Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मरने के 45 मिनट बाद ही फिर से जिंदा हो गई महिला, जानें पूरा माजरा

मामले में एक महिला की मौत हो गई और फिर चमत्कार होते हुए महिला 45 मिनट बाद ही फिर से जिंदा हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 21 Sep 2021 4:04:12

मरने के 45 मिनट बाद ही फिर से जिंदा हो गई महिला, जानें पूरा माजरा

दुनियाभर में कई ऐसे अनोखे किस्से सामने आते हैं जो सभी को चौंकाने का काम करते हैं। ऐसा ही एक अनोखा किस्सा अमेरिका के मैरीलैंड से सामने आ रहा हैं जो कि मौत से जुड़ा हैं। मौत इस जीवन का शाश्वत सत्य हैं जो सभी को आनी हैं। इस मामले में एक महिला की मौत हो गई और फिर चमत्कार होते हुए महिला 45 मिनट बाद ही फिर से जिंदा हो गई। यहाँ एक अस्पताल में महिला गई थी, और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। वहीं उसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, हालाँकि 45 मिनट बाद फिर होश आ गया।
जी दरअसल, महिला की बेटी को बीते 39 घंटों से लेबर पेन हो रहा था, वहीं कैथी जब गोल्फ कोर्स में थी। ऐसे में उन्हें एक कॉल आया जिस पर बताया गया कि उनकी बेटी को लेबर पेन हो रहा है। यह सुनते ही वो ग्रेटर बेल्टीमोर मेडिकल सैंटर के लिए निकल पड़ी। जैसे ही वो वहां पहुंची उन्हें हार्ट अटैक आ गया, डॉक्टर्स ने तुरंत उन्हें सीपीआर दिया। उसके बाद डॉक्टर्स ने देखा तो उनकी नब्ज भी थम चुकी थी। केवल यही नहीं बल्कि रक्त का संचार और ऑक्सीजन उनके मस्तिष्क तक नहीं पहुंच रही थी। यह सब देखने के बाद डॉक्टर्स ने उन्हें चिकित्सकीय रूप से मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ इसी दौरान उनकी बेटी को भी आपातकास सेक्शन में ले जाया गया। उसके बाद कैथी की भी डॉक्टर्स ने जांच की और वो ठीक होने लगी। उनका कहना है, ‘ये जिंदगी का दूसरा चांस था। अब मैं रोज बेस्ट पर्सन बनने की ओर कदम बढ़ाने वाली हूं। मैं हर पल भगवान की आभारी हूं।’ कैथी जिस दौरान ठीक हो रही थीं, तो उनकी बेटी ने भी एक बेटी को जन्म दिया। उनका कहना है, ‘यह हमारा भाग्य था कि हमारी मां भी इसी अस्पताल में थीं। मेरी मां आज अलोरा (बच्ची का नाम) के कारण यहां जिंदा हैं। ये एक तरह से हमारा नन्हा मैजिक है।’ बताया जा रहा है फिलहाल तीनों ठीक हैं और डॉक्टर्स भी इसे चमत्कार बता रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
Cyclone Akvan: 145 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार, मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
पीएम मोदी आज मनीला जाएंगे, ASEAN सम्मेलन में व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर होगी चर्चा
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 211 पर पहुंचा; GRAP-3 के प्रतिबंध अभी लागू
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
AI से चलने वाले हथियारों पर लगाम की तैयारी, जिनेवा में आज से संयुक्त राष्ट्र की बैठक
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
चीन की अर्थव्यवस्था को झटका, अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन और खुदरा बिक्री की रफ्तार घटी
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 11वें दिन ₹75 करोड़ की कमाई, भारत में नेट कलेक्शन ₹760 करोड़ पार
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
छठ का 36 घंटे का व्रत पूरा करने के बाद क्या खाएं? अचानक भारी भोजन करना पड़ सकता है भारी
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में सिर में खुजली और सफेद परत क्यों जमती है? डैंड्रफ और ड्राई स्कैल्प में पहचानें फर्क
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
BJP ने पंजाब चुनाव की तैयारी तेज की, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
चार दिन की पूछताछ के बाद आजम खान को राहत, ED ने रिमांड बढ़ाने से किया इनकार
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
नेशंस लीग: इंग्लैंड ने स्पेन को 3-2 से हराया, 43 मैचों का अजेय सिलसिला टूटा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
दिल्ली में आज से राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन, AI और डिजिटल फॉरेंसिक पर चर्चा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology