न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

वसंत पंचमी के दिन भूलकर भी ना करे ये काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। वसंत पंचमी दिन स्नान का भी खास महत्व माना जाता है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Jan 2020 10:34:20

वसंत पंचमी के दिन भूलकर भी ना करे ये काम, वरना होगा बड़ा नुकसान

वसंत पंचमी या श्रीपंचमी एक हिन्दू का त्योहार है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस साल यह पर्व 30 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस पर्व को मुख्य रूप से वसंत यानि नई फसलों या पेड़ों पर फूल आने का दिन माना जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार पूरे वर्ष को छह ऋतुओं में बांटा गया है। ग्रीष्म ऋतु, शरद ऋतु, हेमंत ऋतु, शिशिर ऋतु, वर्षा ऋतु और वसंत ऋतु। सरस्वती पूजा का मौसम बसंत ऋतु का माना गया है। इस मौसम में कई तरह के फूल खिलते हैं। वसंत ऋतु में पेड़ों और पौधों पर नई कोंपलें निकलती हैं। हिन्दू धर्म में इस दिन का खास ही महत्व है। मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। वसंत पंचमी दिन स्नान का भी खास महत्व माना जाता है। हालाकि, इस दिन कुछ चीजें ऐसी भी है जिनको भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

basant panchami 2020,2020 basant panchami,basant panchami date,2020 basant panchami date,basant panchami in 2020,vasant panchami,pooja

- वसंत पंचमी के दिन काले और लाल रंग के वस्त्रों को ना पहने, देवी सरस्वती की कृपा पाने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनने का अधिक महत्त्व है।

- इस दिन केवल सात्विक भोजन करे, मांस-मदिरा का सेवन ना करें

- वसंत पंचमी के दिन पेड़ों या फसल को नहीं काटना चाहिए।

- इस दिन गुस्सा करने से बचें और अपनी वाणी पर सयम रखे। अनजाने में भी किसी के लिए अपशब्द ना बोले।

basant panchami 2020,2020 basant panchami,basant panchami date,2020 basant panchami date,basant panchami in 2020,vasant panchami,pooja

वसंत पंचमी की पूजा विधि

सुबह-सुबह नहाकर मां सरस्वती की वंदना करें। पूजा स्थान पर वाद्य यंत्र और किताबें रखें और बच्चों को भी अपने साथ पूजा स्थल पर बैठाएं। मां सरस्वती को श्वेत चंदन और पीले तथा सफेद पुष्प दाएं हाथ से अर्पण करें और हरे, पीले रंग के फल चढ़ाएं। मां सरस्वती के मूल मंत्र ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः का जाप हल्दी की माला से करना सर्वोत्तम होगा। इस दिन पीले चावल या पीले रंग का भोजन करें।

सरस्वती पूजन में इन चीजों का करे इस्तेमाल

पीली बूंदी

जब बात पूजा की हो रही है तो देवी को प्रसाद का भोग लगाए बगैर पूजा अधूरी है। मां सरस्वती को पीले रंग की बूंदी बहुत प्रिय है। देवी सरस्वती को पीली बूंदी अर्पित करने से आपके जीवन में आने वाली हर बाधा दूर होती है।

पीले वस्त्र

पूजा करते वक्त यदि आप खुद भी पीले वस्त्र पहनें तो और भी शुभ होगा।

पीला रंग

मां सरस्वती को पीला रंग बहुत प्रिय है। ऐसे में इस दिन पूजा की थाली में पीले रंग के फूल जरुर रखें। पीले फूलों के साथ केसर और हल्दी भी जरुर रखें। ऐसा करने से मां सरस्वती की अपार खुशी आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहेगी। खासतौर पर बच्चों के ज्ञान और पति के कारोबार मे तरक्की मिलेगी।

कॉपी-पेन

अगर संभव हो सके तो इस खास दिन मां सरस्वती को चांदी का एक पेन जरुर अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी आने वाली पीढ़ियों के कर्मों में शिक्षा का अभाव नहीं होगा।

केसर का तिलक

पूजा के बाद परिवार का हर सदस्य केसर का तिलक जरुर लगाएं। अगर केसर में पीला चंदन मिला लें तो वास्तु के अनुसार यह आपके परिवार के लिए काफी शुभ होगा। केसर और चंदन को मिलाकर बना तिलक लगाने से परिवार में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
अभिजीत दीपके की हिरासत पर CJP का बड़ा दावा, कहा- अज्ञात जगह ले गई दिल्ली पुलिस, वकीलों से भी संपर्क नहीं करने दिया
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
'तख्तापलट चाहता है विपक्ष?' राजनाथ सिंह के आरोपों पर प्रशांत भूषण, नेहा बोरा और पवन खेड़ा के बयान चर्चा में
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
राजनाथ सिंह का राहुल गांधी और कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ज्ञानेश कुमार से नहीं, सरकार गिराने की है लड़ाई
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
खरगे ने फिर उठाया परिसीमन का मुद्दा, PM मोदी से संसद सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
कनॉट प्लेस में तिरंगा फहराने के ऐलान पर अभिजीत दिपके को नोटिस, दिल्ली पुलिस ने क्या-क्या कहा?
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर  दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
‘मैं तो अकेला हूं, भीड़ मीडिया वालों की है’, हिरासत में लिए जाने पर दिल्ली पुलिस पर भड़के अभिजीत दीपके
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'गलती नहीं की तो SSR क्यों करा रहे हैं?' इमरान मसूद ने चुनाव आयोग को घेरा, सरकार के भविष्य पर भी की टिप्पणी
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
'जो मन में आए, वो लिखे जा रहे हैं', पुलिस का नोटिस पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
मेरठ सांप कांड में रविता और अमरदीप को फांसी की सजा, पति की हत्या को सर्पदंश दिखाने की रची थी साजिश
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
किरेन रिजिजू ने ‘रिजीम चेंज’ बयान पर विपक्ष को घेरा, बोले- दुश्मन को एक बार माफ करो, दोस्त को दो बार, गद्दार को कभी नहीं
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
गलत खान-पान से परेशान पेट को मिल सकती है राहत, जानें पवनमुक्तासन करने का तरीका और फायदे
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
20–30 की उम्र में सफेद होने लगे हैं बाल, खान-पान और लाइफस्टाइल की इन बातों पर दें ध्यान
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
छाती और कंधों में लचीलापन बढ़ाने के लिए करें गोमुखासन, जानें सही तरीका और सावधानियां
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी दीक्षित को खूब भाता था तीखा खाना, बताया अब कौन खाता है परिवार में सबसे ज्यादा मिर्च-मसाला