न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

16 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों का दिन परिश्रम से भरा, मिलेगा मेहनत का फल

हम आपको आज का राशिफल बताने जा रहे हैं जो दर्शाता है कि आपका दिन कैसा व्यतीत होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 16 Mar 2020 6:17:11

16 मार्च राशिफल: इन 5 राशि वालों का दिन परिश्रम से भरा, मिलेगा मेहनत का फल

मेष

आज के दिन मन में बहुत परेशानी रहेगी। दैनिक काम-काज को लेकर मन में असंतोष रहेगा। व्यावसायिक प्रतिद्वन्द्विता में आप ठीक स्थिति में रहेंगे। फिर भी समस्यायें बनी रहेंगी। अनावश्यक खर्चा बहुत करना पड़ रहा है। आप जितना अधिक विस्तार करते हैं, समस्यायें बढ़ती ही चली जाती हैं। कई मामलों में आपस में असहमति चलेगी, न केवल व्यवसाय बल्कि पारिवारिक मामलों में भारी असहमति रहेगी। आपमें साहस की कमी नहीं है और आप अपना काम दृढ़ निश्चय के साथ करेंगे। आपकिसी की भी चिंता नहीं करते हुए आज का पूरा काम ध्यान से कर पायेंगे। लाभ इतना नहीं होगा, जितना खर्चा। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th march horoscope

वृषभ

आज बहुत अधिक परिश्रम का दिन है। शाम तक कुछ समझ में ही नहीं आयेगा, कि किधर जा रहे हैं? परन्तु शाम के बाद कार्य के पूरा हो जाने की संतुष्टि रहेगी और आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। आज मन में किसी बात को लेकर भारी बेचैनी रहेगी। माता की तरफ से भी कुछ चिंतायें रहेंगी। कड़वी बोली का खराब परिणाम भी झेलना पड़ेगा। विरोधी अपना कार्य करेंगे, परन्तु आपके किसी भी काम में कोई बाधा नहीं आयेगी। आर्थिक लाभ के लिए जो कोशिशें आप कर रहे हैं, वे सफल होंगी। घर में शांति बनी रहें इसके लिए आपको स्वभाव में संशोधन करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th march horoscope

मिथुन

आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आप के किये हुए प्रयास सफल होने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी विविधता रहेगी और नये काम जुड़ेंगे या विषय बदलेंगे। संतान की ओर से थोड़ी सी चिंता रहेंगी क्योंकि उनका मन काम-काज में कम है। संतान के आजीविका के विषय बदलने की चर्चा की जा सकती है। यदि अध्ययन में हैं, तो एक-दो दिन के बाद की ही बात है, फिर समय ठीक हो जायेगा। दाम्पत्य जीवन में आज का दिन ठीक नहीं है। प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। आपको चाहिए कि स्वभाव पर अपना नियंत्रण बनाये रखें।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th march horoscope

कर्क

आज दूर की यात्रा का दबाव बना रहेगा। यात्रा करें या न करें, इस असमंजस में दिन बीत जायेगा। कारोबारी यात्रा को कल के लिए टाला जा सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी विशेष उपलब्धि की उम्मीद नहीं है। किसी मामले में आलोचना सहनी पड़ सकती है। जितना अधिक काम करेंगे, उतनी ही आलोचना तो बढ़ेगी परन्तु काम हो जाने की संतुष्टि भी रहेगी। शरीर में दूषित खान-पान के कारण कष्ट आ सकते हैं। दवाईयां खानी पड़ेंगी। माता के लिए समय थोड़ा कष्टप्रद है, थोड़ा सा ध्यान देने से ही चल जायेगा। घर की सजावट पर ध्यान देंगे व कुछ खर्चा करना पड़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th march horoscope

सिंह

प्रेम-संबंधों के लिए आज का दिन बहुत मिश्रित फल वाला है। एक तरफ संबंध सुधरेंगे तो किसी बात को लेकर खटपट भी हो जायेगी। आज आपके सृजन कार्य के लिए पूरा मौका मिलेगा और आपकी प्रतिभा तराशने और प्रदर्शन का मौका मिलेगा। घरेलू मामलों में प्रगति होगी। कुटुम्ब में किसी मामले को लेकर सहमति बन सकती है। संतान की तरफ से आप थोड़ा परेशान रहेंगे और यह समझ में नहीं आयेगा कि उन समस्याओं का क्या करें? आपको इस मामले में एक निश्चित दूरी बनाये रखना चाहिए। आज दिन भर के काम-काज का लाभ शाम को मिलेगा। साझेदारी के मामलों में सफलता मिलेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th march horoscope

कन्या

आज खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। घर के काम-काज में आर्थिक स्थिति का असर दिखेगा। आर्थिक दबाव इतने ज्यादा होंगे कि आपको एक-दो योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है। दैनिक लाभ भी बढ़ेगा, परन्तु आपकी विस्तार योजना भी आकार ले रही है। आज कुटुम्ब-परिवार के मामलों में थोड़ी सी असहमति बढ़ेगी। कोई अनावश्यक विवाद भी जन्म ले सकता है। नियोजक किसी बात को लेकर थोड़ा अप्रसन्न हो सकते हैं। परन्तु आपके काम-काज में दखल नहीं दंेगे। कार्य की अधिकता के कारण कोई काम हो जायेगा, कोई काम छूट जायेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन शानदार है और इससे आपको राहत मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन मिश्रित रहेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th march horoscope

तुला

आज मन में उच्चाटन का सा भाव रहेगा। काम-काज में पूरा मन नहीं लगेगा। हर काम जैसे बिखरा हुआ हो और आप उसे संभालने की चेष्टा करेंगे। आपको चाहिए कि धीरे-धीरे करके एक-एक काम को संभालें। आज का दिन अच्छा और शुभ जाने वाला है। आर्थिक लाभ तो नहीं होगा परन्तु आपके काम-काज बनने लगेंगे। किसी खास मित्र का सहयोग मिल जायेगा और आप आगे बढ़़ेंगे। भूमि-भवन के मामलों में कुछ सफलता मिल सकती है। शहर से बाहर का कोई काम हो, तो उसे संपादित कर लें। आर्थिक दबाव यथावत रहेगा और खर्चें किसी भी तरह से कम नहीं होंगे। अचानक कोई बड़ा खर्चा भी करना पड़ सकता है।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th march horoscope

वृश्चिक

काम-काज में गति आयेगी। कार्यप्रणाली में हल्का सा संशोधन भी करना पड़ेगा। आपके आस-पास के लोग सहयोग करेंगे। आज भारी खर्च का दिन है और कहीं से आय नजर नहीं आ रही। कोई विशेष खर्चा आने वाला है, उसके प्रबंध में आप जुट जायेंगे। आप खान-पान में बहुत सावधान रहें। अपदूषण से समस्या हो सकती है। शत्रु लगातार आपके विरूद्ध कार्य करेंगे और सामने नहीं आयेंगे। आपको चाहिए कि अपना काम चुपचाप करें और ऊर्जा का स्तर बढ़ा दें। बाहर के शहरों से काम-काज बढ़ेगा। बाहर से आय भी बढ़ेगी। यदि विदेश व्यापार करते हैं तो भी अनुकूल स्थिति रहेगी। सरकारी लोगों से काम-काज में थोड़ी अड़चन आ सकती है। संतान की समस्या यथावत चलती रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th march horoscope

धनु

आज काम-काज में गति आयेगी। जितना आप मेहनत कर रहे हैं, उसका पूरा फल मिलने की संभावना बन रही है। आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा जायेगा, परन्तु उससे ज्यादा कोई अटका हुआ काम बनेगा। नौकरी में आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है और यदि आप व्यवसायी हैं तो कुल कार्य निष्पादन अनुपात से ज्यादा होगा। आज अचानक कोई ऐसा सहयोग मिलेगा, जिसकी आपको कल्पना भी नहीं थी। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी-बहुत कलह हो सकती है। भागीदारी के मामलों में भी सावधानी बरतें। सहमति का अभाव रहेगा। सरकारी लोग सहयोग करेंगे।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th march horoscope

मकर

आज के दिन शुभ घटनायें ज्यादा होंगी और काम-काज में वृद्धि होगी। कई नये लोग सहयोग करेंगे। आज किसी सार्वजनिक स्थान पर आपकी प्रशंसा होगी। आज किसी बड़े समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है। अपनी कार्यप्रणाली में हल्का सा संशोधन करें, हो सकता है आप किसी नये विषय को जोड़ें। आज लोगों से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में सुधार होगा। आज अपने प्रिय के लिए कोई गिफ्ट खरीद सकते हैं। ऋण प्रबंध में थोड़ी बहुत समस्या रहेगी। विरोधियों से लगातार कुछ न कुछ सुनने को मिलता रहेगा। आज भी ऐसा ही होगा। परन्तु आपको कोई नुकसान नहीं होगा। आज आप कोई प्रशासनिक निर्णय ले सकते हैं और कोई ऐसी शुरूआत भी कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th march horoscope

कुंभ

आज का दिन बहुत भाग्यशाली जायेगा। आपके काम-काज में सुधार आयेगा और नये लोगों से मिलना भी होगा। किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपके काम को आगे बढ़ायेगा। सरकारी लोगों से अड़चन यथावत रहेगी। काम के घण्टे भी पूरे नहीं मिलेंगे और किसी बात को लेकर आप मन ही मन बहुत परेशान रहेंगे। किसी दावत में भाग लेना पड़ सकता है परन्तु पित्त विकार परेशान करेंगे। यदि आप व्यवसायी हैं तो किसी अधीनस्थ व्यक्ति के काम-काज में बाधा आयेगी। प्रेम संबंध के लिए दिन ठीक है। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,horoscope,horoscope in hindi,daily horoscope,16th march horoscope

मीन

आज का दिन बहुत अच्छा जाने वाला है। खूब काम करेंगे और खूब प्रशंसा मिलेगी। खर्चा औसत से ज्यादा होगा। यात्रा का दबाव बहुत ज्यादा होगा, जिसे आप सोच-समझकर ही करें, क्योंकि रास्ते में कष्ट आ सकता है। लाभ प्राप्ति के अवसर अधिक है, आज थोड़ी सी मेहनत में अधिक लाभ होगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा तथा पूजा-पाठ भी अधिक करेंगे। आपके जमे हुए व्यवस्थित काम में कोई छोटी समस्या उभर कर सामने आ सकती है। इससे काम-काज में थोड़ी देर के लिए विघ्न पड़ेगा। जीवन साथी के लिए अच्छा समय है। प्रेम-प्रीति में बढ़ोत्तरी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका