सेक्स से जुड़े ये 5 मिथक हैरान कर देने वाले, जानकर दूर करें अपनी उलझन

By: Ankur Mon, 12 Nov 2018 1:41:31

सेक्स से जुड़े ये 5 मिथक हैरान कर देने वाले, जानकर दूर करें अपनी उलझन

सेक्स से जुड़ी जानकारी आपको सेक्स में पारंगत बनाती हैं। लेकिन लोगों में सेक्स से जुड़ी कई गलतफहमियां फैली हुई हैं, जिन्हें जानकर अपनी उलझन को दूर करने की जरूरत हैं। आज हम आपको सेक्स से जुड़े कुछ ऐसे हैरान कर देने वाले मिथक बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरूरी हैं। तो आइये जानते है सेक्स से जुड़ी इन गलतफहमियों के बारे में।

* पानी में सेक्स संबंध बनाने से यौन संचारित रोगों से बचा जा सकता है

सबसे पहले इस बात को समझना ज़रूरी है कि पानी के भीतर सेक्स क्रिया संभव ही नहीं है। ऐसी गलतफहमी केवल ऐसे लोग पाल सकते हैं, जिन्हें सेक्स के मामले में कम अनुभव है या फिर वो इस क्षेत्र में नए हैं।

* सेक्स के बाद ऊपर-नीचे कूदने से प्रेग्नेंसी का खतरा नहीं होता

अगर आप सेक्स संबंध बनाने के बाद हुला-हूप, रस्सी कूदना और कई घंटों तक जॉगिग करती हैं तो, इन क्रियाओं के करने से आप प्रेग्नेंसी के खतरे से नहीं बच सकती हैं। हां इन क्रियाओं के करने से आप फिट ज़रूर रह सकती हैं।

myths about intimacy,intimacy tips

* केवल पुरुष ही ऑर्गेज़म तक पहुंचते हैं

ये बात महिलाओं के लिए हंसी का कारण बन सकती है। सेक्स संबंध के दौरान महिलाएं भी ऑर्गेज़म तक पहुंचती है। हालांकि इसका जरिया अलग-अलग हो सकता है। कुछ महिलाएं योनि संभोग के दौरान तो कुछ महिलाएं विभिन्न क्रियाओं के जरिए ऑर्गेज़म तक पहुंच जाती हैं।

* ओरल सेक्स से यौन संचारित रोग नहीं होते

दरअसल ये मिथक पूरी तरह गलत है। आप ओरल सेक्स से संक्रमित हो सकते हैं। बुद्धिमानी इसी में है कि ओरल सेक्स से पहले इस बात का पता कर लें कि आपका पार्टनर स्वस्थ है या नहीं।

* बड़े हाथ-पैर वाले पुरुषों का पेनिस भी बड़ा होता है

ये मिथक पूरी तरह से गलत है। हालांकि इस संबंध में अभी कोई ठोस अध्ययन के बारे में पता नहीं चला है। एक्सपर्ट की बात मानें तो, पुरुषों के अंगों और उनके पेनिस साइज के बड़े या छोटे होने से कोई लेना-देना नहीं है। हर पुरुषों के पेनिस की लंबाई अलग-अलग होती है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com