न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बातचीत हो सकती है, लेकिन सीजफायर नहीं’, ईरान से जारी संघर्ष पर ट्रंप ने दिया स्पष्ट बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संघर्ष पर स्पष्ट किया कि बातचीत हो सकती है, लेकिन सीजफायर बिल्कुल नहीं। ट्रंप ने बताया कि अमेरिका सैन्य लक्ष्यों को पूरा करने के करीब है और मध्य पूर्व में अपनी कार्रवाई धीरे-धीरे कम कर सकता है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 21 Mar 2026 9:03:27

‘बातचीत हो सकती है, लेकिन सीजफायर नहीं’, ईरान से जारी संघर्ष पर ट्रंप ने दिया स्पष्ट बयान

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि फिलहाल अमेरिका ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में किसी भी तरह का सीजफायर नहीं चाहता। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि सैन्य हमले जारी रखना इस समय बेहद जरूरी है। ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच जाने से पहले व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन सीजफायर नहीं करना चाहते। जब आप विरोधी को पूरी तरह से दबा रहे हों तो सीजफायर की कोई जगह नहीं होती। हम ऐसा बिल्कुल नहीं करेंगे।”

ब्रिटेन के कदम पर ट्रंप ने जताई हैरानी

हाल ही में ब्रिटेन ने अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति बढ़ा दी है। इसका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी मिसाइल ठिकानों पर हमले को संभव बनाना है। ब्रिटेन ने इसे ‘रक्षात्मक कार्रवाई’ बताया है। इस कदम पर ट्रंप ने हैरानी जताते हुए कहा, “मैं ब्रिटेन की इस पहल से थोड़ा हैरान हूं। उन्हें यह कदम बहुत पहले उठाना चाहिए था। वे और तेज़ी से कार्रवाई कर सकते थे।”

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरगची ने ब्रिटेन के फैसले की कड़ी आलोचना की और चेतावनी दी कि इससे ब्रिटेन के नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि इसे ईरान हमले के तौर पर देखेगा।

‘सैन्य लक्ष्यों को पूरा करने के बेहद करीब हैं हम’

मध्य पूर्व में जारी सैन्य संघर्ष को लेकर ट्रंप ने एक और बयान में कहा कि अमेरिका ने जो सैन्य उद्देश्यों के लिए ईरान पर कार्रवाई की थी, वे अब पूरे होने वाले हैं। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हम अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने के बहुत करीब हैं। अब हम मध्य पूर्व में ईरान के आतंकवादी शासन के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाइयों को धीरे-धीरे कम करने पर विचार कर रहे हैं।”

विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की इस पोस्ट से संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में अमेरिका अपने हमलों की तीव्रता में कमी ला सकता है। हालांकि इससे पहले वह यह सुनिश्चित करना चाहेंगे कि ईरान किसी भी तरह से जवाबी हमला न कर सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले को-पायलट की हुई पहचान, ओमान का रहने वाला है हमाम अल-हमामी
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया