न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मौनी अमावस्या पर भूलकर भी ना करें ये काम, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें मौनी अमावस्या के दिन नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इनसे पितर नाराज हो जाते हैं और आपके जीवन को प्रभावित करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 11 Feb 2021 10:11:35

मौनी अमावस्या पर भूलकर भी ना करें ये काम, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

आज माघ मास की अमावस्या हैं जिसे मौनी अमावस्या के रूप में जाना जाता हैं। आज के दिन जप, तप, दान और पवित्र नदियों में स्नान कर ईश्वर की भक्ति की जाती हैं जो कि शुभ फलदायी होती हैं। आज के दिन मौन रहकर व्रत किया जाता हैं जिसका विशेष फल मिलता हैं। लेकिन इसी के साथ ही कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें मौनी अमावस्या के दिन नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि इनसे पितर नाराज हो जाते हैं और आपके जीवन को प्रभावित करते हैं। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में जो आज के दिन न्महीं किए जाने चाहिए।

इस तरह की जगहों पर जाने से बचें

मौनी अमावस्या के दिन चंद्रमा के काले साये में नकारात्मक शक्तियां जल्दी जागृत हो जाती हैं, जो इंसान के लिए नुकसानदेय हो सकती हैं। इसलिए इस रात को भूलकर भी सुनसान जगह जैसे श्मशान घाट, कब्रिस्तान या किसी सुनसान जगह के आसपास भी नहीं जाना चाहिए। इस दिन लोग टोने-टोटके भी करते हैं। इसलिए जहां तक हो सके, ऐसी जगहों पर जाने से बचें।

astrology tips,astrology tips in hindi,mauni amavasya 2021

कटु वाणी बोलने से बचें

मौनी अमावस्या के दिन सबसे ज्यादा ध्यान वाणी पर रखा जाता है। इस दिन वाणी और मन पर संयम रखना बेहद जरूरी माना गया है। मौनी का मतलब ही चुप रहने से है यानी स्नान से पूर्व कुछ भी न बोलें और इसके अलावा कोशिश करें कि पूरे दिन किसी का कुछ भी न शब्दों और न कर्मों से बुरा करें। वाद-विवाद और झगड़े से दूरी बनाकर रखने। वाणी पर संयम रखना ही इस व्रत का सबसे विशेष हिस्सा है।

किसी तरह का लोभ व मोह न करें

माघी अमावस्या मुनियों की अमावस्या है, इस दिन व्रत और मौन रखने से मुनि पद की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन भूलकर भी छल-कपट और धोखा धड़ी नहीं करनी चाहिए। इस दिन साधन और तप करके ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिए। माघी अमावस्य के दिन कोई भी विपरित कर्म कई गुना पाप का भागी बना सकता है। इसलिए इस दिन धन-दौलत का घमंड और लोभ न करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,mauni amavasya 2021

ऐसे भोजन से करें परहेज

मौनी अमावस्या का दिन उपासना का माना जाता है। अगर आप इस पवित्र दिन पर व्रत नहीं भी कर रहे हों तो कम से कम तामसिक भोजन जैसे मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज के सेवन से परहेज करें। इस दिन सात्विक भोजन कर मन को पवित्र रखें और बुरी संगत से दूर रहें। लाल किताब के अनुसार, इस दिन तामसिक भोजन करने वाला खुद ही शनि महाराज को अपने सिर पर आने का निमंत्रण देता है अर्थात संकटों को बुलावा देता है।

पति-पत्नी ध्यान में रखें यह बात

मौनी अमावस्या के दिन जप, तप और दान का विशेष महत्व है। इस दिन मन पर संयम रखकर ईश्वर का ध्यान किया जाता है और मन को पवित्र रखा जाता है। ताकि पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त हो सके। इसलिए स्त्री और पुरुष दोनों को यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से पितृगण नाराज होते हैं और उनकी कृपा से वंचित रह जाते हैं। मौनी अमावस्या को मुनियों की अमावस्या कहा गया है, ऐसा करने से कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका