न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दिनदहाड़े गोलीबारी, 5 लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दिनदहाड़े गोलीबारी में 5 लोगों की मौत और 3 घायल हो गए। कराची में नवविवाहित जोड़े की हत्या से भी हड़कंप मच गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 28 May 2026 8:32:06

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में दिनदहाड़े गोलीबारी, 5 लोगों की हत्या से मचा हड़कंप

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में एक बार फिर हिंसा की बड़ी घटना सामने आई है। हरनाई जिले के शहराग इलाके में अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ARY न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने शेख मूसा बाबा चौक के पास एक अस्थायी जांच चौकी बना रखी थी, जहां वे आने-जाने वाले लोगों के कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र (CNIC) की जांच कर रहे थे। इसी दौरान हालात अचानक बिगड़ गए।

भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां, विरोध के बाद बढ़ा तनाव

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, जब कुछ लोगों ने इस तरह की जांच का विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ते ही हथियारबंद लोगों ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने क्वेटा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान जमान शाह, जिया-उल-हक, अब्दुल काहिर, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के स्थानीय नेता मौलवी जाहिद शाह और इकरामुल्लाह शाह के रूप में की गई है। वहीं घायलों में नासिर शाह, मुल्ला समद और साकिब शाह शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कराची में नवविवाहित जोड़े की हत्या से सनसनी

इससे पहले पाकिस्तान के ही कराची शहर में भी एक दर्दनाक वारदात ने सभी को झकझोर दिया था। सोमवार को एक नवविवाहित दंपती को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब दोनों अपनी शादी को कानूनी मान्यता दिलाने के बाद अदालत से वापस लौट रहे थे।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही दंपती अदालत परिसर से बाहर निकला, अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा किया और सऊदाबाद इलाके के आरसीडी मैदान के पास उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। कोरंगी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिदा हुसैन जनवारी ने पुष्टि की कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परिवार से विरोध के बाद हुई शादी, जांच में सामने आए चौंकाने वाले पहलू

पुलिस जांच में इस मामले को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या में महिला के परिजन शामिल हो सकते हैं। इससे पहले महिला के परिवार ने उसके लापता होने की शिकायत सचल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपनी पसंद से शादी की थी। उसने मलिर कोर्ट में बयान देकर साफ कहा था कि उसने यह विवाह अपनी इच्छा से किया है और किसी प्रकार का दबाव नहीं था। दंपती ने अदालत में निकाहनामा भी प्रस्तुत किया था ताकि उनकी शादी को कानूनी मान्यता मिल सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में परिवार के कुछ सदस्यों की भूमिका पर संदेह गहराया है और उनकी तलाश जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत