न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान परमाणु निरीक्षण को तैयार, लेकिन बाहरी दबाव नहीं मानेगा : राष्ट्रपति पेजेशकियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि उनका देश परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन वह किसी भी प्रकार के बाहरी दबाव या जबरदस्ती को स्वीकार नहीं करेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 08 Jun 2025 3:01:48

ईरान परमाणु निरीक्षण को तैयार, लेकिन बाहरी दबाव नहीं मानेगा : राष्ट्रपति पेजेशकियन

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि उनका देश परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन वह किसी भी प्रकार के बाहरी दबाव या जबरदस्ती को स्वीकार नहीं करेगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब तेहरान और वाशिंगटन के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर अप्रत्यक्ष वार्ताएं जारी हैं।

शनिवार को तेहरान में कजाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मूरत नूर्टलेउ के साथ बैठक में राष्ट्रपति पेजेशकियन ने यह बात कही। राष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट पर जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने जोर देकर कहा कि ईरान की परमाणु गतिविधियां पारदर्शी हैं और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने इसकी बार-बार पुष्टि की है।

राष्ट्रपति ने कहा, "हम निरीक्षण के लिए तैयार हैं, लेकिन ज्ञान, विज्ञान और तकनीक तक पहुंच को रोकने के किसी भी प्रयास को अस्वीकार्य मानते हैं।" साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ईरान तर्कपूर्ण बातचीत के लिए हमेशा तैयार है, परंतु बलपूर्वक थोपे गए किसी भी दृष्टिकोण को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

कजाकिस्तान के समर्थन की बात

कजाकिस्तान के विदेश मंत्री मूरत नूर्टलेउ ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम को लेकर अपनाए गए "सैद्धांतिक और तर्कसंगत" रुख की सराहना की और कजाक राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट टोकायेव का विशेष संदेश पेजेशकियन को सौंपा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संदेश दोनों देशों के बीच संबंधों को एक नए चरण में ले जाएगा।

द्विपक्षीय सहयोग पर सहमति

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। इसके अतिरिक्त, राजनयिक अभिलेखागार के क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

सरकारी समाचार एजेंसी 'इरना' के मुताबिक, नूर्टलेउ शनिवार सुबह तेहरान पहुंचे और उनका स्वागत ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री सईद अब्बास अराघची ने किया।

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका के बीच अब तक पांच दौर की अप्रत्यक्ष वार्ता हो चुकी है, जिनकी मध्यस्थता ओमान कर रहा है। इन वार्ताओं का उद्देश्य तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका की चिंता और प्रतिबंधों को हटाने जैसे मुद्दों का हल निकालना है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स