न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फुटबॉल से बॉक्सिंग तक, चीन ने करवा दिया रोबोट ओलंपिक; 16 देशों की टीमें बनीं हिस्सा

चीन में हुआ पहला अंतरराष्ट्रीय रोबोट ओलंपिक, जिसमें 16 देशों की 280 टीमों और 500 से अधिक रोबोट्स ने हिस्सा लिया। फुटबॉल, बॉक्सिंग, रेसिंग और अन्य खेलों में रोबोट्स ने दिखाया शानदार प्रदर्शन। जानें पूरी जानकारी और विजेता टीमों के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Aug 2025 8:29:41

फुटबॉल से बॉक्सिंग तक, चीन ने करवा दिया रोबोट ओलंपिक; 16 देशों की टीमें बनीं हिस्सा

चीन में एआई और रोबोटिक्स का एक अद्भुत तमाशा देखने को मिला। चीन ने ह्यूमनॉइड रोबोट्स का अपना पहला अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक आयोजित किया, जिसमें 16 देशों की लगभग 280 टीमों ने भाग लिया। इस आयोजन में कुल 500 से अधिक रोबोट शामिल थे। रोबोट्स की इस अनोखी प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे और कई वीडियो सामने आए, जिनमें रोबोट्स को फुटबॉल खेलते, बॉक्सिंग रिंग में मुकाबला करते और रेसिंग ट्रैक पर दौड़ते देखा जा सकता है।

बीजिंग में चार दिन तक चला रोबोट ओलंपिक

चीन की राजधानी बीजिंग में यह इवेंट गुरुवार को शुरू हुआ और रविवार को अपने चार दिवसीय सफर के बाद खत्म हुआ। पांच-पांच सदस्य वाली फुटबॉल टीम में चीन के शिंगुआ हेफेस्टस रोबोट्स ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं तीन-तीन सदस्य वाली फुटबॉल टीम में चीन की कृषि विश्वविद्यालय की टीम ‘स्वीटी’ ने जर्मनी की टीम को हराकर विजेता बनी।

खेलों की विविधता

इस रोबोट ओलंपिक में प्रतियोगिताओं की सूची काफी लंबी और रोचक थी। इसमें शामिल थे 100 मीटर, 400 मीटर और 1500 मीटर रेस, स्टैंडिंग लॉन्ग जंप, जिमनास्टिक, फुटबॉल, नृत्य, वुशु और बॉक्सिंग। विश्व ह्यूमनॉइड गेम्स का मुख्य उद्देश्य एआई और रोबोटिक्स के क्षेत्र में हो रही प्रगति को वैश्विक मंच पर पेश करना है।

16 देशों की टीमें और कंपनियों की भागीदारी

इस इवेंट में अमेरिका, जर्मनी, ब्राजील समेत कुल 16 देशों की टीमें शामिल हुईं। इसके अलावा चीन की यूनिट्री और फूरियर जैसी प्रमुख कंपनियों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया। इस रोबोट ओलंपिक की खासियत यह भी रही कि केवल खेल तक सीमित नहीं रहकर, रोबोट्स को सफाई और दवाइयों के छंटाई जैसे उपयोगी कार्यों में भी तैनात किया गया।

चीन द्वारा आयोजित इस रोबोट ओलंपिक ने साफ दिखा दिया कि एआई और रोबोटिक्स सिर्फ तकनीकी नवाचार ही नहीं, बल्कि मनोरंजन और व्यावहारिक उपयोग के क्षेत्र में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल