लड़कियों की इन कातिलाना अदाओं पर लड़के हो जाते हैं फ़िदा

By: Ankur Thu, 06 Sept 2018 6:20:03

लड़कियों की इन कातिलाना अदाओं पर लड़के हो जाते हैं फ़िदा

हर नारी के अन्दर ऐसे कई गुण होते है जो किसी भी तरह के लड़कों को अपना दीवाना बना देती हैं। जिसकी वजह से लडकियां आसानी से लड़कों को अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। लड़के, लड़कियों की ऐसी कई अदाएं हैं जिन्हें देखकर अपना होश खो बैठते हैं और उनके प्यार में पागल हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं लड़कियों की उन कातिलाना अदाओं के बारे में।

* कपड़े पहनने का तरीका

जब भी कोई लड़का किसी लड़की को देखता है तो सबसे पहले उसकी नज़र लड़की के पहनावे पर जाती है। जिस लड़की का ड्रेसिंग सेंस अच्छा होता है ऐसी लड़कियां लड़कों को खूब पसंद आती हैं।

* लड़की की मुस्कान

एक लड़की के गुलाबी होठों पर खिलनेवाली प्यारी सी मुस्कान उसकी खूबसूरती को और निखार देती है। लड़कियों के चेहरे की प्यारी सी मुस्कुराहट लड़कों को ज्यादा पसंद आती है।

women quality,men,attract ,लड़कियां

* लड़कियों की आंखें

लड़के अक्सर लड़कियों की आंखों में आंखें डालकर बात करना पसंद करते हैं और जिस लड़की की आंखें खूबसूरत हो तो फिर क्या कहना। ऐसे में तो लड़की की खूबसूरत आंखों से लड़के की नज़र ही नहीं हटती है।

* लड़कियों की हेयर स्टाइल

अपने लुक्स पर ध्यान देनेवाली लड़कियां समय-समय पर अपने बालों के साथ एक्पेरिमेंट करती हैं। लड़कों को भी लड़कियों के सिल्की, स्ट्रेट और लंबे बाल ज्यादा पसंद आते हैं इसके अलावा तरह-तरह की हेयर स्टाइल भी लड़कों भाती है।

* बात करने का अंदाज

अक्सर लड़के लड़कियों के बोलचाल के अंदाज पर गौर करते हैं। प्यार से, आराम से और धीमी आवाज़ में बात करनेवाली लड़कियां लड़कों के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ती हैं।

* उठने-बैठने का तरीका


लड़के अक्सर लड़कियों की बॉडी लैंग्वेज यानि उनके उठने-बैठने के तरीकों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। लड़कियों के उठने-बैठने और चलने के सलीके से लड़कियां लड़कों को अपना कायल बना लेती हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com