न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान संग तनाव के माहौल में ट्रंप पर मंडराया खतरा, वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान चली गोलियां

ईरान से बढ़ते तनाव के बीच वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान फायरिंग से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बाल-बाल बचे, सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को किया गिरफ्तार।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 26 Apr 2026 8:04:12

ईरान संग तनाव के माहौल में ट्रंप पर मंडराया खतरा, वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में डिनर के दौरान चली गोलियां

ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बड़ी घटना में बाल-बाल बच गए। वॉशिंगटन स्थित हिल्टन होटल में आयोजित एक डिनर कार्यक्रम के दौरान अचानक फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए ट्रंप को सुरक्षा घेरे में लिया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि इस हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं, सुरक्षाकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावर को पकड़ लिया। इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ट्रंप के कैबिनेट के कई सदस्य भी मौजूद थे, जिन्हें तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

डिनर कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई, जब एक हथियारबंद शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि, सुरक्षा में तैनात एजेंसियों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की और हमलावर को काबू कर लिया। उस समय राष्ट्रपति ट्रंप अपनी पत्नी और कई वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों के साथ कार्यक्रम में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि यह घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब 8:30 बजे हुई।

पहली बार राष्ट्रपति के रूप में शामिल हुए थे ट्रंप

बताया जाता है कि राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप पहली बार इस प्रतिष्ठित डिनर में शामिल हुए थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने अंदर घुसने की कोशिश करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। कार्यक्रम में लगभग 2,600 लोग शामिल थे। गोली चलने की आवाज से घबराए लोग अपनी-अपनी टेबल के नीचे छिपकर खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करने लगे।

सोशल मीडिया पर ट्रंप की प्रतिक्रिया

घटना के बाद ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “डी.सी. में यह एक शानदार शाम थी। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बेहतरीन काम किया। उन्होंने तेजी और बहादुरी से कार्रवाई की। शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैंने सुझाव दिया है कि कार्यक्रम जारी रखा जाए, लेकिन अंतिम निर्णय कानून प्रवर्तन एजेंसियां ही लेंगी। वे जल्द ही इस पर फैसला करेंगे। हालांकि, इस घटना के बाद शाम पहले जैसी नहीं रह सकती और संभव है कि कार्यक्रम को दोबारा आयोजित करना पड़े।”

वीडियो में कैद हुई घटना

इस फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि घटना के वक्त ट्रंप मंच पर मौजूद थे और अचानक हुई गोलीबारी से चौंक जाते हैं। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी उन्हें चारों ओर से घेर लेते हैं और सुरक्षित बाहर ले जाते हैं। वहीं, कार्यक्रम में शामिल कई लोग घबराकर टेबल के नीचे छिप जाते हैं, जिससे वहां का माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो जाता है।

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत