न्यूज़
Yogi Adityanath Tejashwi Yadav Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशि वालों का दिन रहेगा चिंताओं से भरा, बढ़ेगा काम का बोझ

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Oct 2019 04:42:40

7 अक्टूबर राशिफल: इन 4 राशि वालों का दिन रहेगा चिंताओं से भरा, बढ़ेगा काम का बोझ

मेष

आज का दिन भाग्यशाली है। आप प्रात: से ही ऊर्जावान रहेंगे और कामकाज को जोश के साथ शुरू करेंगे। आज सुबह पहले ही कई लोगों से मेल-मुलाकात हो जाएगी और दिनभर की कार्य योजना बन जाएगी। घर-परिवार के मामलों को आप अलग ही ढंग से देखेंगे और इसके लिए कोई नई व्यवस्था करेंगे। नौकरी या व्यवसाय में थोड़ी बहुत चिंता रहेगी। कानूनी मामलों के लिए आप विशेष व्यवस्था कर सकते हैं। आज आपकी कार्य पद्धति में तेजी भी रहेगी और सुधार भी करेंगे। वे लोग जो आपको असहयोग कर रहे हैं, उनसे आप किनारा कर सकते हैं। आज सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा हो सकती है। इसका लाभ आपको बाद में मिलेगा। बहिन-भाइयों के साथ आज कुछ ज्यादा समय मिलेगा। माता के लिए भी शुभ दिन है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th october horoscope,daily horoscope

वृषभ

नौकरी में चिंताएं बनी रहेंगी। कामकाज बहुत ज्यादा है और समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। आर्थिक दृष्टि से दबाव बना रहेगा। आपको आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ाने के बाद भी आवश्यकता बनी रहेगी। आज अचानक खर्चे भी बढ़ेेंगे और कहीं न कहीं से कोई धन प्राप्ति भी हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में अनजाने लोगों का भी सहयोग मिल सकता है। पुराना जन सम्पर्क काफी काम आएगा। पुरानी उधारी वसूल करने के लिए आप कोई विशेष कोशिश कर सकते हैं। आंशिक सफलता भी मिल जाएगी। वाहन संबंधी सुख-सुविधा भी बढ़ेगी परन्तु यात्रा के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। दोपहर बाद की गई व्यावसायिक वार्ता में गतिरोध बने रहेंगे। आप सावधानी के साथ व्यवहार करें, जिससे कि नुकसान को रोका जा सके।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th october horoscope,daily horoscope

मिथुुन

आज का दिन शुभ रहेगा। अच्छे समाचार से आपका उत्साह बना रहेगा। आज अचानक भारी खर्चा होने की सम्भावना है। आप काफी कोशिश करने के बाद भी खर्चों को नहीं रोक पाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु उतनी नहीं बढ़ेगी, जिससे कि आपका काम चल जाए। नौकरी या व्यवसाय में प्रतिस्पद्र्धा बहुत ज्यादा है। इसके लिए आपको ठोस कदम उठाने होंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे परन्तु फिर भी सावधान रहकर काम करना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। उनके व्यवसाय में थोड़ा लाभ होगा। आज साझा भाव से काम करने में ज्यादा लाभ है। अगर सुबह पहले ही यात्रा शुरू कर दी जाए तो ही यात्रा करें अन्यथा यात्रा निष्फल हो जाएगी। कानूनी मामलों में थोड़ा सा सावधानी बरतना जरूरी है, समय आपके पक्ष का नहीं है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th october horoscope,daily horoscope

कर्क

आज एक तरफ प्रसन्नता का माहौल रहेगा तो दूसरी तरफ किसी काम के न बनने की निराशा भी रहेगी। किसी काम में अनुपात से ज्यादा खर्चा होगा और लाभ की मात्रा बराबर हो जाएगी। यद्यपि आपकी आय के साधन बढ़ रहे हैं परन्तु हर जगह खर्चा भी बढ़ रहा है। आज किसी निजी यात्रा को व्यावसायिक यात्रा में बदल सकते हैं और उससे आर्थिक लाभ होगा। जन सम्पर्क की दृष्टि से आज आप विशेष कार्य कर सकते हैं। किसी खास काम को करने में अपनी हिचक को समाप्त कर दीजिए। स्वप्न देखना और उन पर काम करना बुराई नहीं है, आगे चलकर परिणाम भी आएंगे। संतान को लेकर मन में हल्की चिंताएं रह सकती हैं परन्तु चाहे पढ़ाई हो या चाहे व्यवसाय उनको निश्चित लाभ होगा। समस्याएं भी बनी रहेंगी और काम भी बनेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th october horoscope,daily horoscope

सिंह

समय विशेष महत्व का बना है। आपका परिश्रम रंग लाने ही वाला है। अब तक कामकाज की केवल प्रशंसा ही थी, अब लाभ की परिस्थितियां बनी हैं। आपके व्यवाय के कार्य में या नौकरी के मामले में लोगों की धारणा तेजी से बदलेगी। जो आपके विरोधी थे, अब प्रशंसक हो जाएंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है जो आगे चलकर काफी मददगार रहेगा। भूमि-भवन के मामले में अपनी राय को स्थिर करने में आपके मित्र मदद करेंगे। आर्थिक लाभ की परिस्थितियां बनी हैं, इसके लिए कोई नई संधि करने की बात आ सकती है। यह आपके ऊपर है कि परिस्थिति का लाभ किस तरह से उठाते हैं। आज दोपहर के बाद कि विवाद के कारण मन में क्रोध की भावना रहेगी परन्तु शाम होते-होते मन साफ हो जाएगा। अपने लोगों पर भरोसा उचित रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th october horoscope,daily horoscope

कन्या

समय विशेष लाभ का बना है। किसी मामले में गतिरोध बना रहेगा। साझा भाव से काम करने में लाभ है परन्तु किसी न किसी भागीदार से सहमति नहीं रह पाएगी। कामकाज में तेजी से सुधार आ रहा है। नवीनता लाने के लिए कुछ विशेष प्रयास करेंगे। नए लोगों को जोडऩे की कोशिश सफल हो सकती है। शत्रु पर आप भारी पड़ेंगे और उनकी कोशिशों के बाद भी आप अपना काम निकालने में सफल हो जाएंगे। व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छे क्षण आ सकते हैं। प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। आज बॉस का मिजाज अच्छा रहेगा और आपके कामकाज की प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में सफलता मिल सकती है। साझा भाव से काम करने का समय है, आपको लगातार नए-नए प्रयोग करने पड़ेंगे और लोगों को साथ जोड़े रखना होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th october horoscope,daily horoscope

तुला

आज कामकाज बहुत ज्यादा रहेगा। यात्रा कार्यक्रम त्याग दें क्योंकि चन्द्रमा अनुकूल नहीं हैं। आज हर काम में कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे उपाय अपर्याप्त रहेंगे और जितना लाभ आपको होगा, उससे ज्यादा खर्चे बने रहेंगे। व्यवसाय में विरोधी लोग चैन नहीं लेने देंगे। यद्यपि आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा परन्तु कामकाज की गति कम हो जाएगी। दोपहर बाद एक अच्छी सफलता मिल सकती है, जब समझौता वार्ता में या अन्य तरीके से कोई आपको नया प्रस्ताव मिल जाएगा। सरकारी लोगों से या अन्य किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मदद के संकेत हैं। कोई बहुत पुराना सम्पर्क आपको लाभ दे सकता है। घर-परिवार के झगड़ों में आप अपने-आपको शामिल नहीं करें और दूर रहकर ही अपना योगदान दें। खानपान की अनियमितता से आपको परेशानी हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th october horoscope,daily horoscope

वृश्चिक

आज का दिन भाग्यशाली है। आर्थिक दृष्टि से समय सुधार पर है और अच्छे लाभ के संकेत हैं। अनुमान से अधिक लाभ होगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपके संबंध सुधरेंगे और कामकाज की शैली में आवश्यक परिवर्तन आएगा। आर्थिक लाभ को लेकर किए जा रहे प्रयास और तेज हो जाएंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। निजी रिश्तों में सुधार आ सकता है। घर-परिवार की कलह से बचने के लिए कामकाज में व्यस्त हो जाना ही अच्छा है। आज अपने जनसम्पर्क को बढ़ाने के लिए ज्यादा कोशिश करेंगे और उसका लाभ भी मिल जाएगा। व्यवसाय में कोई नया रहस्य पता चल सकता है, जिसका आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। यात्रा के लिए आज शुभ दिन है। आप यदि इसे व्यावसायिक यात्रा में बदल सकें तो धन प्राप्ति हो सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th october horoscope,daily horoscope

धनु

समय विशेष लाभ का बना है। किसी बड़े खर्चे को निपटाने के लिए आवश्यक लाभ प्राप्ति भी हो जाएगी। आज एक तरफ दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी, दूसरी तरफ किसी अचानक लाभ के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। ऋण के आदान-प्रदान में सुविधा बढ़ेगी यद्यपि आपको और भी अधिक धन की आवश्यकता पड़ेगी। नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अन्य लोगों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके लिए आपको कोशिश करनी चाहिए। व्यावसायिक विवादों में समझौता का मार्ग ही अच्छा रहेगा इस मामले में स्वाभिमान के प्रश्न को बीच में नहीं आने दें। आज वाहन सावधानी से चलाएं, बीच यात्रा में कष्ट हो सकता है। यात्रा मजबूरी में करें और दक्षिण दिशा में तो बिलकुल भी नहीं करें। निजी जीवन में सुधार के संकेत हैं, गण नहीं मिलने पर भी सहयोग बढ़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th october horoscope,daily horoscope

मकर

आज कोई विशेष समाचार मिल सकता है, जिसके कारण दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और इस खुशी में अन्य कामकाज स्थगित कर सकते हैं। आज वैसे भी साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी, बात आगे बढ़ेगी और आप भी लाभ में रहेंगे। संतान को लेकर मन में चिंताएं रहेंगी परन्तु कोई समाधान दिखने से निश्चिंत से हो जाएंगे। आर्थिक लाभ आपकी कल्पना के अनुसार ही होगा। किसी व्यक्ति विशेष से मतभेद हो सकते हैं और उसके कारण आपको नई समस्याएं आ सकती हैं। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता के मामले में समझौतावादी रुख ही अच्छा रहेगा क्योंकि आपको उसमें लाभ है। आज धन की थोड़ा आवश्यकता पड़ सकती है जिसके लिए आप कोशिश करेंगे। उधार लिए हुए धन से लेनदेन के मामलों को ढंग से निपटा पाएंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th october horoscope,daily horoscope

कुंभ

समय लाभ का बना है। लाभ की मात्रा अचानक बढ़ जाएगी। जिन लोगों से सहयोग नहीं मिल रहा था, उनसे सहयोग मिलने लग जाएगा। शत्रु थोड़े समय के लिए भारी पड़ेंगे परन्तु अपको उन पर लगातान नजर रखनी है। कामकाज बहुत अधिक होने से समस्या बनी रहेगी और आवश्यक सहयोगी नहीं जुट पाएंगे। कामकाज का विस्तार बहुत तेजी से होगा। आपको अपना जनसम्पर्क बढ़ाना होगा और दूसरे शहरों से बातचीत बढ़ानी होगी। आर्थिक लाभ के लिए नए प्रयास भी सफल हो जाएंगे। आज यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें, यात्रा में कष्ट हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी रहेगी, आपको थोड़ा ध्यान देना ही पड़ेगा। संधिवात या पाचनतंत्र के विकार परेशान कर सकते हैं। व्यक्तिगत रिश्तों पर ध्यान नहीं दिया तो बात आपके हाथ से निकल सकती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,7th october horoscope,daily horoscope

मीन

आज का दिन अत्यंत शुभ है और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपके किए गए प्रयास शाम तक रंग ले आएंगे। भाग्य आपका साथ दे रहा है शत्रुओं के विरुद्ध सुनियोजित ढंग से काम करने की आवश्यकता है। इसमें आपको अन्य लोगों का सहयोग मिल जाएगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। माता के लिए आज का दिन अच्छा है उन्हें किसी खास कारण से मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। उपहार भी मिल सकता है। पिता के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें या तो व्यवसाय में लाभ होगा या और कोई खुशी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगाने की आवश्यकता है। पूजा-पाठ का स्तर पर भी ऊंचा कर देने से लाभ होगा। आज कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक यनिर्णय करना पड़े तो आपको कर लेना चाहिए। कार्य विस्तार के लिए आवश्यक सुविधाएं मिल जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘हमें उन पर पूरा भरोसा है…’ वेनेजुएला की नेता मचाडो ने ट्रंप को सौंपा नोबेल मेडल, व्हाइट हाउस की मीटिंग में क्या रहा खास?
‘हमें उन पर पूरा भरोसा है…’ वेनेजुएला की नेता मचाडो ने ट्रंप को सौंपा नोबेल मेडल, व्हाइट हाउस की मीटिंग में क्या रहा खास?
ईरान में गहराता संकट, भारत ने नागरिकों की सुरक्षित वापसी की कवायद तेज की; इजरायल में भी बढ़ाई गई चौकसी
ईरान में गहराता संकट, भारत ने नागरिकों की सुरक्षित वापसी की कवायद तेज की; इजरायल में भी बढ़ाई गई चौकसी
अगले 72 घंटों में 6 राज्यों में बरसेंगे बादल, यूपी–दिल्ली से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD की ताजा चेतावनी
अगले 72 घंटों में 6 राज्यों में बरसेंगे बादल, यूपी–दिल्ली से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? IMD की ताजा चेतावनी
कड़ाके की सर्दी से कांपा पंजाब, स्कूलों के समय में बदलाव; होशियारपुर में पारा शून्य पर पहुंचा
कड़ाके की सर्दी से कांपा पंजाब, स्कूलों के समय में बदलाव; होशियारपुर में पारा शून्य पर पहुंचा
सूर्यकुमार यादव विवाद ने पकड़ा नया कानूनी रंग, खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि दावा
सूर्यकुमार यादव विवाद ने पकड़ा नया कानूनी रंग, खुशी मुखर्जी के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि दावा
‘तू मेरी मैं तेरा...’ की नाकामी के बाद कार्तिक आर्यन का बड़ा फैसला, दिखाई दरियादिली, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
‘तू मेरी मैं तेरा...’ की नाकामी के बाद कार्तिक आर्यन का बड़ा फैसला, दिखाई दरियादिली, मेकर्स को यूं किया सपोर्ट
जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? पूरी जानकारी यहां पढ़ें
जेम्स कैमरून की 'अवतार: फायर एंड ऐश' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? पूरी जानकारी यहां पढ़ें
रेलवे में बड़ा घोटाला: रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ धोखा, ‘चांदी’ के मेडल तांबे के निकले
रेलवे में बड़ा घोटाला: रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ धोखा, ‘चांदी’ के मेडल तांबे के निकले
पानी की कमी से शरीर में हो सकती है ये गंभीर बीमारी, अचानक उठता है पेट और कमर में तेज दर्द
पानी की कमी से शरीर में हो सकती है ये गंभीर बीमारी, अचानक उठता है पेट और कमर में तेज दर्द
शरीर खुद करेगा डिटॉक्स, बस रोज़मर्रा की आदतों में करना होगा यह बदलाव
शरीर खुद करेगा डिटॉक्स, बस रोज़मर्रा की आदतों में करना होगा यह बदलाव
क्या बियर पीने से किडनी की पथरी निकल जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्या बियर पीने से किडनी की पथरी निकल जाती है? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
आपके फोन की बैटरी को चुपचाप खत्म कर रही हैं ये सेटिंग्स, समय रहते न बदलीं तो हर वक्त चार्जर ढूंढते रह जाएंगे
आपके फोन की बैटरी को चुपचाप खत्म कर रही हैं ये सेटिंग्स, समय रहते न बदलीं तो हर वक्त चार्जर ढूंढते रह जाएंगे
क्या सच में फायदेमंद है बालों के लिए ऑलिव ऑयल? जानें सही तरीका और असरदार उपाय
क्या सच में फायदेमंद है बालों के लिए ऑलिव ऑयल? जानें सही तरीका और असरदार उपाय
अब Gemini से ही होगी खरीदारी! Google ने AI चैट में जोड़ा शॉपिंग फीचर, ऐसे करेगा काम
अब Gemini से ही होगी खरीदारी! Google ने AI चैट में जोड़ा शॉपिंग फीचर, ऐसे करेगा काम