न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

7 अक्टूबर राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन भाग्यशाली, रिश्तों में होगा सुधार, यात्रा रहेगी शुभ

हम आपको आज वृश्चिक राशि का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Oct 2019 8:47:36

7 अक्टूबर राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन भाग्यशाली, रिश्तों में होगा सुधार, यात्रा रहेगी शुभ

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आर्थिक दृष्टि से समय सुधार पर है और अच्छे लाभ के संकेत हैं। अनुमान से अधिक लाभ होगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपके संबंध सुधरेंगे और कामकाज की शैली में आवश्यक परिवर्तन आएगा। आर्थिक लाभ को लेकर किए जा रहे प्रयास और तेज हो जाएंगे। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। निजी रिश्तों में सुधार आ सकता है। घर-परिवार की कलह से बचने के लिए कामकाज में व्यस्त हो जाना ही अच्छा है। आज अपने जनसम्पर्क को बढ़ाने के लिए ज्यादा कोशिश करेंगे और उसका लाभ भी मिल जाएगा। व्यवसाय में कोई नया रहस्य पता चल सकता है, जिसका आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। यात्रा के लिए आज शुभ दिन है। आप यदि इसे व्यावसायिक यात्रा में बदल सकें तो धन प्राप्ति हो सकती है।

बाकि राशि वालों के लिए ऐसा रहेगा आज का दिन

मेष


नौकरी या व्यवसाय में थोड़ी बहुत चिंता रहेगी। कानूनी मामलों के लिए आप विशेष व्यवस्था कर सकते हैं।आज का दिन भाग्यशाली है। आप प्रात: से ही ऊर्जावान रहेंगे और कामकाज को जोश के साथ शुरू करेंगे। आज सुबह पहले ही कई लोगों से मेल-मुलाकात हो जाएगी और दिनभर की कार्य योजना बन जाएगी। घर-परिवार के मामलों को आप अलग ही ढंग से देखेंगे और इसके लिए कोई नई व्यवस्था करेंगे। आज सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा हो सकती है। इसका लाभ आपको बाद में मिलेगा।आज आपकी कार्य पद्धति में तेजी भी रहेगी और सुधार भी करेंगे। वे लोग जो आपको असहयोग कर रहे हैं, उनसे आप किनारा कर सकते हैं।बहिन-भाइयों के साथ आज कुछ ज्यादा समय मिलेगा। माता के लिए भी शुभ दिन है।

वृषभ


नौकरी में चिंताएं बनी रहेंगी। कामकाज बहुत ज्यादा है और समय पर पूरा नहीं हो पा रहा है। आर्थिक दृष्टि से दबाव बना रहेगा। आपको आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ाने के बाद भी आवश्यकता बनी रहेगी। आज अचानक खर्चे भी बढ़ेेंगे और कहीं न कहीं से कोई धन प्राप्ति भी हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में अनजाने लोगों का भी सहयोग मिल सकता है। पुराना जन सम्पर्क काफी काम आएगा। पुरानी उधारी वसूल करने के लिए आप कोई विशेष कोशिश कर सकते हैं। आंशिक सफलता भी मिल जाएगी। वाहन संबंधी सुख-सुविधा भी बढ़ेगी परन्तु यात्रा के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। दोपहर बाद की गई व्यावसायिक वार्ता में गतिरोध बने रहेंगे। आप सावधानी के साथ व्यवहार करें, जिससे कि नुकसान को रोका जा सके।

7 अक्टूबर राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन भाग्यशाली, रिश्तों में होगा सुधार, यात्रा रहेगी शुभ

मिथुुन

आज का दिन शुभ रहेगा। अच्छे समाचार से आपका उत्साह बना रहेगा। आज अचानक भारी खर्चा होने की सम्भावना है। आप काफी कोशिश करने के बाद भी खर्चों को नहीं रोक पाएंगे। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी परन्तु उतनी नहीं बढ़ेगी, जिससे कि आपका काम चल जाए। नौकरी या व्यवसाय में प्रतिस्पद्र्धा बहुत ज्यादा है। इसके लिए आपको ठोस कदम उठाने होंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे परन्तु फिर भी सावधान रहकर काम करना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे। उनके व्यवसाय में थोड़ा लाभ होगा। आज साझा भाव से काम करने में ज्यादा लाभ है। अगर सुबह पहले ही यात्रा शुरू कर दी जाए तो ही यात्रा करें अन्यथा यात्रा निष्फल हो जाएगी। कानूनी मामलों में थोड़ा सा सावधानी बरतना जरूरी है, समय आपके पक्ष का नहीं है।

कर्क

आज एक तरफ प्रसन्नता का माहौल रहेगा तो दूसरी तरफ किसी काम के न बनने की निराशा भी रहेगी। किसी काम में अनुपात से ज्यादा खर्चा होगा और लाभ की मात्रा बराबर हो जाएगी। यद्यपि आपकी आय के साधन बढ़ रहे हैं परन्तु हर जगह खर्चा भी बढ़ रहा है। आज किसी निजी यात्रा को व्यावसायिक यात्रा में बदल सकते हैं और उससे आर्थिक लाभ होगा। जन सम्पर्क की दृष्टि से आज आप विशेष कार्य कर सकते हैं। किसी खास काम को करने में अपनी हिचक को समाप्त कर दीजिए। स्वप्न देखना और उन पर काम करना बुराई नहीं है, आगे चलकर परिणाम भी आएंगे। संतान को लेकर मन में हल्की चिंताएं रह सकती हैं परन्तु चाहे पढ़ाई हो या चाहे व्यवसाय उनको निश्चित लाभ होगा। समस्याएं भी बनी रहेंगी और काम भी बनेंगे।

सिंह

समय विशेष महत्व का बना है। आपका परिश्रम रंग लाने ही वाला है। अब तक कामकाज की केवल प्रशंसा ही थी, अब लाभ की परिस्थितियां बनी हैं। आपके व्यवाय के कार्य में या नौकरी के मामले में लोगों की धारणा तेजी से बदलेगी। जो आपके विरोधी थे, अब प्रशंसक हो जाएंगे। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है जो आगे चलकर काफी मददगार रहेगा। भूमि-भवन के मामले में अपनी राय को स्थिर करने में आपके मित्र मदद करेंगे। आर्थिक लाभ की परिस्थितियां बनी हैं, इसके लिए कोई नई संधि करने की बात आ सकती है। यह आपके ऊपर है कि परिस्थिति का लाभ किस तरह से उठाते हैं। आज दोपहर के बाद कि विवाद के कारण मन में क्रोध की भावना रहेगी परन्तु शाम होते-होते मन साफ हो जाएगा। अपने लोगों पर भरोसा उचित रहेगा।

7 अक्टूबर राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन भाग्यशाली, रिश्तों में होगा सुधार, यात्रा रहेगी शुभ

कन्या

समय विशेष लाभ का बना है। किसी मामले में गतिरोध बना रहेगा। साझा भाव से काम करने में लाभ है परन्तु किसी न किसी भागीदार से सहमति नहीं रह पाएगी। कामकाज में तेजी से सुधार आ रहा है। नवीनता लाने के लिए कुछ विशेष प्रयास करेंगे। नए लोगों को जोडऩे की कोशिश सफल हो सकती है। शत्रु पर आप भारी पड़ेंगे और उनकी कोशिशों के बाद भी आप अपना काम निकालने में सफल हो जाएंगे। व्यक्तिगत जीवन में कुछ अच्छे क्षण आ सकते हैं। प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। आज बॉस का मिजाज अच्छा रहेगा और आपके कामकाज की प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक लाभ के लिए किए जा रहे प्रयास में सफलता मिल सकती है। साझा भाव से काम करने का समय है, आपको लगातार नए-नए प्रयोग करने पड़ेंगे और लोगों को साथ जोड़े रखना होगा।

तुला


आज कामकाज बहुत ज्यादा रहेगा। यात्रा कार्यक्रम त्याग दें क्योंकि चन्द्रमा अनुकूल नहीं हैं। आज हर काम में कोई न कोई परेशानी बनी रहेगी। आर्थिक दृष्टि से किए जा रहे उपाय अपर्याप्त रहेंगे और जितना लाभ आपको होगा, उससे ज्यादा खर्चे बने रहेंगे। व्यवसाय में विरोधी लोग चैन नहीं लेने देंगे। यद्यपि आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा परन्तु कामकाज की गति कम हो जाएगी। दोपहर बाद एक अच्छी सफलता मिल सकती है, जब समझौता वार्ता में या अन्य तरीके से कोई आपको नया प्रस्ताव मिल जाएगा। सरकारी लोगों से या अन्य किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मदद के संकेत हैं। कोई बहुत पुराना सम्पर्क आपको लाभ दे सकता है। घर-परिवार के झगड़ों में आप अपने-आपको शामिल नहीं करें और दूर रहकर ही अपना योगदान दें। खानपान की अनियमितता से आपको परेशानी हो सकती है।

धनु

समय विशेष लाभ का बना है। किसी बड़े खर्चे को निपटाने के लिए आवश्यक लाभ प्राप्ति भी हो जाएगी। आज एक तरफ दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी, दूसरी तरफ किसी अचानक लाभ के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। ऋण के आदान-प्रदान में सुविधा बढ़ेगी यद्यपि आपको और भी अधिक धन की आवश्यकता पड़ेगी। नौकरी में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अन्य लोगों के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, जिसके लिए आपको कोशिश करनी चाहिए। व्यावसायिक विवादों में समझौता का मार्ग ही अच्छा रहेगा इस मामले में स्वाभिमान के प्रश्न को बीच में नहीं आने दें। आज वाहन सावधानी से चलाएं, बीच यात्रा में कष्ट हो सकता है। यात्रा मजबूरी में करें और दक्षिण दिशा में तो बिलकुल भी नहीं करें। निजी जीवन में सुधार के संकेत हैं, गण नहीं मिलने पर भी सहयोग बढ़ेगा।

7 अक्टूबर राशिफल: वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन भाग्यशाली, रिश्तों में होगा सुधार, यात्रा रहेगी शुभ

मकर

आज कोई विशेष समाचार मिल सकता है, जिसके कारण दिनभर मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और इस खुशी में अन्य कामकाज स्थगित कर सकते हैं। आज वैसे भी साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी, बात आगे बढ़ेगी और आप भी लाभ में रहेंगे। संतान को लेकर मन में चिंताएं रहेंगी परन्तु कोई समाधान दिखने से निश्चिंत से हो जाएंगे। आर्थिक लाभ आपकी कल्पना के अनुसार ही होगा। किसी व्यक्ति विशेष से मतभेद हो सकते हैं और उसके कारण आपको नई समस्याएं आ सकती हैं। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता के मामले में समझौतावादी रुख ही अच्छा रहेगा क्योंकि आपको उसमें लाभ है। आज धन की थोड़ा आवश्यकता पड़ सकती है जिसके लिए आप कोशिश करेंगे। उधार लिए हुए धन से लेनदेन के मामलों को ढंग से निपटा पाएंगे।

कुंभ

समय लाभ का बना है। लाभ की मात्रा अचानक बढ़ जाएगी। जिन लोगों से सहयोग नहीं मिल रहा था, उनसे सहयोग मिलने लग जाएगा। शत्रु थोड़े समय के लिए भारी पड़ेंगे परन्तु अपको उन पर लगातान नजर रखनी है। कामकाज बहुत अधिक होने से समस्या बनी रहेगी और आवश्यक सहयोगी नहीं जुट पाएंगे। कामकाज का विस्तार बहुत तेजी से होगा। आपको अपना जनसम्पर्क बढ़ाना होगा और दूसरे शहरों से बातचीत बढ़ानी होगी। आर्थिक लाभ के लिए नए प्रयास भी सफल हो जाएंगे। आज यात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दें, यात्रा में कष्ट हो सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्या बनी रहेगी, आपको थोड़ा ध्यान देना ही पड़ेगा। संधिवात या पाचनतंत्र के विकार परेशान कर सकते हैं। व्यक्तिगत रिश्तों पर ध्यान नहीं दिया तो बात आपके हाथ से निकल सकती है।

मीन

आज का दिन अत्यंत शुभ है और लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आपके किए गए प्रयास शाम तक रंग ले आएंगे। भाग्य आपका साथ दे रहा है शत्रुओं के विरुद्ध सुनियोजित ढंग से काम करने की आवश्यकता है। इसमें आपको अन्य लोगों का सहयोग मिल जाएगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। माता के लिए आज का दिन अच्छा है उन्हें किसी खास कारण से मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। उपहार भी मिल सकता है। पिता के लिए आज का दिन अच्छा है, उन्हें या तो व्यवसाय में लाभ होगा या और कोई खुशी मिलेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगाने की आवश्यकता है। पूजा-पाठ का स्तर पर भी ऊंचा कर देने से लाभ होगा। आज कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक यनिर्णय करना पड़े तो आपको कर लेना चाहिए। कार्य विस्तार के लिए आवश्यक सुविधाएं मिल जाएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पेरिस में PM मोदी का संबोधन: 12 वर्षों में 35 गुना बढ़ा निर्यात, भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
पेरिस में PM मोदी का संबोधन: 12 वर्षों में 35 गुना बढ़ा निर्यात, भारत बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता, गिनाईं बड़ी उपलब्धियां
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा कड़ी, खतरे के इनपुट के बाद बढ़ाई गई चौकसी
महाराष्ट्र में सियासी हलचल: उद्धव गुट के 6 बागी सांसदों की सुरक्षा कड़ी, खतरे के इनपुट के बाद बढ़ाई गई चौकसी
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
चंबा में दर्दनाक हादसा: खाई में समाई बोलेरो, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत; मुंडन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
अमेरिका-ईरान तनाव का अंत, महीनों से चला आ रहा संघर्ष खत्म, ऐतिहासिक डील पर साइन, तुरंत लागू हुआ समझौता
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर उड़ती अफवाहों से परेशान हुईं बेटी टीना आहूजा, बोलीं- मैं भी इंसान हूं, असर तो...
समय रैना के नए शो की हुई घोषणा, बादशाह ने पुराने विवाद पर कसा तंज- 'अच्छा एडिटर ढूंढ लेना'
समय रैना के नए शो की हुई घोषणा, बादशाह ने पुराने विवाद पर कसा तंज- 'अच्छा एडिटर ढूंढ लेना'
NEET रि-एग्जाम से ठीक पहले दर्दनाक हादसा, अहमदाबाद में 17 वर्षीय छात्र ने इमारत की छठी मंजिल से कूदकर दी जान
NEET रि-एग्जाम से ठीक पहले दर्दनाक हादसा, अहमदाबाद में 17 वर्षीय छात्र ने इमारत की छठी मंजिल से कूदकर दी जान
रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बजा डंका, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली करोड़ों की कमाई
रिलीज से पहले ही ‘कॉकटेल 2’ का बजा डंका, शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कर ली करोड़ों की कमाई
Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे
Apple यूजर्स को लग सकता है झटका, iPhone समेत कई डिवाइसेज हो सकते हैं महंगे
PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार
PCOS से राहत दिला सकती है भाग्यश्री की बताई यह खास चाय, जानिए क्या हैं फायदे और कैसे करें तैयार
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा-  'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
विजय से मुलाकात के बाद सामंथा का दिल छू लेने वाला पोस्ट, कहा- 'मुझे हमेशा पता था कि आप बड़े मकसद के लिए बने हैं'
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण
सलाद में कच्ची सब्जियां खाते समय बरतें सावधानी, चुकंदर, पालक और अन्य हरी सब्जियां बन सकती हैं एलर्जी का कारण