न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शशि थरूर ने दिलाई भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता, कोलंबिया ऑपरेशन सिंदूर पर अपना बयान बदलने को हुआ तैयार

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई पर शुरू में कोलंबिया ने संवेदना जताई थी, जिससे भारत ने तीव्र आपत्ति जताई थी। अब कोलंबिया अपने उस पुराने बयान को बदलने के लिए सहमत हो गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 31 May 2025 2:55:31

शशि थरूर ने दिलाई भारत को बड़ी कूटनीतिक सफलता, कोलंबिया ऑपरेशन सिंदूर पर अपना बयान बदलने को हुआ तैयार

भारत को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली है, जिसका श्रेय कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को जाता है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई पर शुरू में कोलंबिया ने संवेदना जताई थी, जिससे भारत ने तीव्र आपत्ति जताई थी। अब कोलंबिया अपने उस पुराने बयान को बदलने के लिए सहमत हो गया है।

थरूर ने बताया कोलंबिया ने बदला रुख

शशि थरूर ने कहा कि कोलंबिया ने वह बयान वापस लेने पर सहमति जताई है, जिसने पहले भारत को निराश किया था। अब वह भारत के पक्ष में एक नया बयान जारी करेगा। थरूर ने शुक्रवार को इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जताते हुए कहा था कि भारत और आतंकियों को एक नजरिए से देखना सरासर गलत है।

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखा गया

भारत के पूर्व अमेरिकी राजदूत और बीजेपी नेता तरनजीत सिंह संधू ने बताया कि कोलंबिया में प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार का पक्ष प्रभावी ढंग से रखा। कोलंबिया के कार्यवाहक विदेश मंत्री से प्रतिनिधिमंडल की लंबी बैठक हुई जिसमें उन्हें हमले की पूरी जानकारी दी गई। संधू ने कहा कि शुरुआती बयान में कोलंबिया की ओर से कुछ तथ्यों की अनदेखी हुई थी, लेकिन भारत द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण के बाद वे अब अपने बयान पर पुनर्विचार कर रहे हैं।

सुरक्षा परिषद में कोलंबिया की भूमिका अहम

कोलंबिया की उप विदेश मंत्री रोसा योलांडा विलाविसेनियों ने कहा कि भारत की ओर से उन्हें जो स्पष्टीकरण मिला है, वह काफी विस्तृत और तथ्यपरक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस पर आगे भी संवाद जारी रहेगा। कोलंबिया का रुख बदलना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह जल्द ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बनने जा रहा है।भारत ने जताई थी सख्त आपत्ति

थरूर ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का हाथ था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि भारत केवल आत्मरक्षा का अधिकार प्रयोग कर रहा है और दशकों से आतंकवाद का सामना कर रहा है, ठीक उसी तरह जैसे कोलंबिया ने भी अपने देश में किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब