न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 अक्टूबर राशिफल: इन 3 राशि वालों का दिन रहेगा परेशानियों से भरा, आर्थिक नुकसान के आसार

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Oct 2019 4:56:21

8 अक्टूबर राशिफल: इन 3 राशि वालों का दिन रहेगा परेशानियों से भरा, आर्थिक नुकसान के आसार

मेष

आज नई योजना पर विचार करेंगे और अपने ही कल्पना लोक में दिनभर बिताएंगे। कामकाज की गति तेज रहेगी। काम के घंटे आज कुछ ज्यादा ही रहेंगे। बॉस आज प्रसन्न रहेंगे और आपके कामकाज की तारीफ भी हो सकती है। आप जिस योजना पर काम करना चाहते हैं उसके सभी पक्षों पर अच्छी तरह से विचार कर लेना चाहिए। आर्थिक नीतियों में थोड़े से संशोधन की आवश्यकता है, आज किसी विशेषज्ञ से सलाह ले लेना अच्छा रहेगा। दैनिक कामकाज निपटाने के लिए आवश्यक सुविधाएं जुट जाएंगी। समूह में काम करने का आनन्द आएगा। आप लोगों का सहयोग लेने की कोशिश करेंगे। सभी लोग तो आपका सहयोग नहीं करेंगे परन्तु जरूरी व्यवस्था हो जाएगी। यात्रा कार्यक्रम बना सकते हैं। किसी खास काम में थोड़ा बहुत लाभ हो सकता है परन्तु पश्चिम दिशा में यात्रा ना करें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th october horoscope,daily horoscope

वृषभ

आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में पूरी सफलता नहीं मिल पाएगी। आपको थोड़ा अधिक कोशिश करनी पड़ेगी, तब काम बनेगा। व्यवहार में रूखापन कहीं-कहीं काम आ सकता है परन्तु हर जगह नहीं। आप अपना काम मधुर वाणी से निकाल सकते हैं। भागीदारी के मामले में कामकाज ठीक चलेगा, सहयोग आगे बढ़ेगा। जितना अधिक आप श्रम कर रहे हैं, उसका पूरा लाभ लेने के लिए जरूरी है कि कामकाज को नियंत्रण में रखा जाए। आपको एक-दो नए सहयोगी मिल सकते हैं, जिसके लिए आज आपको कोशिश करनी चाहिए। नौकरी या व्यवसाय को लेकर आपके मन में अपार उत्साह रहेगा। काम भी हाथ में रहेगा और नया प्रस्ताव भी मिल सकता है। धीमी गति से चलना ही ठीक उपाय है। यात्रा लाभदायक रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th october horoscope,daily horoscope

मिथुुन

खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। उचित-अनुचित का विचार दिनभर मन में चलता रहेगा। भागदौड़ रहेगी परन्तु बाहर की यात्रा उचित नहीं है। किसी बात को लेकर मन में बहुत उत्साह रहेगा। नए व्यक्तियों से मिलना हो सकता है। कोई महत्वपूर्ण काम साझा भाव करेंगे तो लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के नाम से काम में सफलता मिलेगा, ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह संबंध की बातें तेज हो जाएंगी। व्यवसाय में थोड़ा सा सावधानी के साथ चलें, आपकी गतिविधियां बढ़ेंगी परन्तु उनको सम्भाल पाना मुश्किल होगा। शत्रु अपना काम करेंगे परन्तु आपको किसी किस्म की परेशानी नहीं होगी। वाहन सावधानी से चलावें, वाहन संबंधी कोई कष्ट हो सकता है। धार्मिक मामलों में ज्यादा ही ध्यान देंगे। घर-परिवार के साथ मिलना सुखदायक हो सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th october horoscope,daily horoscope

कर्क

यात्रा कार्यक्रम बन सकते हैं। घर-परिवार के साथ मनोरंजन के लिए समय निकाल पाएंगे। दैनिक लाभ बढ़ेगा या कोई आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मामले में अधिक सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी परन्तु वह आपको अभी मिल नहीं पाएगी। नौकरी या व्यवसाय में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज अधिक साधन जुटा पाएंगे। आर्थिक साधनों के अलावा अन्य साधनों पर भी ध्यान देंगे। आपके अधीनस्थ सहयोगी आज अच्छा काम करके देंगे परन्तु कई कामों में से एक बीच में रुक जाएगा और आप परेशान रहेंगे। नौकरी में आपकी स्थिति को लेकर मन ही मन में चिंता रहेगी और अपने पक्ष में सफाई देनी पड़ सकती है। व्यक्तिगत रिश्तों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा जाएगा। मन की बातें कहने के लिए आज श्रेष्ठ दिन है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th october horoscope,daily horoscope

सिंह

आज दिनभर की गई मेहनत का शाम तक लाभ मिल जाएगा। परेशानियों के होते हुए भी आप अपना काम निकालने में सफल हो जाएंगे। कोई पुरानी उधारी भी वसूल हो सकती है। ऋण के लेनदेन को लेकर आप थोड़ा सतर्क रहेंगे तो आपकी अच्छी स्थिति बनी रहेगी। घर-परिवार के कलह से दूर रहने में ही सार है। अन्दरुनी बातों को लेकर आपके मन में भारी असंतोष रहेगा परन्तु कामकाज में व्यस्त हो जाने के कारण आप अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। सार्वजनिक स्थानों पर आप अपना पक्ष बहुत अच्छी तरह रख पाएंगे और अपने कामकाज के प्रति लोगों को समझा पाएंगे। भाई-बहिनों से आज सार्थक वार्ता होगी और उनके लिए समय भी अधिक निकाल पाएंगे। माता की मानसिक स्थिति को लेकर आप लगातार चिंता में रहेंगे। आज पिता के साथ तालमेल में कमी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th october horoscope,daily horoscope

कन्या

आज का दिन भाग्यशाली है। किसी विशेष लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। लोगों से संबंध सुधरेंगे, जनसम्पर्क बढ़ेगा। कामकाज को लेकर मन में संतुष्टि का भाव रहेगा। आज किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है या उसके लिए आवश्यक प्रबंध हो जाएगा। आज अपना काम निकालने के लिए संबंधित लोगों के मन को पढऩा होगा और फिर अपनी बात मुंह से निकालिए। निजी रिश्तों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, छोटी-छोटी बातें गहरा असर छोडऩे वाली हैं, कोई छोटी सी भी बात स्वाभिमान का प्रश्न बन सकती है। आज बॉस प्रसन्न रहेंगे, किसी बड़े काम की स्वीकृति दे सकते हैं, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्थानीय यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं परन्तु बाहर की यात्रा भी लाभ दे सकती है, यदि उसे व्यवसाय से जोड़ दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th october horoscope,daily horoscope

तुला

आज का दिन भाग्यशाली है। कोई बिगड़ा हुआ काम भी बन सकता है। जिन लोगों को लेकर आपने मन में अच्छी धारणा है, वे अपेक्षा के अनुसार काम नहीं करेंगे परन्तु कोई अन्य इसके लिए तैयार हो जाएगा। यात्रा विचार स्थगित कर दें बल्कि साधारण रूप में भी वाहन सावधानी से चलावें, दुर्घटना का भय है। आज अनावश्यक खर्चे बहुत होंगे और उनको आप रोक भी नहीं पाएंगे। संतान की तरफ से कोई न कोई समस्या बनी रहेगी और आप मन ही मन नाराज रहेंगे। समस्याओं के समाधान के लिए आप किसी अन्य की भी मदद ले सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में आपको अधिक सफलता मिलेगी। किसी खास मामले में सफलता के आसार हैं। शाम के बाद की टेलीफोन वार्ताएं अच्छा परिणाम दे सकती हैं। वार्ता में कौशल लाभ दे सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th october horoscope,daily horoscope

वृश्चिक

समय आर्थिक लाभ का बना है। आकस्मिक लाभ की सम्भावना है। जितना अधिक श्रम कर रहे हैं, उसका पूरा लाभ मिल सकता है परन्तु आपके हिस्से का भुगतान आने में थोड़ी बहुत समस्याएं बनी रहेंगी। आपको सारे काम छोडक़र इस एक काम पर ध्यान देना होगा। साझेदारी के मामले में लाभ बढ़ेगा, कुछ नया काम शुरू हो सकता है। चलते हुए काम में कोई नई गली निकाल लेंगे। सामान्य मतभेद रहते हुए कामकाज चलता रहेगा और दैनिक लाभ की मात्रा भी बढ़ेगी। भूमि-भवन संबंधी मामलों में गति आएगी। आकस्मिक रूप से साधन बढ़ेंगे। धार्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज चैरिटी का काम भी कर सकते हैं और पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अलावा भी किसी नई बात में रुचि ले सकते हैं। यात्रा लाभ दे सकती है परन्तु कार्यक्रम सावधानी से बनाएं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th october horoscope,daily horoscope

धनु

साझेदारी के काम में लाभ बढ़ेगा। मिलजुल कर काम करने से आपकी आर्थिक समस्याएं हल हो जाएंगी। लेनदेन के मामले में भी सहूलियत बढ़ेगी। नौकरी करते हैं तो आपकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा बहुत बढ़ेगी। अपने व्यावसायिक शत्रुओं के विरुद्ध आप बहुत सावधानी के साथ कार्य करें। लापरवाही का नुकसान उठाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे बल्कि किसी मामले में तो आप शेखी मारने के लिए भी खर्चा करेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा। यदि आप विवाहित हैं तो दाम्पत्य जीवन के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के नौकरी या व्यवसाय में दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। आज कई लोगों के साथ मिलना-जुलना रहेगा। दावत में भाग लेने का मौका मिल सकता है तथा सुख-सुविधा की वस्तुओं पर अच्छा खर्चा करेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th october horoscope,daily horoscope

मकर

आज एक तरफ आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तो दूसरी तरफ ऋण भुगतान के मामले में काफी रुचि ले सकते हैं। परिस्थितियां अचानक आपके पक्ष में बनेंगी और जिन लोगों से आपके मतभेद चल रहे हैं, उनके साथ समझौते जैसी बातें चलेंगी। आर्थिक लाभ के लिए किसी नई योजना पर काम करने की सोच सकते हैं। मित्र लोग नए-नए रास्ते सुझाएंगे। आज न केवल कुछ समय मित्रों के साथ बिताएंगे बल्कि निजी जीवन के लिए भी कुछ वक्त अलग से निकालेंगे। काम में गति लाने के लिए आप थोड़ा सा प्रत्यक्ष नियंत्रण बढ़ाएंगे और इसका आपको तुरन्त ही लाभ मिलेगा। व्यवसाय में अपने विरोधी लोगों को लेकर आप बहुत संवेदनशील रहेंगे और किसी भी मामले पर तुरन्त ही निर्णय कर लेना चाहेंगे। आज थोड़ा सा मानसिक तनाव रहेगा और अपनी स्थिति को लेकर थोड़ी बहुत घबराहट भी रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th october horoscope,daily horoscope

कुंभ

यात्रा कार्यक्रम त्याग देने में ही सार है। आज जितना अधिक भागदौड़ करेंगे, उसका लाभ मिलेगा परन्तु फिर भी टिक कर काम करने से कम लाभ नहीं होगा। बकाया कामों की सूची लम्बी है जिसे आप साधारण तरीकों से नहीं निपटा पाएंगे। आपके सहयोगी आज अच्छा काम करके दे सकते हैं परन्तु उनके साथ आपको खुद ही लगना पड़ेगा। पद-प्रतिष्ठा संबंधी लाभ बना रहेगा परन्तु थोड़ी बहुत चिंताएं मन में चलती रहेंगी। भूमि-भवन संबंधी मामलों में थोड़ी सी गति आएगी। आज घरेलु साज-सज्जा का सामान कुछ ले सकते हैं या अपनी आवश्यकताओं से संबंधित सामान पर खर्चा करेंगे। नौकरी में कोई अप्रिय स्थिति आ सकती है परन्तु समस्या का समाधान तुरन्त ही नहीं हो पाएगा। एक-दो दिन उसमें लग सकते हैं। बाहरी शहरों से सम्पर्क बढ़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,8th october horoscope,daily horoscope

मीन

आज का दिन भाग्यशाली है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा या कोई नई सफलता मिल सकती है। आपकी भागदौड़ रंग लाएगी और नया कार्यक्रम हाथ में लेने की योजना बनेगी। समय की मांग है कि आप न केवल अपने प्रयास तेज कर दें बल्कि अन्य लोगों को अपने साथ जोडऩे की कोशिश करें। साझेदारी के मामले में सफलता मिलेगी। निजी रिश्तों में सुधार आएगा और संबंधों में और गहराई आएगी। व्यावसायिक दृष्टि से आप अपने कार्यक्रम में गोपनीयता बरतें। आज आपके विरोधी लोग मन की बात जानने की कोशिश कर सकते हैं। घरेलु सुख-सुविधाओं को लेकर आप थोड़ा चिंतित रहेंगे और उसका समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। भाई-बहिनों के लिए दिन अच्छा है और माता व पिता के लिए भी बहुत अच्छा है। लेनदेन के मामले में ध्यान देने की आवश्यकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!