न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए इस तरह करे भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न

श्री कृष्ण की लीला भारतियों के मन में हमेशा से बसी रहती हैं और हर कोई अपने घर में बाल गोपाल को लाकर उनको प्रसन्न करने के प्रयास करते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 16 Dec 2017 11:15:52

सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति के लिए इस तरह करे भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न

भगवान विष्णु जिन्होंने द्वापर युग में पाप का संहार करने के लिए भगवान श्री कृष्ण के रूप में जन्म लिया। भगवान कृष्ण हर रूप में मनमोहक लगे हैं। कृष्ण लीला की कहानिया तो आप सभी ने सुनी ही होगी। श्री कृष्ण की लीला भारतियों के मन में हमेशा से बसी रहती हैं और हर कोई अपने घर में बाल गोपाल को लाकर उनको प्रसन्न करने के प्रयास करते हैं। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार राधा का नाम लेने से ही श्री कृष्ण प्रसन्न हो जाते हैं और व्यक्ति के लिए सुख-समृद्धि के सभी द्वार खुल जाते हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको कि किस तरह से श्री कृष्ण को प्रसन्न किया जा सकता हैं।

* कृं कृष्णाय नम: यह स्वयं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बताया गया मूलमंत्र है। इसके प्रयोग से रुका हुआ धन प्राप्त होता है। इसके अलावा इस मूलमंत्र का जाप करने से घर-परिवार में सुख की वर्षा होती है।

astrology tips to impress lord krishna,lord krishna,krishna leela,jai shree krishna,tips to impress god,astrology tips

* कृष्ण पूजा में सबसे जरूरी होता है आसन, जिसपर भगवान कृष्ण की स्थापना की जाती है। भगवान कृष्ण के लिए आसन बहुत खूबसूरत होना चाहिए। इसका रंग तेज और चमकीला, जैसे लाल, पीला, नारंगी, हो तो बेहतर रहेगा।

* सुगंधित धूप भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय होती है, उनकी पूजा में धूप अवश्य जलाएं।

* जिस बर्तन में भगवान कृष्ण के पांव धोये जाते हैं उसे पाघ कहा जाता है। पूजा करने से पहले पाघ में स्वच्छ जल और फूलों की पंखुड़ियां डालें और उससे भगवान कृष्ण के चरणों को धोएं।

* भगवान श्रीकृष्ण को रोजाना प्रसाद चढ़ाएं, प्रसाद में घर का बना माखन और मिसरी का भोग लगाएं। यह भगवान कृष्ण को अत्यंत प्रिय है।

* चांदी, तांबे, मिट्टी या फिर अन्य किसी धातु से बने दिए में गाय का शुद्ध देसी घी डालकर श्रीकृष्ण की मूर्ति के सामने प्रज्वलित करना चाहिए।

* भगवान श्रीकृष्ण अपने गले और कलाई पर वैजयंती माला पहनते हैं। अगर आप भगवान कृष्ण को प्रसन्न कर उनसे कृपा पाना चाहते हैं तो अपने घर के मंदिर में अवश्य ही वैजयंती माला रखें।

* ऐसा कहा जाता हैं जो लोग संतान की चाहत रखते हैं उन्हें अपने घर में लड्डू गोपाल को स्थापित करना चाहिए। आपको रोजाना उन्हें नहलाना और भोग लगाना चाहिए। दो दिन में कम से एक बार अवश्य लड्डू गोपाल को नहलाएं और उनके वस्त्र बदलें, जैसे कि आप अपने बच्चे के लिए करते हैं। लड्डू गोपाल को कदापि भूखा ना रहने दें।

* ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा : यह श्रीकृष्ण का सप्तदशाक्षर महामंत्र है। अन्य मंत्र शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार 108 बार जाप करने से ही सिद्ध हो जाते हैं लेकिन इस महामंत्र का पांच लाख जाप करने से ही सिद्ध होता है। इससे अटके काम पूरे होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?