कहीं आप सेक्स एडिक्ट तो नहीं होते जा रहे, इससे खुद को बचाए इस तरह

By: Ankur Mon, 10 Sept 2018 2:59:42

कहीं आप सेक्स एडिक्ट तो नहीं होते जा रहे, इससे खुद को बचाए इस तरह

सेक्स करना और इसके प्रति उत्तेजना होना स्वभाविक हैं। सेक्स जब एक समय अंतराल में किया जाए तो अच्छा हैं, लेकिन जब यह सेक्स आपकी आदत बन जाए तो यह आपके लिए खतरा बन सकता हैं। सेक्स की यह आदत आपको सेक्स एडिक्ट के रूप में प्रदर्शित करती हैं। इससे निकलने के लिए आपको कुछ उपाय करने की जरूरत हैं। तो आइये जानते हैं किस तरह से खुद को सेक्स एडिक्ट बनने से बचाए।

* सेल्फ कंट्रोल

अल्कोहल और स्मोकिंग एडिक्शन की तरह ही सेक्स एडिक्शन का नियंत्रण भी आप ही के हाथ में है। अगर यह आपकी लापरवाही से आगे बढ़ी है, तो इसे नियंत्रण में लाना भी आप ही की जिम्मेदारी है।

* स्वीकार्यता

सेक्स एडिक्शन से पीडि़त ज्यादातर लोग तो यह मानते ही नहीं हैं कि उन्हें सेक्स एडिक्शन है। वे बस इसे सेक्स असंतुष्टि मान रहे होते हैं और नए विकल्पों की खोज में लग जाते हैं। अगर आप यह स्वीकार कर रहे हैं कि आप सेक्स एडिक्ट हो चुके हैं, तो निश्चित ही आप इसके समाधान की ओर बढ़ रहे हैं।

signs of sex addict,sex tips,sex addiction,intimacy tips ,सेक्स एडिक्ट

* वजह को पहचानें

आत्मंथन करें और जानने की कोशिश करें कि किन वजहों से आप में लगातार सेक्स की इच्छा जाग रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि महिलाओं के प्रति आप किसी खास नजरिए के शिकार हो चुके हैं। अगर ऐसा है तो कुछ आत्मीय दोस्त बनाइए और उनसे मन की बात साझा कर इस नजरिए को बदलने की कोशिश कीजिए।

* सेक्स सामग्री से करें परहेज

कुछ लोगों को सेक्स मैटीरियल जैसे सेक्स साहित्य, पोर्न वीडियो या न्यूड मैटीरियल देखते ही इसकी इच्छा जागने लगती है। अगर ऐसा है तो इन चीजों को सबसे पहले अवॉइड करें।

* पार्टनर के साथ बिताएं बेहतर समय


पार्टनर के साथ नियमित सेक्स करना सेक्स एडिक्शन में शुमार नहीं होता। पर हर रिश्ते की कुछ और जरूरतें भी होती हैं। इसलिए पार्टनर के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं। कुछ कॉमन हॉबीज को साथ मिलकर पूरा करें। इससे आप दोनों को ही बेहतर फील होगा।

* काउंसलर की लें मदद

अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है कि सेक्स की लत आपके नियंत्रण से बाहर हो गई है तो निसंकोच किसी काउंसलर की मदद लें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com