न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीकृष्ण को चढ़ाएं इन 4 में से 1 चीज लेकिन 13 जून से पहले, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये महीना भगवान श्रीकृष्ण को विशेष रूप से प्रिय है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से जीवन का हर सुख मिल सकता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Jun 2018 12:04:29

श्रीकृष्ण को चढ़ाएं इन 4 में से 1 चीज लेकिन 13 जून से पहले, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे

सौर वर्ष और चांद्र वर्ष में सामंजस्य स्थापित करने के लिए हर तीसरे वर्ष पंचांगों में एक चान्द्रमास की वृद्धि कर दी जाती है। इसी को अधिक मास या अधिमास या मलमास कहते हैं। हिन्दू शास्त्रों में 'अधिक मास' को बड़ा ही पवित्र माना गया है, इसलिए 'अधिक मास' को 'पुरुषोत्तम मास' भी कहा जाता है। 'पुरुषोत्तम मास' अर्थात् भगवान पुरुषोत्तम का मास।

शास्त्रों के अनुसार 'अधिकमास' में व्रत पारायण करना, पवित्र नदियों में स्नान करना एवं तीर्थ स्थानों की यात्रा का बहुत पुण्यप्रद होती है। वर्ष 2018 में 'अधिक मास' 16 मई से 13 जून के मध्य रहेगा। इस वर्ष ज्येष्ठ मास की अधिकता रहेगी अर्थात् इस वर्ष दो ज्येष्ठ मास होंगे। 'अधिक मास' की मान्यता 16 मई से 13 जून होगी। यानि आज की तारीख से बात की जाये तो अधिक मास के 11 दिन ही शेष बचे हैं।

धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये महीना भगवान श्रीकृष्ण को विशेष रूप से प्रिय है। इस महीने में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से जीवन का हर सुख मिल सकता है। बचे हुए अधिक मास के दिनों में अगर भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर लिया जाए तो आपका आने वाला समय अच्छा साबित हो सकता है। अगर आपकी कोई इच्छा पूरी नहीं हो पा रही हो तो 13 जून से पहले भगवान श्रीकृष्ण को कुछ खास चीजें चढ़ाएं उचित फल की प्राप्ति होगी
1. मोर पंख

मोर पंख बहुत से देवताओं का प्रिय आभूषण है लेकिन भगवान श्रीकृष्ण को ये विशेष तौर पर पसंद है। तो अधिक मास में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में मोर पंख या मोर मुकुट अर्पित करें। इससे भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।

2. तुलसी की माला

श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप तुलसी की माला से किया जाता है। इसलिए श्रीकृष्ण को तुलसी की माला भेंट करें।

3. बांसुरी

भगवान श्री कृष्ण को पांच चीजों से बहुत प्रेम है, एक उनकी बांसुरी जो हमेशा उनके होंठों से लगी रहती है। हर चित्र या मूर्ति में भगवान श्रीकृष्ण के हाथ में बांसुरी दिखाई देती है। अधिक मास में भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी अर्पित करने से आपकी धन संबंधी समस्याओं का अंत हो सकता है।

4. रेशमी पीले वस्त्र

भगवान श्रीकृष्ण को पीतांबरधारी भी कहते हैं यानी पीले वस्त्र पहनने वाला। इसलिए 13 जून से पहले भगवान श्रीकृष्ण को रेशमी पीले वस्त्र अर्पित करें। इससे आप पर भगवान की कृपा बनी रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, राहुल गांधी को नोटिस; कोर्ट परिसर में नारेबाजी के मामले में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 2027 में टैंकर और टंकी फूटेगी; ओपी राजभर को भी घेरा
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
एक शख्स को बचाने के लिए मोदी-शाह ने देश से छेड़ी जंग!, दीपके का हमला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
'आप प्रधानमंत्री बनने वाले हैं...' राहुल गांधी पर तंज कसते हुए रवि किशन की फिसली जुबान, वीडियो वायरल
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
पाकिस्तान में स्कूल की छत गिरने से 29 बच्चों समेत 30 की मौत, 6 की हालत गंभीर
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है? कम करने में मदद करती हैं ये 5 देसी चीजें
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
दिल्ली में 221 फुट ऊंचे रावण का होगा दहन, 40 लाख रुपये में तैयार हुआ पुतला; रिमोट से जलेगा
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
राजपाल यादव ने जमा किए 2 करोड़ रुपये, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत; पासपोर्ट रिलीज करने पर भी निर्देश
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?
बॉम्बे ब्लड ग्रुप: 1952 में मुंबई में हुई थी खोज, इस खून वाले मरीज को क्यों नहीं चढ़ा सकते सामान्य ब्लड?