न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान में महंगाई पर बवाल, विरोध प्रदर्शन के बीच पेट्रोल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर घटाए गए

पाकिस्तान में महंगाई और विरोध प्रदर्शनों के बीच राहत! प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पेट्रोल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर घटाकर 378 रुपए किया। डीजल महंगा, पेट्रोल सस्ता, जनता को मिली राहत।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 04 Apr 2026 8:48:59

पाकिस्तान में महंगाई पर बवाल, विरोध प्रदर्शन के बीच पेट्रोल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर घटाए गए

ईरान-इजरायल युद्ध और वैश्विक तेल संकट के बीच पाकिस्तान में महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए राहत की खबर आई है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार ने पेट्रोल के दाम 80 रुपये प्रति लीटर घटा दिए हैं। भारी विरोध प्रदर्शन और गुस्साई जनता के दबाव में यह फैसला आम नागरिकों के लिए राहत लेकर आया है। मिडिल ईस्ट की स्थिति के चलते पाकिस्तान में पहले ही तेल संकट और बढ़ती कीमतों के कारण वर्क फ्रॉम होम और चार दिवसीय वर्क वीक लागू किए गए थे, ताकि लोग कम यात्रा करें। इसके बावजूद तेल की कीमतों में तेजी जारी रही, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ी थी।

पेट्रोल पर बड़ी कटौती, कीमतें हुईं सस्ती

शुक्रवार को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्र के नाम टीवी संबोधन में ऐलान किया कि पेट्रोल की नई कीमत 378 रुपये प्रति लीटर होगी। यह नई कीमत शनिवार रात 12 बजे से लागू होगी। सरकार का यह कदम पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमतों में हुई अभूतपूर्व वृद्धि के एक दिन बाद आया। पेट्रोलियम लेवी में कटौती के चलते डीजल की महंगाई को संतुलित किया गया। वर्तमान में पाकिस्तान में डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर है।

पेट्रोल और डीजल में अंतर

डॉन अखबार के अनुसार, पेट्रोल की लेवी दर बढ़ाकर 105 रुपए से 160 रुपए प्रति लीटर कर दी गई, जबकि डीजल पर टैक्‍स 55 रुपए से घटाकर शून्य कर दिया गया। यह बदलाव परिवहन और माल ढुलाई लागत पर तेल महंगाई का असर कम करने के लिए किया गया।

पहले बढ़ी फिर घटाई कीमतें

2 अप्रैल की रात पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और एचएसडी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की थी। पेट्रोल की कीमत 43% बढ़ाकर 458.41 रुपए प्रति लीटर कर दी गई थी, जबकि एचएसडी की कीमत 55% बढ़ाकर 520.35 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई थी। केरोसीन की कीमत भी 34.08 रुपए बढ़ाकर 457.80 रुपए प्रति लीटर कर दी गई थी।

जनता की नाराजगी और सरकार का जवाब

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक ने बताया कि यह “कठिन और जिम्मेदार” फैसला राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सैन्य नेतृत्व और प्रांतीय मुख्यमंत्रियों की व्यापक चर्चा के बाद लिया गया। उनका कहना था कि इसका उद्देश्य सब्सिडी केवल सबसे जरूरतमंद वर्ग तक सीमित करना, वित्तीय अनुशासन बनाए रखना और पिछले दो वर्षों में हासिल आर्थिक स्थिरता की रक्षा करना है। जनता की नाराजगी के बाद ही सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में कटौती कर राहत प्रदान की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत