को कलावा बांधें फिर भाई को मिठाई खिलाएं। ऐसा करने के बाद यम देवता से प्रार्थना करें कि वह आपके भाई को लंबी उम्र दे। साथ ही आप दोनों के रिश्‍ते में एक-दूसरे के प्रति ढेर सारा आदर, प्‍यार और सम्‍मान बनाए रखे। इसके बाद भाईयों को अपनी बहन को शगुन देना चाहिए।

भैया दूज पर क्‍या करें?

- भैया दूज के दिन सबसे पहले नहा-धोकर स्‍वच्‍छ वस्‍त्र धारण करें। इस दिन बहनें नए कपड़े पहने

- इसके बाद चावल, कुमकुम और रोली से आठ दल वाला कमल का फूल बनाएं

- अब भाई की लंबी उम्र और कल्‍याण की कामना के साथ व्रत का संल्‍प लें

- अब विधि-विधान के साथ यम की पूजा करें

- यम की पूजा के बाद यमुना, चित्रगुप्‍त और यमदूतों की पूजा करें

- अब भाई को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारें

- इस मौके पर भाई को यथाशक्ति अपनी बहन को उपहारा या भेंट देनी चाहिए

- पूजा होने तक भाई-बहन दोनों को ही व्रत करना होता है

- पूजा संपन्‍न होने के बाद भाई-बहन साथ में मिलकर भोजन करें

क्‍यों मनाया जाता है भैया दूज?

पौराणिक कथा के अनुसार, सूर्य भगवान की पत्नी का नाम छाया था। उनकी कोख से यमराज और यमुना का जन्म हुआ था। यमुना अपने भाई यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। वह उससे बराबर निवेदन करती कि इष्ट मित्रों सहित उसके घर आकर भोजन करो। अपने कार्य में व्यस्त यमराज बात को टालते रहे। फिर कार्तिक शुक्ला का दिन आया। यमुना ने उस दिन फिर यमराज को भोजन के लिए निमंत्रण देकर, उसे अपने घर आने के लिए वचनबद्ध कर लिया।

यमराज ने सोचा, 'मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं। मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता। बहन जिस सद्भावना से मुझे बुला रही है, उसका पालन करना मेरा धर्म है।' बहन के घर आते समय यमराज ने नरक निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर आया देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने स्नान कर पूजन करके व्यंजन परोसकर भोजन कराया। यमुना के आतिथ्य से यमराज ने प्रसन्न होकर बहन से वर मांगने के लिए कहा।

यमुना ने कहा, 'भद्र! आप प्रति वर्ष इसी दिन मेरे घर आया करो। मेरी तरह जो बहन इस दिन अपने भाई को आदर सत्कार करके टीका करे, उसे तुम्हारा भय न रहे।'

यमराज ने तथास्तु कहकर यमुना को अमूल्य वस्त्राभूषण देकर विदा ली। तभी से भैया दूज की परंपरा शुरू हुई। ऐसी मान्यता है कि जो भाई इस दिन आतिथ्य स्वीकार करते हैं, उन्हें यम का भय नहीं रहता। इसी वजह से भैया दूज के दिन यमराज और यमुना का पूजन किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!