न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जो बाइडेन के माथे पर उभरा गहरा निशान, डॉक्टरों ने बताया असली कारण

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के माथे पर दिखे गहरे निशान ने सबको चौंका दिया। डॉक्टरों ने बताया कि यह स्किन कैंसर सर्जरी का असर है। जानें बाइडेन की सेहत, प्रोस्टेट कैंसर और उनके पिछले इलाज से जुड़ी पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 8:52:27

जो बाइडेन के माथे पर उभरा गहरा निशान, डॉक्टरों ने बताया असली कारण

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन हाल ही में डेलावेयर के रेहोबोथ बीच स्थित एक चर्च से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए। 82 वर्ष के बाइडेन इस दौरान कुछ थके और कमजोर नज़र आए। लोगों का ध्यान उनके माथे पर पड़े एक स्पष्ट और गहरे निशान ने सबसे ज्यादा खींचा।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह निशान किसी सर्जरी से जुड़ा प्रतीत होता है। वहीं, चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि यह न तो सामान्य चोट का परिणाम है और न ही किसी दुर्घटना से हुआ घाव, बल्कि यह स्किन कैंसर सर्जरी का असर हो सकता है।

निशान छिपाने के लिए पहनी टोपी

चर्च से लौटने के बाद बाइडेन को एक स्थानीय आइसक्रीम शॉप पर जाते हुए देखा गया। यहां वे बेसबॉल कैप लगाए हुए थे। माना जा रहा है कि उन्होंने माथे पर बने इस निशान को ढकने के लिए टोपी पहनी थी।
गौरतलब है कि बीते अगस्त में जब वे डेलावेयर के पूर्व गवर्नर माइक कैसल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, तब उन्होंने माथे पर पट्टी बांध रखी थी।

बाइडेन के प्रवक्ता केली स्कली ने पुष्टि की कि पूर्व राष्ट्रपति ने हाल ही में मोह्स सर्जरी कराई थी। इस प्रक्रिया में त्वचा की पतली परतों को धीरे-धीरे हटाया जाता है, जब तक कि सभी कैंसर कोशिकाएं समाप्त न हो जाएं।

प्रोस्टेट कैंसर से भी जूझ रहे हैं बाइडेन

बाइडेन ने इसी साल मार्च में खुलासा किया था कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर का भी सामना करना पड़ रहा है। उनके कार्यालय से जारी बयान में कहा गया था कि मूत्र संबंधी समस्याएं बढ़ने पर जांच की गई, जिसमें गंभीर प्रोस्टेट कैंसर की पुष्टि हुई। कैंसर अब हड्डियों तक फैल चुका है।

बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि बाइडेन और उनका परिवार डॉक्टरों के साथ मिलकर आगे के इलाज के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। यह भी सामने आया कि बाइडेन ने लगभग दस साल से प्रोस्टेट कैंसर की कोई जांच नहीं कराई थी।

पहले भी करवा चुके हैं सर्जरी

यह पहली बार नहीं है जब बाइडेन कैंसर की सर्जरी से गुज़रे हों। करीब दो साल पहले उनकी छाती से बेसल सेल कार्सिनोमा हटाया गया था। उस समय व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. केविन ओ’कॉनर ने बताया था कि नियमित जांच में यह घाव सामने आया था, जिसे बायोप्सी द्वारा निकालकर कैंसर की पुष्टि हुई।

बाइडेन परिवार लंबे समय से कैंसर से जूझता रहा है। उनके बेटे ब्यू बाइडेन का वर्ष 2015 में ब्रेन ट्यूमर के कारण निधन हो गया था। वहीं, उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने भी कुछ समय पहले कैंसर के घावों की सर्जरी करवाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
जगन्नाथ रथ यात्रा के पहले दिन मची अफरा-तफरी, भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत, 200 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
मानसून सत्र से पहले कांग्रेस ने बनाई रणनीति, परिसीमन बिल का विरोध करने का किया ऐलान
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का सख्त संदेश, 'जिसे जाना है, 21 जुलाई से पहले चला जाए'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
CJP के मंच से केजरीवाल की नई मांग, 'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री'
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
अब गैस सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार! Instamart और HPCL की नई सेवा से 10 मिनट में होगी डिलीवरी, जानें पूरा प्रोसेस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: टिन्नू यादव और मनीष को अब तक पुलिस रिमांड पर क्यों नहीं लिया गया?
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
अब शादी भी 'ट्रायल पीरियड' पर? 5 साल में खत्म हो सकता है रिश्ता, जानिए क्या है 'स्टार्टर मैरिज'
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
कांग्रेस ने वांगचुक से की अनशन खत्म करने की अपील, कहा- डेढ़ महीने से हम भी...
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर मनोज तिवारी का बड़ा बयान, केजरीवाल पर भी साधा निशाना
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
‘अब और नहीं देखा जा रहा…’ सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के समर्थन में उठाई आवाज, फातिमा सना शेख ने भी सरकार से की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया गोयल के परिवार को बड़ा झटका, दुकान बंद करने का नोटिस जारी
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
सावन में प्याज और दही खाने से क्यों परहेज किया जाता है? जानिए धार्मिक मान्यता, आयुर्वेद और वैज्ञानिक नजरिया
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
जन सुराज को लगातार झटके, केसी सिन्हा के बाद चेतना झांब भी भाजपा में शामिल; प्रशांत किशोर की बढ़ीं मुश्किलें
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक
सफेद बालों और हेयरफॉल से हैं परेशान? दही में मिलाकर लगाएं ये नेचुरल हेयर पैक