न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पानी में हल्दी डालकर वीडियो क्यों बना रहे हैं लोग? वजह जानकर चौंक जाएंगे

सोशल मीडिया पर लोग पानी में हल्दी मिलाकर वीडियो क्यों बना रहे हैं? जानें इस वायरल ट्रेंड के पीछे छिपा हेल्थ अलर्ट और मिलावटी हल्दी की जांच का आसान तरीका।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Jun 2025 11:07:47

पानी में हल्दी डालकर वीडियो क्यों बना रहे हैं लोग? वजह जानकर चौंक जाएंगे

सोशल मीडिया पर जब एक ही तरह की चीज़ को हजारों लोग दोहराने लगते हैं, तो वो ट्रेंड बन जाता है। आजकल, आपने शायद देखा होगा कि कई लोग अपनी रील्स में पानी में हल्दी डालकर वीडियो बना रहे हैं। ये नजारा देखने में जितना सुंदर लगता है, इसके पीछे की वजह उतनी ही हैरान कर देने वाली है। अगर आप सोच रहे हैं कि ये सिर्फ दिखावे का एक तरीका है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। असल में, इस ट्रेंड के ज़रिए लोग एक बेहद ज़रूरी और चौंकाने वाला टेस्ट कर रहे हैं।

क्या है यह वायरल ट्रेंड?

इन दिनों कई लोग पानी में हल्दी डालकर उस पर टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट मारते हुए वीडियो बना रहे हैं, ताकि उसमें बनने वाले स्पार्कलिंग इफेक्ट को कैप्चर किया जा सके। इस अनुभव को खास बनाने के लिए कुछ लोग इसे बच्चों के साथ भी कर रहे हैं और यकीन मानिए, बच्चों की आंखों में चमक और उत्साह देखना बेहद प्यारा अनुभव होता है। लेकिन ये सिर्फ मज़ेदार नहीं है—बल्कि इससे एक बहुत अहम चीज़ का पता भी चलता है।

हल्दी की मिलावट को पहचानने का ज़रिया बन रहा है ये ट्रेंड

आजकल पैकेट वाली हल्दी का ज्यादा इस्तेमाल होता है, लेकिन इसके साथ मिलावट की आशंका भी बनी रहती है। अब सोचिए, अगर एक छोटी सी घरेलू ट्रिक से आप ये जान सकें कि आपकी हल्दी मिलावटी है या नहीं, तो क्या यह राहत की बात नहीं होगी? तो बस, यही वजह है कि लोग हल्दी को पानी में घोलकर उसकी शुद्धता की जांच कर रहे हैं।

कैसे पता चले कि हल्दी में है लेड की मिलावट?

भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के मुताबिक, हल्दी में लेड क्रोमेट नामक खतरनाक केमिकल की मिलावट होती है। इसकी जांच बहुत आसान है। बस एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच हल्दी डालें। अगर हल्दी पूरी तरह नीचे बैठ जाती है और पानी हल्का पीला ही रहता है, तो यह शुद्ध हल्दी है। लेकिन अगर पानी गहरा पीला हो जाए और हल्दी ऊपर ही तैरने लगे या पूरी तरह घुल जाए, तो समझ जाइए कि उसमें मिलावट है।

कैसे पहचानें असली और शुद्ध हल्दी?

अगर आप मिलावट रहित और सेहत के लिए सुरक्षित हल्दी का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो बाजार से साबुत हल्दी खरीदें और उसे खुद से कूटकर पिसवाएं। दादी-नानी के जमाने की ये आदत आज के समय में भी उतनी ही कारगर है। इससे न केवल आप शुद्धता सुनिश्चित कर पाएंगे, बल्कि हल्दी की असली खुशबू और औषधीय गुण भी बरकरार रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप