न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

20 मार्च राशिफल: इन 7 राशि वालों का दिन गुजरेगा अच्छा, बाहरी यात्रा बिगाड़ सकती हैं काम

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 20 Mar 2020 6:39:35

20 मार्च राशिफल: इन 7 राशि वालों का दिन गुजरेगा अच्छा, बाहरी यात्रा बिगाड़ सकती हैं काम

मेष

किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आज ही कर डालें। काम-काज की पद्धति में सुधार हो रहा है और आपको नीति-रीति में बदलाव करने की जरूरत है। पिता की तरफ से आज बहुत सहयोग मिलेगा। नौकरी करते हैं तो बॉस का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के मामले में दिन अच्छा जाएगा क्योंकि आपके पार्टनर बड़ा अच्छा काम करेंगे। व्यावसायिक विवाद में आप विजयी होंगे। आज ना केवल सम्मान बढ़ेगा बल्कि आर्थिक लाभ होगा। संधि वात या अन्य वात परेशान कर सकते हैं। केतु का भ्रमण आपके अनुकूल नहीं है वे घर में कलह बढ़ाएंगे ही।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,20th march horoscope

वृषभ

आज दिन अच्छा जाएगा, टिककर काम करेंगे। यद्यपि भाग-दौड़ का दबाव बहुत ज्यादा होगा। किसी चलते हुए काम को छोडक़र दूसरा पकड़ लेंगे। आप जितना सोचेंगे, उससे अधिक खर्चा निकल आएगा। ऑफिस की परिस्थितियों पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। जितना आप सोच रहे हैं, उतना सहयोग लोगों से आपको नहीं मिल पाएगा। दैनिक लाभ में बढ़ोत्तरी होते हुए भी आपके हाथ में कुछ नहीं रहेगा। व्यक्तिगत संबंधों में संदेह का वातावरण रहेगा। किसी मामले में आप जि़द पकड़ लेंगे जो कि आपको बाद में चलकर लाभ कराएगी। खान-पान में शाकाहार का प्रयोग बढ़ा दें क्योंकि इन दिनों स्वास्थ्य थोड़ा नरम ही रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,20th march horoscope

मिथुुन

दिन साधारण ही जाएगा। आपको किसी कारण से तनाव बना रहेगा। घर मेें कलह का सा वातावरण रहेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार की वजह से बहुत परेशान रहेंगे। लेन-देन को लेकर मन में बहुत निराशा का भाव रहेगा। कोई फंसा हुआ पैसा निकलने के आसार नहीं लग रहे हैं। प्रेम संबंध में कई तरह की परेशानियां रहेंगी और उनमें किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। नौकरी या व्यवसाय के मामले में दिन ठीक जाएगा क्योंकि वहां ना केवल काम की मात्रा बढ़ेगी बल्कि भुगतान परिस्थितियां भी अच्छी रहेंगी। व्यावसायिक विपक्षी आपके विरुद्ध रहेंगे और आप पर आरोप लगाएंगे। कॉलेस्ट्राल संबंधी सावधानियां बरतें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,20th march horoscope

कर्क

आज बाहर की यात्रा का विचार बिल्कुल टाल दें क्योकि जिस काम के लिए जा रहे हैं, वह नहीं बन पाएगा। संतान संबंधी समस्याओं के हल होने की संभावनाएं बन रही हैं। किसी टेण्डर या कोई काम करने की दृष्टि से या किसी इंटरव्यू में सफल हो सकते हैं। आज अनावश्यक पैसा खर्च होगा। साथी के काम-काज में लाभ होगा परंतु उनकी शैली मेें परिवर्तन आ रहा है। भागीदारी के मामले ठीक-ठीक जाएंगे, चाहे अंदर ही अंदर मतभेद आ गए हों। माता-पिता दोनों के स्वास्थ्य की चिंता करनी होगी। पिता या आपके नियोजक किसी घटना को लेकर मन ही मन परेशान रहेेंगे। भाई-बहिन से कोई सहयोग नहीं मिलेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,20th march horoscope

सिंह

आज का दिन अच्छा जाने वाला है किसी कारण से आपका आत्म-विश्वास बहुत बढ़ जाएगा। काम-काज का दबाव बहुत ज्यादा रहेगा और आपको महत्वपूर्ण काम बीच में छोडक़र प्राथमिकता का काम करना पड़ेगा। आप पर आक्षेप आएंगे और कहीं जवाबदेही होगी परंतु आपकी रक्षा हो जाएगी। कोई खास व्यक्ति आपका समर्थन करेगा। संतान को लेकर आप परेशान रहेंगे और उनकी समस्याओं को हल करने में खर्चा बहुत आएगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कोई विशेष दर्शन करेंगे या यह भी संभव है कि आप किसी बड़े व्यक्ति से मिल पाएं या उनके दर्शन कर सकें। खान-पान की अनियमितता रहेगी और उससे स्वास्थ्य पर विपरीत असर आएगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,20th march horoscope

कन्या

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा जब कई दिनों से सोचे हुए कामों को बना लेंगे। भाग-दौड़ व यात्राएं होंगी। कहीं पर कुछ खास खर्चा करना पड़ सकता है परंतु अपना काम बना लेंगे। संतान के सहयोग से किसी अधूरे काम को भी पूरा कर लेंर्गे। अगर वह व्यवसाय करते हैं तो लाभ कमाएंगे। आपको किसी स्रोत से गुप्त आय की संभावना बनती है। कार्यभार अधिक है और पूजा पाठ में बिल्कुल भी मन नहीं लगेगा। आपको इसका अफसोस भी रहेगा। माता-पिता से चिंता रहेगी। आस-पास की किसी रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,20th march horoscope

तुला

आज काम-काज में अचानक ही बाधाएं और अड़चनें आएंगी। आपको इसका कारण समझ में नहीं आएगा। आज खर्चा भी होगा और रुकावटें भी बनी रहेेंगी। घर-परिवार की कलह ही परेशानियों का कारण रहेगा। आज आपको घर व बाहर चैन नहीं पड़ेगा। काम-काज पर दबाव बढ़ रहा है इसे कम करने के लिए आप किसी की मदद ले सकते हैं। किसी खास मामले में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और साहसिक निर्णय ले सकते हैं, परिणाम अभी बाद में आएंगे। खाने-पीने में अत्यंत सावधानी बरतें। भोजन व पानी में अशुद्धि के कारण कष्ट हो सकता है। रक्तचाप या पाइल्स जैसी समस्या परेशान करेगी। संध्या के बाद दैनिक आय में अचानक बढ़ोत्तरी होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,20th march horoscope

वृश्चिक

आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। सोचे हुए काम समय पर बन जाएंगे। किसी नए व्यक्ति का भारी सहयोग मिलेगा। जितना सोचते हैं उतना आर्थिक लाभ हो जाएगा। यात्रा भी कामयाब हो सकती है। घर में कई मामलों को लेकर असहमति रहेगी। आपको इन सभी मुद्दों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक दबाव बहुत ज्यादा है, लाभ की सोचते-सोचते भी परेशानियां बनी रहेंगी। लेन-देन से संबंधित किसी बात में बहुत सावधानी बरतें। कोई कानूनी गलती ना हो जाए। भाई-बहिनों से सहयोग बढ़ेगा। नौकरी या व्यवसाय में आपका प्रभुत्व बढ़ेगा और दिनों की बजाए आज कार्य-निष्पादन ज्यादा अच्छा रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,20th march horoscope

धनु

समय लाभ का बना है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, सफल हो जाएंगे। काम-काज में जटिलता रहेगी। किसी खास काम को करने में आपको समस्या रहेगी परंतु दैनिक काम-काज की प्रगति अच्छी आ जाएगी। मजबूरी में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा में कष्ट के बावजूद भी आप अपना काम बना लेंगे। घर में या तो कोई मंगल कार्य होगा या दावत मिलेगी। व्यावसायिक विरोधी लगातार आपके विरुद्ध कार्य करेंगे यद्यपि आपके काम-काज पर उसका असर नहीं होगा। संतान के लिए दिन ठीक नहीं है इसी तरह से आपके सभी कर्मचारियों का सहयोग पूरी तरह से नहीं मिल पाएगा। आज दवाइयों पर खर्चा अधिक होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,20th march horoscope

मकर

आज का दिन बहुत शुभ है, काम-काज अपने आप बनेंगे परंतु किसी महत्वपूर्ण मसले पर निर्णय बाद के लिए स्थगित कर दें। आज साथी के लिए अधिक समय निकाल पाएंगे और उन्हें कोई गिफ्ट भी कर सकते हैं। यदि अविवाहित हैं तो आपके बारे में हल्की सी चर्चा कहीं चल सकती है। व्यावसायिक कार्यों में अपनी रीति-नीतियों में छोटा-मोटा संशोधन करेंगे। लाभ प्राप्ति के लिए आप कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं जो कि सफल रहेगा। आज संतान से गण नहीं मिलेंगे और आपको मन ही मन भारी असंतोष रहेगा। ब्लड-प्रेशर बढ़े तो दवाई जल्दी ही ले लीजिएगा, इसमें कोई कोताही नहीं करें। भाई-बहिन से व्यवहार अच्छा रहेगा और वे आपके बारे मेंं अच्छा ही सोचेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,20th march horoscope

कुंभ

आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाने वाला है। ग्रहस्थितियां अनुकूल हैं और सोचे हुए काम बनेंगे परंतु कोई विवाद सामने आ सकता है। क्रोध में आप विवेक खो देंगे। स्वभाव में नरमी बनाने से ही काम चलेगा। साथी से सहयोग मिलेगा और उनके काम में लाभ होगा। आपको भी आज अधिक समय मिल सकता है। यदि अविवाहित हैं और प्रेम संबंध हैं तो आज का दिन और भी अच्छा जा सकता है। कोई खास उपहार मिल सकता है। व्यवसाय में विरोधी लोगों पर आप भारी पड़ेंगे। यात्रा का दबाव होते हुए भी यात्रा नहीं करनी चाहिए। कार्य-कौशल में सोचे हुए ढंग से बढ़ोत्तरी होगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,20th march horoscope

मीन

आज की यात्रा का विचार त्याग दें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो देर रात से पहले नहीं लें, चंद्रमा अनुकूल नहीं हैं। टिककर काम करने में आनंद आएगा और आपका तकनीकी कौशल भी बहुत बढ़ेगा। आप जितनी योजना बना रहे हैं, वह सफल हो सकती हैं। लाभ की मात्रा बढ़ेगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल हो सकता है और आपको शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर बॉस से शाबाशी मिल सकती है। धर्म-कर्म में मन नहीं लगेगा और पूजा-पाठ की पद्धति को लेकर आप अनिश्चय की स्थिति में रहेंगे। कब्ज जैसी समस्या रहेगी अत: खान-पान में आवश्यक परिवर्तन कर लें। जो बुजुर्ग हैं उनका ब्लड-प्रेशर बढ़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार