शादी से जुड़े कई मजेदार वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। इन वीडियो को लोग बड़े चाव से देखते है। ऐसे में एक शादी से जुड़ा एक मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शादी की रस्मों के बीच दूल्हा-दुल्हन ने अपने लिए फुर्सत के कुछ पल चुरा लिए हैं और बातों में मशगूल नजर आ रहे हैं। यह वीडियो Witty Wedding नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में दोनों की बॉन्डिंग देखने लायक है और इनकी हरकतों ने इसे काफी मजेदार भी बना दिया है।














