कंडोम का ज्यादा इस्तेमाल, कर सकता है कई नुकसान

By: Ankur Sat, 03 Nov 2018 11:57:29

कंडोम का ज्यादा इस्तेमाल, कर सकता है कई नुकसान

असुरक्षित सेक्स से बचने के लिए कंडोम से अच्छा साधन कोई हो ही नहीं सकता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि इसका ज्यादा इस्तेमाल आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता हैं। जी हाँ, कंडोम का अधिकता से किया गया प्रयोग आपके लिए परेशानियों का कारण बनता हैं और साइड इफ़ेक्ट करता हैं। तो आइये जानते है कंडोम से होने वाले नुकसान के बारे में।

* लेटेक्स एलर्जी

अधिकांश कंडोम लेटेक्स के बने होते हैं। ये एक तरल पदार्थ है, जो रबर के पेड़ से प्राप्त होता है। दी अमेरिकन अकैडमी ऑफ़ एलर्जी अस्थमा एंड म्यूनोलॉजी के अनुसार, कुछ लोगों में रबर में प्रोटीन होने की वजह से एलर्जी के लक्षण देखे गए हैं। लेटेक्स एलर्जी के लक्षणों में छींक आना, नाक का बहना, पित्ती, खुजली, घरघराहट, सूजन और चक्कर आना शामिल हैं। कई मामलों में लेटेक्स एलर्जी से ऐनफलैक्सिस (anaphylaxis) का खतरा हो सकता है। इसलिए ऐसे लोग सिंथेटिक कंडोम का इस्तेमाल करें।

side effects of using condom ,सेक्स टिप्स, इंटीमेसी टिप्स

* यौन संचारित रोगों का खतरा

बेशक कंडोम से एचआईवी और क्लैमाइडिया, सूजाक और एचपीवी जैसे अन्य रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है। लेकिन इससे यौन संचारित रोगों का खतरा रहता है। क्योंकि ये बाहरी स्किन को सुरक्षित नहीं रख पाता है, जिससे खुजली और इन्फेक्शन का खतरा रहता है। दी अमेरिकन सोशल हेल्थ एसोसिएशन के अनुसार, कंडोम जननांग दाद के खतरे को कम कर सकता है लेकिन ये स्किन के हर हिस्से की सुरक्षा नहीं कर सकता, जिससे यौन संचारित रोगों का खतरा रहता है।

* गर्भावस्था जोखिम

कंडोम के सही इस्तेमाल से 98 फ़ीसदी सुरक्षा तो मिलती है लेकिन इसके अनुचित उपयोग से 100 में से 15 महिलाओं को गर्भावस्था जोखिम रहता है। इसलिए इसका इस्तेमाल सही तरह से करना बहुत ज़रूरी है। एक्सपायरी कंडोम का इस्तेमाल भूलकर भी न करें।

* पार्टनर की हेल्थ को खतरा हो सकता है

डलास, टेक्सास दो डॉक्टरों का दावा है कि मेल कंडोम से महिला में कैंसर पैदा हो सकता है। इनके अनुसार, कंडोम पर पाउडर और लुब्रिकेंट का इस्तेमाल किया जाता है। कई अध्ययन के अनुसार पाउडर से ओवेरियन कैंसर का खतरा होता है और फैलोपियन ट्यूब पर फाइब्रोसिस महिला को बांझ बन सकता है। जर्नल ऑफ़ दी अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार, अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सर्जिकल ग्लव्स पर पाउडर के खतरे को देखते हुए इस पर प्रतिबन्ध लगा दिया था, लेकिन कंडोम के मामले में ये जारी है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com