न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईरान ने उड़ाया इजरायल का मज़ाक, कहा- आखिर में डैडी की गोद में ही जाना पड़ा; ट्रंप को भी खूब सुनाया

ईरान ने इजरायल पर कड़ा तंज कसते हुए उसे अमेरिका की शरण में भागने वाला बताया। ईरानी विदेश मंत्री ने ट्रंप को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब कोई भी देश ईरान की ताकत को नजरअंदाज नहीं कर सकता।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Jun 2025 12:35:48

ईरान ने उड़ाया इजरायल का मज़ाक, कहा- आखिर में डैडी की गोद में ही जाना पड़ा; ट्रंप को भी खूब सुनाया

ईरान ने इजरायल पर बेहद तीखा और व्यंग्यात्मक हमला बोला है, जिसने अब पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। ईरान का कहना है कि उनके ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों के बाद इजरायल के पास "अपने डैडी" यानी अमेरिका के पास दौड़कर जाने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं बचा। गौरतलब है कि अमेरिका ने ईरान और इजरायल के बीच चल रहे तनाव के बीच हस्तक्षेप करते हुए सीजफायर की घोषणा कर दी थी। इस पूरे संघर्ष में अमेरिका भी खुलकर मैदान में उतर आया था और उसने ईरान के तीन बड़े परमाणु ठिकानों पर जबरदस्त बमबारी की थी। इसके अगले ही दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा कर दी थी।

“हमने दुनिया को दिखा दिया क्या है असली ताकत”

ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अरागाची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाओं को बयां करते हुए लिखा कि महान और बहादुर ईरानी जनता ने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया कि इरादे अगर मजबूत हों तो दुश्मन कितना भी ताकतवर क्यों न हो, घुटने टेकने को मजबूर हो ही जाता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए लिखा, “इजरायल की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि उसे अपने डैडी की शरण में भागना पड़ा।” उन्होंने कहा कि ईरानी लोग न तो धमकियों से डरते हैं और न ही अपमान को बर्दाश्त करते हैं। हमारी मिसाइलों ने दुश्मनों को झुकने पर मजबूर कर दिया और यह दिखा दिया कि हम अपनी आज़ादी और गरिमा की कीमत जानते हैं। अरागाची ने यह भी कहा कि हम किसी और देश को अपनी तक़दीर का फैसला करने की इजाज़त नहीं देंगे।

डोनाल्ड ट्रंप को भी नहीं छोड़ा

अरागाची ने सिर्फ इजरायल ही नहीं, बल्कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप सच में किसी डील को लेकर गंभीर होते, तो उन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। उन्होंने दो टूक कहा कि अगर अमेरिका को लगता है कि वह हमें अपनी धमकियों से पीछे हटने पर मजबूर कर देगा, तो ये उसकी सबसे बड़ी गलतफहमी है। अरागाची ने ये भी चेतावनी दी कि ईरान जब अपनी असली ताकत दिखाएगा तो अमेरिका सहित दुनिया की गलतफहमियां हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी।

ट्रंप बोले- मैंने खामेनेई को बचाया मौत से

ट्रंप ने ईरान के दावों को झूठा बताते हुए कहा कि खामेनेई को भी पता है कि उन्होंने कोई युद्ध नहीं जीता। ट्रंप ने दावा किया कि उन्हें पूरी जानकारी थी कि खामेनेई कहां छिपे हुए हैं, लेकिन उन्होंने जानबूझकर इजरायली और अमेरिकी सेना को उनके खिलाफ कार्रवाई करने से रोक दिया। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर तंज कसते हुए लिखा, “मैंने उन्हें एक बेहद बदसूरत और अपमानजनक मौत से बचा लिया… हालांकि इसके लिए मुझे शुक्रिया कहने की उम्मीद भी नहीं है।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत