न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कनाडा के टंबलर रिज स्कूल में भीषण गोलीबारी, संदिग्ध हमलावर समेत 10 लोगों की जान गई

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई भीषण गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 घायल हैं। घटना के बाद स्कूल को लॉकडाउन किया गया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 11 Feb 2026 8:26:07

कनाडा के टंबलर रिज स्कूल में भीषण गोलीबारी, संदिग्ध हमलावर समेत 10 लोगों की जान गई

ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा): कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में स्थित टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल मंगलवार को उस वक्त दहशत का केंद्र बन गया, जब स्कूल परिसर के भीतर ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगीं। इस भयावह फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

CTV न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के स्टाफ सर्जेंट क्रिस क्लार्क ने ‘द कैनेडियन प्रेस’ को टेक्स्ट संदेश के जरिए इस घटना की पुष्टि की। गोलीबारी की खबर सामने आते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

संदिग्ध हमलावर भी मृत, आत्मघाती चोट की आशंका

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में एक्टिव शूटर की सूचना मिली। इसके बाद आरसीएमपी की टीमें तुरंत स्कूल परिसर में दाखिल हुईं और स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

पुलिस के बयान में कहा गया है कि शुरुआती कार्रवाई के दौरान स्कूल के अंदर कई पीड़ित मिले। इसी सर्च के दौरान एक संदिग्ध हमलावर का शव भी स्कूल के भीतर पाया गया। अधिकारियों का मानना है कि उसके शरीर पर ऐसी चोटें थीं, जो आत्मघाती प्रतीत होती हैं। स्कूल के अंदर कुल छह लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि एक अन्य घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

गंभीर घायलों को एयर एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

आरसीएमपी ने बताया कि गोलीबारी में घायल दो लोगों की हालत बेहद नाजुक थी, जिन्हें तत्काल एयर एंबुलेंस के जरिए इलाज के लिए दूसरे शहरों में भेजा गया। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल में मौजूद सभी छात्रों और स्टाफ सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इसके साथ ही स्कूल प्रशासन और जिला अधिकारियों के सहयोग से परिवारों को उनके बच्चों और परिजनों से दोबारा मिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि घटना से जुड़े एक आवासीय घर में दो और लोगों के मृत पाए जाने की आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।

खतरा टला, लेकिन जांच जारी

पुलिस ने शाम करीब 5:45 बजे के बाद स्थानीय निवासियों को घरों में रहने से जुड़े निर्देशों में ढील दी और आपातकालीन अलर्ट को हटा लिया गया। आरसीएमपी ने कहा कि फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही है और जनता के लिए कोई तात्कालिक खतरा नहीं है।

यह दर्दनाक घटना उत्तर-पूर्वी ब्रिटिश कोलंबिया के छोटे से शहर टंबलर रिज में हुई, जहां घटना के बाद पूरे स्कूल को लॉकडाउन कर दिया गया था। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी और संदिग्ध हमलावर ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया। मामले की गहन जांच अभी जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
नेपाल की बाढ़ में सुरक्षित बचा हरा घर, मालकिन लक्ष्मी पांडेय बोलीं- ‘हमारा दूसरा जन्म हुआ’
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, एक की मौत; पुलिस ने आरोपी को मारी गोली
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
‘बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे’, चंपत राय को लेकर केशव मौर्य ने पहले ही सुना दिया फैसला
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
CJP को मनाने में जुटी सरकार, सौरभ दास बोले- पुडुचेरी तक पहुंच गई कमिटी
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद ने पकड़ा तूल, कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान; धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
PM मोदी की लोगों से खास अपील- जरूरत न हो तो सोना न खरीदें, विदेश में...
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर फिर बोली स्वरा भास्कर, यूजर्स ने जमकर किया विरोध
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
'शादी एक बेकार कॉन्सेप्ट है', बादशाह का पुराना बयान फिर चर्चा में
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
दो सप्ताह फ्लॉप, चौथे में ब्लॉकबस्टर! ‘हनुमान अंश’ ने बदल दी बॉक्स ऑफिस की पूरी कहानी
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
‘टॉक्सिक’ की असफलता: कमजोर कथानक को ढक नहीं पाई सितारे की चमक, KGF की छाया से बाहर नहीं आए यश
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
'पति और बच्चों को बेरोजगार कहा', अर्चना पूरन सिंह के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जाने पर भड़के सुनील पाल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
कौन हैं शोभिनव सत्य? नीम करोली बाबा बनकर पहली ही फिल्म में जीता दर्शकों का दिल
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
हाथ में भाला, चेहरे पर खून और आंखों में गुस्सा… ‘मैसा’ में रश्मिका का नया अवतार देख फैंस के उड़े होश
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! MP में ग्रुप-3 के 1700 पदों पर भर्ती, 12 सितंबर तक करें आवेदन