न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राशि के अनुसार किये गए इन कामों से लक्ष्मी जी होती है मेहरबान और बरसता है धन

हम लेकर आये हैं राशिनुसार किये जाने वाले उपाय जिनसे माँ लक्ष्मी कृपा करें और आर्थिक समस्याओं का निपटारा हो सकें।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 22 Jun 2018 10:21:56

राशि के अनुसार किये गए इन कामों से लक्ष्मी जी होती है मेहरबान और बरसता है धन

हर इंसान की अपने जीवन में यह चाहत होती है कि वह संसार के सभी भौतिक सुखों का आनंद ले सकें। लेकिन आर्थिक कारणों की वजह से इंसान भौतिक सुखों से वंचित रह जाता हैं। इन आर्थिक समस्याओं से निकलने के लिए इंसान चाहे जितनी मेहनत करे, लेकिन जब तक माँ लक्ष्मी मेहरबान नहीं हो जाती तब तक व्यक्ति को हमेशा धन की कमी का सामना करना पड़ता हैं। इसलिए आज हम लेकर आये हैं राशिनुसार किये जाने वाले उपाय जिनसे माँ लक्ष्मी कृपा करें और आर्थिक समस्याओं का निपटारा हो सकें।

* मेष

मंगल प्रधान मेष राशि के जातकों को धन धान्य से संपन्न रहने के लिये एक हीरा या उसका उपरत्न तथा नीलम या उसका उपरत्न नीली धारण करना चहिये। शनि मंत्र:- "ऊँ शं शनैpराय नम:" का जाप प्रतिदिन करना चाहिये।

* वृषभ

शुक्र प्रधान वृषभ राशी के जातकों को समस्त सुख सुविधाओं की प्राप्ति के लिये एक पन्ना या उसका उपरत्न तथा हीरा धारण करना चाहिये। "ह्रीं श्रीं ह्रीं"मंत्र का प्रतिदिन जाप करें।

goddess laxmi,astrology tips

* मिथुन

बुध प्रधान मिथुन राशी के जातकों को सुख शांति में उत्तरोत्तर वृद्धि के लिये एक मोती और पुखराज धारण करना चाहिये। गुरूवार को महामाया या लक्ष्मी नारायण के मन्दिर जाकर दर्शन करना चाहिये।

* कर्क

चन्द्र प्रधान कर्क राशी के जातकों को भावनात्मक सुख और समृद्धि के लिये एक मणिक्य और चान्दी का चन्द्रमा धारण करना चाहिये। प्रतिदिन शिवजी का अभिषेक "शिवाय ह्रीं" मंत्र से करना चाहिये।

* सिंह

सूर्य प्रधान सिंह राशी के जातकों को लोकप्रियता और ऎश्वर्य के साथ ही साथ धन लाभ के लिये एक पन्ना या उसका उपरत्न तथा अनंतमूल की जड धारण करना चाहिये। शनि को एक तिल के तेल का दीपक प्रतिदिन सांध्यकाल अर्पित करें।

* कन्या

बुध प्रधान कन्या राशी के जातकों को बौद्धिक योग्यता बढाकर धन अर्जन करने के लिये तथा समृद्धि के लिये एक हीरा या उसका उपरत्न, तुरमुली के साथ धारण करना चाहिये। श्री सूक्त या लक्ष्मी चालीसा का पाठ प्रतिदिन करना चाहिये।

* तुला

शुक्र प्रधान तुला राशी के जातकों को सौन्दर्य और आकर्षण बढा कर धन धान्य तथा समृद्धि प्राप्त करने के लिये एक मूंगा तथा विधारा की जड धारण करना चाहिये। हनुमान जी का स्तवन या "हं हनुमतये नम:" मंत्र का जाप प्रतिदिन करना चाहिये।

goddess laxmi,astrology tips

* वृश्चिक

मंगल प्रधान वृश्विक राशी की जातकों को अपना प्रभाव क्षेत्र बढाकर धन अर्जन करने के लिये पुखराज धारण करना चाहिये। चांदी का चन्द्र दान कर के खिरनी की जड भी पहने। "ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायणाय ह्रीं श्री" मंत्र का जाप प्रतिदिन करें।

* धनु

गुरू प्रधान धनु राशी के जातकों को उच्च अधिकारियों की निकटता प्राप्त कर धन वैभव में वृद्धि के लिये एक मणिक्य और एक हीरा या उसका उपरत्न धारण करना चाहिये। काली जी के दर्शन कर "क्रीं क्रीं काल्यै क्रीं क्रीं" मंत्र का जाप करें।

* मकर

शनि प्रधान मकर राशी के जातकों को कर्म प्रधान जीवन का अनुसरण कर धन अर्जन करने के लिये नीलम या उसका उपरत्न नीली और एक पन्ना धारण करना चाहिये। श्री कृष्ण भगवान के दर्शन गुरूवार को करें। "रूक्मिणी पतये श्री कृष्णाय नम:" मंत्र का जाप करें।

* कुम्भ

शनि प्रधान कुम्भ राशी के जातकों को न्याय और सेवा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिये एक हल्दी की गांठ और आनेक्स धारण करना चाहिये। "श्रीमन महागणाधिपतये नम:" मंत्र का जाप प्रतिदिन करें।

* मीन

गुरू प्रधान मीन राशी के जातको को पद प्रतिष्ठा बढा कर धन समृद्धि और वाहन सुख प्राप्त करने के लिये, एक मूंगा तथा टोपाज धारण करना चाहिये। शिव जी का केसर युक्त दूध से "शिवाय नम:" मंत्र का उच्चारण करते हुए अभिषेक करना चाहिये।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका