न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें’, ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए भारत सरकार ने सुरक्षा एडवाइजरी जारी की, जिसमें अगले 48 घंटे तक वहीं सुरक्षित रहने और जोखिमपूर्ण जगहों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 07 Apr 2026 9:54:56

‘अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें’, ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान में फंसे भारतीयों के लिए  एडवाइजरी जारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को न खोलने पर ईरान में बड़े पैमाने पर हमले की चेतावनी दी है। इसी बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए विशेष सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। ईरान की राजधानी तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें। एडवाइजरी में कहा गया है कि लोग घर के अंदर ही रहें और बिजली एवं सैन्य प्रतिष्ठानों, साथ ही बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूरी बनाए रखें।

होटल में रहने वालों के लिए विशेष निर्देश

एडवाइजरी में यह भी कहा गया कि जो भारतीय दूतावास की ओर से बुक किए गए होटलों में ठहरे हैं, वे वहीं रहें और वहां मौजूद दूतावास की टीम के साथ नियमित संपर्क में रहें। यह कदम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

इमरजेंसी संपर्क सूत्र

भारतीय दूतावास ने अपने एडवाइजरी में चार इमरजेंसी मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी भी साझा किए हैं। नागरिक इन नंबरों और ईमेल के माध्यम से तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर: +989128109115, +989128109102, +989128109109, +989932179359
ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

ट्रंप की कड़ी चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए चेतावनी दी है, “आज रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी।” ट्रंप ने कहा कि वे ऐसा नहीं चाहते, लेकिन परिस्थितियां शायद वैसी ही बन सकती हैं। उन्होंने लिखा, “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन संभावना है। आज रात हम दुनिया के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक का सामना करेंगे, क्योंकि 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का दौर आखिरकार समाप्त हो सकता है।”

ईरान ने रोक दी सभी अमेरिकी बातचीत चैनल

ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ सभी कूटनीतिक बातचीत चैनलों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इस बीच भारत सरकार की एडवाइजरी नागरिकों की सुरक्षा और सतर्कता सुनिश्चित करने के लिए जारी की गई है।

यह एडवाइजरी ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रहने, आपातकालीन संपर्क बनाए रखने और संकट के समय किसी भी जोखिमपूर्ण गतिविधि से दूर रहने के लिए दिशा-निर्देश देती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत