9 अक्टूबर राशिफल: सिंह राशि वालों का आज स्वास्थ्य रहेगा नरम, अचानक धन प्रबंध करने की पड़ सकती है आवश्यकता

By: Pinki Wed, 09 Oct 2019 01:33:58

9 अक्टूबर राशिफल: सिंह राशि वालों का आज स्वास्थ्य रहेगा नरम, अचानक धन प्रबंध करने की पड़ सकती है आवश्यकता

सिंह (Leo) राशि वालों की काम-काज की प्रकृति में परिवर्तन आएगा। आप छोड़ा सा ध्यान देंगे तो काम में सुधार आएगा। आज प्रात: से ही मन में बहुत उत्साह रहेगा। किसी बात की प्रतीक्षा में आप दोपहर तक कुछ खास काम नहीं कर पाएंगे परंतु बाद में तेज गति से काम करेंगे और नौकरी या व्यवसाय की बहुत जरूरी बातों को संपादित कर पाएंगे।

किसी खास कारण से स्वभाव में तेजी रहेगी। मुंह से कोई गलत बात नहीं निकल जाए इसका विशेष ध्यान रखना होगा। मन का क्रोध बाहर आकर रिश्तों को खराब करेगा। अचानक धन प्रबंध की आवश्यकता पड़ सकती है। जीवनसाथी के लिए समय कठिन है। स्वास्थ्य नरम रहेगा और खान-पान संबंधी अनियमतिता भी तकलीफ देगी।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com