Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से रसुवा जिले में भारी नुकसान हुआ है। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 390 श्रद्धालु फंसे हैं और सेना बचाव अभियान चला रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 26 Aug 2026 4:29:42

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से भारी नुकसान, कैलाश मानसरोवर यात्रा के 400 श्रद्धालुओं से टूटा संपर्क

नेपाल-चीन सीमा से लगे रसुवा जिले में बुधवार को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया है। आपदा के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले करीब 390 श्रद्धालु रसुवागढ़ी इलाके में फंस गए हैं। इनमें 93 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। बाढ़ और भूस्खलन से सड़कें प्रभावित होने के कारण इन यात्रियों से संपर्क स्थापित करने में मुश्किल आ रही है।

काठमांडू स्थित टच कैलाश ट्रेवल्स एंड टूर्स के एमडी बासु कुमार अधिकारी के अनुसार, बुधवार को इन सभी 390 यात्रियों को चीन की सीमा पार करनी थी। हालांकि दोपहर 3 बजे तक कुछ यात्रियों से ही संपर्क हो पाया था, जबकि अधिकांश की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी नहीं मिल सकी थी।

अलग-अलग एजेंसियों के साथ यात्रा पर निकले थे श्रद्धालु

यात्रियों का समूह अलग-अलग ट्रेवल एजेंसियों के माध्यम से कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गया था। इनमें सम्राट टूर्स एंड ट्रेवल्स के 71, ट्रेकर्स सोसाइटी के 92, हिमालयन ग्लेशियर के 62 और लीफ हॉलीडेज के 55 यात्री शामिल हैं।

इसके अलावा कैलाश जर्नी के 31, फिशटेल टूर एंड ट्रेवल्स के 27, काठमांडू हॉलीडेज के 17, अल्पाइन इको ट्रेक के 16, रिचा टूर्स के 12 और एक्सप्लोर वेकेशन के सात यात्री भी इस समूह में हैं।

ट्रेकिंग एजेंसीज एसोसिएशन ऑफ नेपाल के अध्यक्ष सागर पांडे ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में मौजूद तीर्थयात्रियों से संपर्क करने और उनकी वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास जारी हैं।

तिमुरे और स्याफ्रुबेसी में बाढ़ से भारी नुकसान

नेपाल सेना के मुताबिक, अचानक पानी बढ़ने से रसुवा जिले के तिमुरे और आसपास के स्याफ्रुबेसी क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ के तेज बहाव में वाहन, सामान और अन्य संपत्ति बह गई। रसुवा तिब्बत सीमा से लगभग 125 किलोमीटर दूर स्थित है।

रसुवा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी ध्रुव प्रसाद अधिकारी ने बाढ़ के स्तर को असामान्य रूप से अधिक बताया। उनके मुताबिक, दोनों बस्तियों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, मुख्य सीमा शुल्क अधिकारी राजेंद्र ढुंगाना ने बताया कि सीमा शुल्क परिसर में रखे कई वाहन और सामान भी पानी में बह गए। हाल में बनाया गया एक पुल भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गया।
सेना और सुरक्षा बल राहत अभियान में जुटे

बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस के जवानों को रसुवा तथा आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, राहत और बचाव कार्यों को तेज करने के लिए यह तैनाती की गई है। आपदा के बाद की स्थिति की समीक्षा और आगे के जरूरी कदमों पर चर्चा के लिए उच्च स्तरीय बैठक भी बुलाई जा रही है।

नेपाल सेना ने त्रिशूली नदी के आसपास खोज एवं बचाव अभियान के लिए दो हेलीकॉप्टर भेजे हैं। सेना के अनुसार, आपातकालीन चिकित्सा बचाव दल से लैस एक MI-17 हेलीकॉप्टर को त्रिशूली स्थित जिला अस्पताल की ओर रवाना किया गया है।

कई जिलों के नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की अपील

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने रसुवा के साथ नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा के नदी किनारे रहने वाले लोगों को अगले आदेश तक बेहद सतर्क रहने और सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा है।

नेपाल सेना ने यह भी स्पष्ट किया है कि बाढ़ से हुए नुकसान का पूरा आकलन अभी उपलब्ध नहीं है। नुकसान से जुड़े आंकड़े जुटाने का काम जारी है। इस बीच, रसुवागढ़ी में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्रियों की स्थिति की जानकारी हासिल करने और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज