न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वार के अनुसार अपने माथे पर लगाये इस रंग का तिलक फिर देखे चमत्कार

हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस वार को कौनसा तिलक लगाना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 30 July 2018 4:57:09

वार के अनुसार अपने माथे पर लगाये इस रंग का तिलक फिर देखे चमत्कार

आपने अक्सर देखा होगा कि किसी भी पूजा के प्रारंभ होने या घर में किसी मेहमान के आने पर तिलक लगाकर उसका स्वागत किया जाता हैं। लेकिन क्या आप इसके पीछे का कारण जानते हैं? दरअसल हिन्दू परम्परा के अनुसार मस्तक पर तिलक लगाना बेदह शुभ और सात्विक माना जाता है। मस्तक पर तिलक व्यक्ति को ऊर्जा प्रदान करता हैं और यह व्यक्ति के शुभ भाग्य का सूचक भी बनता हैं। इसलिए रोज तिलक लगाना चाहिए और अगर तिलक को वार के अनुसार लगाया जाए तो इसके अधिक शुभ परिणाम मिलते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस वार को कौनसा तिलक लगाना चाहिए।

* सोमवार को लगाएं सफेद तिलक

सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है। इस वार का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। चंद्रमा मन का कारक ग्रह माना गया है इसलिए अपने मन को काबू में रखकर मस्तिष्क को शीतल और शांत बनाए रखने के लिए आप सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इस दिन विभूति या भस्म भी लगा सकते हैं।

* मंगलवार को लाल रंग

मंगलवार का दिन हनुमान जी का होता है इसलिए इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने से ऊर्जा और कार्यक्षमता में विकास होता है। इससे मन की उदासी और निराशा हट जाती है और दिन शुभ बनता है।

tilak according to day,jyotish,jeevan mantra

* बुधवार को लगाएं सूखा तिलक

बुधवार का दिन भगवान गणेश और मां दुर्गा का माना जाता है। इस दिन का ग्रह स्वामी है बुध ग्रह। इस दिन सूखे सिंदूर (जिसमें कोई तेल न मिला हो) का तिलक लगाना चाहिए। इस तिलक से बौद्धिक क्षमता तेज होती है और दिन शुभ रहता है।

* गुरुवार को लगाएं पीला तिलक

गुरुवार को बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता है और बृहस्पति ऋषि देवताओं के गुरु हैं। इस दिन के देवता ब्रम्हा जी को माना जाता है। इस दिन का स्वामी ग्रह है बृहस्पति ग्रह। गुरु को पीला या सफेद मिश्रित पीला रंग प्रिय है। इस दिन सफेद चन्दन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर लेप को माथे पर लगाना चाहिए या टीका लगाना चाहिए। हल्दी या गोरोचन का तिलक भी लगा सकते हैं। इससे मन में पवित्र और सकारात्मक विचार तथा अच्छे भावों का उद्भव होगा जिससे दिन भी शुभ रहेगा और आर्थिक परेशानी का हल भी निकलेगा।

* शुक्रवार को लगाएं लाल चंदन

शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी का है। इस दिन का ग्रह स्वामी शुक्र ग्रह है। इस ग्रह को दैत्यराज भी कहा जाता है। दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य थे। इस दिन लाल चंदन लगाने से जहां तनाव दूर रहता है वहीं इससे भौतिक सुख- सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। इस दिन सिंदूर भी लगा सकते हैं।

* शनिवार को भस्म करेगी चमत्कार

शनिवार का दिन भैरव, शनि और यमराज का माना जाता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है शनि ग्रह। शनिवार के दिन विभूत, भस्म या लाल चंदन लगाना चाहिए जिससे भैरव महाराज प्रसन्न रहते हैं और किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने देते तथा इनका दिन भी काफी शुभ रहता है।

* रविवार को हरा चंदन

रविवार का दिन भगवान विष्णु और सूर्य का माना जाता है। इस दिन के ग्रह स्वामी है सूर्य ग्रह जो ग्रहों के राजा हैं। रविवार के दिन लाल चंदन या हरि चंदन लगाएं। भगवान विष्णु की कृपा रहने से जहां मान-सम्मान बढ़ता है तथा इन्हें जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
शेयर बाजार पर दबाव बरकरार, सेंसेक्स 829 अंक गिरा और निफ्टी 228 अंक फिसला
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता पूरी, लंबे समय तक सप्लाई सुरक्षित: संसद में सरकार का बयान
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
'भूल भुलैया' वाला स्वैग लेकर लौटी अक्षय कुमार की टीम, कॉमेडी का तगड़ा डोज देगी 'भूत बंगला', टीजर में मिली झलक
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में देश-विदेश में मचाई धूम
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अमित शाह की अगुवाई में बनी उच्चस्तरीय समिति
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
फरवरी में खुदरा महंगाई 3.21% पर, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ती कीमतों से बढ़ा दबाव
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
खाना पकाने के लिए LPG सिलेंडर ही क्यों होता है सबसे ज्यादा इस्तेमाल? दूसरी गैसें क्यों नहीं बन पातीं बेहतर विकल्प
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
सिंगर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, अपर्णा यादव ने यूपी में सभी शो पर रोक लगाने की मांग, CM योगी को भेजा पत्र
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
बिना चीनी के मीठी चाय कैसे बनाएं, शुगर फ्री विकल्प जो सेहत के लिए बेहतर हैं
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
दीदी खुद को करना चाहती थी वायरल लेकिन हो गया कांड, आप भी देखें Video
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा दावा, बोले – दो दिन में करूंगा अहम खुलासा
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
वीडियो देखते-देखते अचानक फटा मोबाइल, बड़ा हादसा टला; बच्ची बाल-बाल बची, Video वायरल
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
मुश्किलों में घिरे हार्दिक पांड्या!, तिरंगा लपेटकर गर्लफ्रेंड के साथ डांस करने पर शिकायत दर्ज
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार
कौन है वायरल गर्ल मोनालिसा का मुस्लिम पति? जिसके लिए परिवार के खिलाफ जाकर की शादी, 6 महीने में पनपा प्यार