न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुवार को किए गए इन कामों से घर में आती है दरिद्रता, जाने और संभल कर रहें

जानते है उन कामों के बारे में जो गुरुवार को नहीं किये जाने चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Jan 2019 1:26:17

गुरुवार को किए गए इन कामों से घर में आती है दरिद्रता, जाने और संभल कर रहें

आज गुरुवार का दिन हैं और गुरुवार को हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया हैं। माना जाता है कि सभी देवी-देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं, इस कारण से शास्त्रों में गुरुवार को धर्म का दिन बताया गया हैं। आज के दिन कई लोग अपने सफल भविष्य और मनचाहे काम के लिए व्रत और उपवास रखते हैं। शास्त्रों में इस दिन की महत्ता को देखते हुए हुए कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जो इस दिन नहीं करने चाहिए, नहीं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड सकता हैं। तो आइये जानते है उन कामों के बारे में जो गुरुवार को नहीं किये जाने चाहिए।

* शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन महिलाओं को अपने बाल नहीं धोने चाहिए, क्योंकि महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति का कारक होता है। साथ ही संतान का भी कारक होता है। जिसके कारण इस दिन बाल धोने से बृहस्पति ग्रह कमजोर होता है।जिससे शुभ काम होने में अड़चन और हमेशा बीमारी बनी रहती है। इसीलिए इस दिन बाल भी नहीं कटवाना चाहिए जिसका असर संतान और पति के जीवन पर पड़ता है। उनकी उन्नति बाधित होती है।

astrology tips,thursday astrology

* इस दिन नाखून और बाल नहीं कटवाने चाहिए। इससे आपकी आयु और घर की आर्थिक समृद्धि पर असर पड़ता है। साथ ही इससे पुत्र संकट भी हो सकता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन शेविंग नहीं करनी चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक शेविंग करने के लिए रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन उपयुक्त हैं। यह दिन धर्म का दिन माना गया है इसलिए नॉनवेज और शराब जैसी चीजों का सेवन भी नहीं करना चाहिए।

* शास्त्रो के अनुसार इस दिन घर के जालों को भी नहीं साफ करना चाहिए। इस दिन लेन-देन से भी बचना चाहिए, हो सके तो अनावश्यक खरीदारी नहीं करनी चाहिए। यह दिन धर्म का माना गया है इसलिए इस दिन आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं।

* यह दिन लक्ष्मी नारायाण का दिन होता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से घर में आर्थिक तंगी नहीं आती है, पति-पत्नी के बीच में दूरियां भी नहीं आती हैं। अगर दांपत्य जीवन में समस्या है तो आपको ये व्रत जरुर करना चाहिए। देवी लक्ष्मी और भगवान नारायण की कृपा बनी रहेगी।

* वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में ईशान कोण का वास होता है और उसका स्वामी गुरु है। ईशान का संबंध सीधे घर के नन्हे बच्चों पर होता है। साथ ही इस कोण का प्रभाव पुत्र संतान पर पड़ता है इसलिए इस दिन कपड़े धाना, घर में पोंछा लगाना या कबाड़ को बाहर नहीं निकालना चाहिए। यह सभी चीजें घर के ईशान कोण पर प्रभाव डालती हैं। इससे शिक्षा, धर्म, घर की आर्थिक समृद्धि और घर के बच्चों पर शुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका