न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

माफी मांगो! नोबेल के लिए जिसे सजाया, उसी ट्रंप ने ईरान पर बरसा दिए बम; कटघरे में पाकिस्तान

पाकिस्तान सरकार और सेना ने डोनाल्ड ट्रंप का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। अब इसी ‘नोबेल नॉमिनी’ ट्रंप द्वारा ईरान पर बम गिराए जाने से पाकिस्तान बुरी तरह से घिर गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 12:01:06

माफी मांगो! नोबेल के लिए जिसे सजाया, उसी ट्रंप ने ईरान पर बरसा दिए बम; कटघरे में पाकिस्तान

ईरान पर अमेरिका के अचानक किए गए हमले के बाद पाकिस्तान की राजनीति और सेना की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। खासतौर से इसलिए क्योंकि हाल ही में पाकिस्तान सरकार और सेना ने डोनाल्ड ट्रंप का नाम नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया था। अब इसी ‘नोबेल नॉमिनी’ ट्रंप द्वारा ईरान पर बम गिराए जाने से पाकिस्तान बुरी तरह से घिर गया है। देश के अंदर ही आलोचना का तूफान खड़ा हो गया है, संसद से लेकर सोशल मीडिया तक विरोध की लहर फैल गई है।

नोबेल नॉमिनी के युद्धक कृत्य पर फूटा गुस्सा

पाकिस्तान की पूर्व राजदूत और वरिष्ठ राजनयिक मलीहा लोधी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "जिन लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप के लिए नोबेल मांगा है, उन्हें अब माफी मांगनी चाहिए।" उनका यह बयान तब आया जब अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमले किए और इसे एक ‘रक्षात्मक कदम’ करार दिया। मलीहा ने इस पूरे प्रकरण को पाकिस्तान के लिए शर्मनाक बताया।

पत्रकारों और विश्लेषकों ने भी जताया विरोध

जाने-माने लेखक और पत्रकार जाहिद हुसैन ने एक्स पर लिखा, "हमारे नोबेल नॉमिनी डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर बमबारी की है और दुनिया को एक नई बर्बादी के मुहाने पर खड़ा कर दिया है।" इस बयान को मलीहा लोधी ने रीट्वीट करते हुए पाकिस्तान सरकार की नीति को लेकर सवाल उठाए और कहा कि इस स्थिति पर खामोश रहना आत्मघाती है।

पार्लियामेंट में उठे तीखे सवाल, एयरबेस देने की अटकलों पर बवाल

पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में भी मामला गरमा गया। सांसद साहिबजादा हामिद रजा ने संसद में अमेरिका को एयरबेस दिए जाने की अटकलों पर तीखी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया कह रही है कि आप अपने एयरबेस और समुद्री क्षेत्र अमेरिका को देने जा रहे हैं। लेकिन ये जमीन इस मुल्क की है, किसी एक शख्स की जागीर नहीं।” उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट मांग की कि वे अमेरिका को सैन्य ठिकाने देने के फैसले का खंडन करें।

इमरान खान के समर्थकों की चेतावनी – ईरान से बचा तो पाक मिटाएगा

साहिबजादा हामिद रजा ने इमरान खान के पुराने स्टैंड को दोहराते हुए कहा कि “हम इजरायल का वजूद ही नहीं मानते। अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया तो पाकिस्तान ईरान के साथ खड़ा होगा। इमरान खान जेल में हैं, लेकिन उनकी राय जाननी है तो कोई वहां जाकर वीडियो बना ले, आज भी वह अपने स्टैंड पर कायम हैं।”

डोनाल्ड ट्रंप की वॉशिंगटन मीटिंग के बाद भड़की आशंका

यह विवाद तब और बढ़ गया जब बीते हफ्ते पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर ने वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी। इस मीटिंग के बाद से अटकलें थीं कि पाकिस्तान, अमेरिका को ईरान के खिलाफ सैन्य सहायता देने को राजी हो सकता है – जैसे कि एयरबेस, समुद्री मार्ग या लॉजिस्टिक सपोर्ट। अब इस ‘लंच डिप्लोमेसी’ को लेकर भी पाकिस्तान में सवाल उठने लगे हैं कि क्या एक भोज की कीमत पर राष्ट्रीय हितों की बलि दी जा रही है?

पाकिस्तानी सत्ता के खिलाफ जनविरोध की लहर

इस पूरे घटनाक्रम से पाकिस्तान की सेना और सरकार संसद, मीडिया और जनता के कटघरे में आ खड़ी हुई है। आलोचकों का कहना है कि देश की विदेश नीति में पारदर्शिता और राष्ट्रहित को दरकिनार किया जा रहा है। अमेरिका के साथ कथित मिलीभगत और ट्रंप की नोबेल सिफारिश अब उलटी पड़ती दिख रही है।

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पाकिस्तान की अंदरूनी राजनीति में एक नया बवंडर पैदा हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप के नोबेल नामांकन ने जिस ‘शांति दूत’ की छवि गढ़ने की कोशिश की थी, वह अब युद्धकारी फैसले से पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। पाकिस्तान की सरकार और सेना को अब जनता के सवालों का जवाब देना होगा – क्या उन्होंने सचमुच अमेरिका को सैन्य मदद देने का वादा किया था? और क्या अब पाकिस्तान को खुद को पश्चिम एशिया की इस जंग से अलग रखने की हिम्मत है?

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत