न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेफरी एपस्टीन केस में सनसनी: 16 फाइलें अचानक गायब, ट्रंप की फोटो 24 घंटे में हटाई गई; अमेरिका में मचा हड़कंप

जेफरी एपस्टीन केस से जुड़ी 16 फाइलें अचानक गायब, ट्रंप की फोटो 24 घंटे में डिलीट; अमेरिकी न्याय विभाग की चुप्पी और सोशल मीडिया पर बढ़ी अटकलें।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 21 Dec 2025 10:18:35

जेफरी एपस्टीन केस में सनसनी: 16 फाइलें अचानक गायब, ट्रंप की फोटो 24 घंटे में हटाई गई; अमेरिका में मचा हड़कंप

अमेरिका में जेफरी एपस्टीन से जुड़े विवाद ने फिर एक बार सुर्खियां बटोरी हैं। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) की आधिकारिक वेबसाइट से एपस्टीन केस से संबंधित कई अहम दस्तावेज अचानक गायब हो गए। यह महज तकनीकी त्रुटि थी या कोई बड़ा सच छुपाने की कोशिश, इस पर अब सवाल उठ रहे हैं।

अचानक गायब हुई फाइलें और ट्रंप की फोटो

सूत्रों के अनुसार, ये फाइलें वेबसाइट पर केवल एक दिन के लिए उपलब्ध थीं और अगले ही दिन पूरी तरह से हटा दी गईं। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उस तस्वीर ने, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नजर आ रहे थे।

कौन-कौन से रिकॉर्ड गायब हुए?

जिन दस्तावेजों को सार्वजनिक पोर्टल से हटाया गया, उनमें एपस्टीन की निजी संपत्ति से जुड़ी कई तस्वीरें शामिल थीं। इनमें उसके घर की कलाकृतियों, फर्नीचर और निजी ड्रॉअर की फोटोज थीं। कुछ तस्वीरें आपत्तिजनक बताई जा रही हैं। इस फाइलों में एक फोटो ऐसी भी थी जिसमें जेफरी एपस्टीन के साथ डोनाल्ड ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और घिसलेन मैक्सवेल नजर आ रहे थे। यही तस्वीर इस पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील बना रही है।

न्याय विभाग की चुप्पी और बढ़ती शंकाएं

फाइलों के गायब होने के बाद जब DOJ से स्पष्टीकरण मांगा गया, तो कोई ठोस जवाब नहीं मिला। विभाग ने यह साफ नहीं किया कि दस्तावेज गलती से हटे या जानबूझकर। इस चुप्पी ने सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में अटकलों को जन्म दिया। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या ऐसी जानकारियां थीं जिन्हें जनता से दूर रखना जरूरी समझा गया।

सांसदों ने उठाए पारदर्शिता के सवाल

डेमोक्रेट पार्टी के कई सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। उनका कहना है कि मामला हाई-प्रोफाइल होने के बावजूद दस्तावेजों का गायब होना लोकतंत्र और पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है। खास तौर पर उस तस्वीर को लेकर चिंता जताई गई है, जिसमें ट्रंप नजर आ रहे थे और जो अब सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

क्लिंटन का नाम है दस्तावेजों में, ट्रंप का क्यों गायब?

जो रिकॉर्ड अब तक सामने आए हैं, उनमें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अन्य प्रभावशाली लोगों का जिक्र है। लेकिन ट्रंप का नाम लिखित दस्तावेजों में बहुत कम या लगभग नहीं के बराबर है। यह इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि पुराने रिकॉर्ड्स, जैसे एपस्टीन के निजी विमान के उड़ान लॉग, में ट्रंप का नाम सामने आ चुका था। ट्रंप ने पहले ही साफ कर दिया है कि उनका एपस्टीन के आपराधिक मामलों से कोई संबंध नहीं रहा और उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी