सेक्स टॉय के लिए इन चीजों का इस्तेमाल, बन सकता है नुकसान का कारण

By: Ankur Tue, 16 Oct 2018 11:23:36

सेक्स टॉय के लिए इन चीजों का इस्तेमाल, बन सकता है नुकसान का कारण

आपने पोर्न फिल्मों में अक्सर देखा होगा कि सेक्स टॉय के रूप में कई चीजों का इस्तेमाक किया जाता हैं और इसी को देखकर ही बाकि लोग अपनी आम जिन्दगी में इन्हीं घर के सामानों से बने सेक्स टॉय का इस्तेमाल करने लग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि ये सेक्स टॉय आपके लिए नुकसान का कारण बन सकते हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

डॉक्टर का कहना है कि घर पर सेक्स टॉय बनाना खतरे से खाली नहीं होता। क्योंकि जिन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है वह साफ-सफाई के मामले में सुरक्षित नहीं भी हो सकता है। यहां तक कि सही आकार का यदि सेक्स टॉय नहीं बना तो सेक्स का प्लेज़र भी नहीं मिलेगा और प्राइवेट पार्ट्स को नुकसान भी पहुँच सकता है।

sex toys ,सेक्स टिप्स, इंटीमेसी टिप्स, रिलेशनशिप टिप्स

यहां तक कि डॉक्टर यह भी कहते हैं कि फल और सब्जी जैसे चीजों को सेक्स टॉय के रूप में इस्तेमाल करना बिल्कुल सु्रक्षित नहीं होता। अगर आप खराब क्वालिटी के प्लास्टिक के सेक्स टॉय खरीदते हैं तो भी इससे कैंसर जैसे बीमारी होने का खतरा होता है। ऐसे ही कुछ भी लेकर सेक्स खिलौना बना लेना सही नहीं होता है। इससे न सिर्फ प्राइवेट पार्ट्स में दर्द होता है बल्कि इंफेक्शन होने का भी खतरा होता है।

डॉक्टर ने ये भी सलाह दी है कि यदि आप अपने पार्टनर के साथ अपना सेक्स टॉय शेयर कर रहे हैं तो कंडोम का इस्तेमाल करने के बाद ही इस्तेमाल करें। अगर आप सेक्स टॉय के बारे में अच्छी तरह से जानते या इसको खरीदने के पहले सही जानकारी लेना चाहते हैं तो डॉक्टर से परामर्श लेने में बिल्कुल शर्मिंदा महसूस न करें।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com