आपके पार्टनर के कंडोम की सही साइज जानना बेहद जरूरी, इस तरह करें इसकी पहचान

By: Ankur Sat, 13 Oct 2018 11:15:53

आपके पार्टनर के कंडोम की सही साइज जानना बेहद जरूरी, इस तरह करें इसकी पहचान

सेक्स में कंडोम का इस्तेमाल अपना अहम स्थान रखता हैं। यह आपको सुरक्षित सेक्स देता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही साइज का कंडोम पहनना कितना मायने रखता हैं। जी हाँ, गलत साइज का कंडोम अपनाने से आपको सेक्स में तकलीफ हो सकती हैं और कंडोम फट सकता हैं। जो कि परेशानी का कारण बनता हैं। इसलिए आज हम आपको बता रहे हैं पहचान के कुछ ऐसे तरीके जिससे पता चलता है कि आपके पार्टनर ने गलत साइज़ का कंडोम पहना हैं।

* टाइट कंडोम के ऐसे करें पहचान


टाइट कंडोम पहनने से ना केवल आपके साथी को अनकम्फ़र्टेबल महसूस हो सकता है बल्कि उसके लिए इरेक्शन और क्लाइमेक्स में मुश्किल हो सकती है। खैर आप कई तरीकों से यह पता कर सकती हैं कि कंडोम पूरी तरह से सही नहीं है। यह जानने के के लिए कि क्या कंडोम छोटा है, तो एक बार अपने पार्टनर के पेनिस पर उसे चढ़ाकर देखे। अगर वो टाइट होगा तो आप उसके पेनिस पर एक लाइन पा सकती हैं जैसा कि एक टाइट रबर बैंड पहनने से बनती हैं। इसके अलावा अगर उसे पहनने के बाद आपके साथी को बेचैनी हो रही है, तो यह भी एक संकेत है कि कंडोम टाइट है।

right size of condom,condom,intimacy tips ,सेक्स टिप्स, इंटीमेसी टिप्स, रिलेशनशिप टिप्स

* लूज कंडोम की ऐसे करें पहचान

अगर आप लूज कंडोम पहनते हैं तो जाहिर है सेक्स के दौरान उसके उतरने के ज्यादा चांस होते हैं। इस मामले में आपके लिए पता लगाना मुश्किल हो सकता है कि आपके पार्टनर के बहुत ढीला कंडोम पहना है। वैसे आप कंडोम के देखकर भी यह पता लगा सकती हैं कि वो काफी ढीला है। जब आपका पार्टनर अपने लिंग पर कंडोम लगा ले, तो आप उसे अच्छी तरह चेक कर लें। अगर कंडोम ढीला होगा तो वो आसानी से उतर जाएगा। जाहिर है कंडोम के आसानी से उतरने के मतलब यह है कि वो काफी ढीला है।

* इस बात का रखें ध्यान

सेक्स का भरपूर मजा लेने और सेक्स से जुड़ी समस्याओं व अनचाहे गर्भ से बचने के लिए आपको सही साइज का कंडोम पहनने चाहिए। ज्यादा टाइट कंडोम के फटने के भी ज्यादा चांस होते हैं और सेक्स के दौरान आपको मजा कम बेचैनी ज्यादा हो सकती है। दूसरी तरफ ढीले कंडोम के जल्दी उतरने के अधिक चांस होते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com