प्रेगनेंसी के दौरान कंडोम का इस्तेमाल सही या गलत? आइये जानते है इसके बारे में

By: Ankur Mon, 29 Oct 2018 7:21:13

प्रेगनेंसी के दौरान कंडोम का इस्तेमाल सही या गलत? आइये जानते है इसके बारे में

अक्सर देखा गया है कि कपल्स प्रेगनेंसी के दौरान कंडोम का इस्तेमाल करना चोदे देता हैं क्योंकि उस समय प्रेगनेंसी का खतरा नहीं रहता हैं। ऐसे में कपल्स के मन में हमेशा यह बात रहती है कि प्रेगनेंसी के दौरान कंडोम का इस्तेमाल सही है या गलत और इस कारण से वे सेक्स का अच्छे से मजा नहीं ले पाते हैं। तो आइये हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

अक्सर लोग ये मानकर बिना कंडोम के सेक्स करते हैं क्योंकि इस वक्त प्रेगनेंट होने की संभावना नहीं रहती है। लेकिन ये जानकारी आपकी सही है कि कंडोम के बिना सेक्स करने से एसटीडी, एड्स, वैजाइनल इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। प्रेगनेंसी के दौरान सर्विक्स म्यूकल प्लग से बंद हो जाता है जिससे गर्भाशय में स्पर्म घुस नहीं पाते हैं लेकिन आपको वैजाइना के अलावा दूसरे अंगों में इसके कारण इंफेक्शन हो सकता है।

condom,pregnancy ,प्रेगनेंसी,कंडोम

प्रेगनेंसी के दौरान एसटीडी या एसटी होने का सबसे ज्यादा खतरा रहता है जिससे मां और बेबी दोनों को नुकसान पहुँचता है। क्योंकि एसटीडी के उपचार हेतु जो दवाईयां दी जाती है वह मां और बच्चे दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। प्रेगनेंट महिला को एसटीडी के अलावा क्लामिडिया, सिफिलिस, हर्पिस, हेपाटाइटिस बी, ग्रोनोरियाम, एचआईवी।/एड्स हो सकता है। यह स्थिति अजन्मे बच्चे के सेहत को नुकसान पहुँचा सकता है। अगर मां को वैजाइनल हर्पिस होता है तो वैजाइनल डिलिवरी के समय बच्चे पर असर पड़ सकता है।

वैसे तो प्रेगनेंसी के शुरूआती दौरे में एसटीडी की जांच की जाती है लेकिन बाद में अगर इससे संक्रमित हो गए तो क्या होगा। यहां तक कि इसके लक्षणों को भी पहचानना मुश्किल होता है। वैसे तो प्रेगनेंसी के समय इसके लक्षणों की पहचान करना मुश्किल होता है क्योंकि इस समय वैजाइनल एरिया में डिस्चार्ज, खुजली होना आम बात होता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि प्रेगनेंसी के दौरान बिना कंडोम के सेक्स न करें इससे मां और बच्चे दोनों के सेहत को नुकसान पहुँच सकता है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com